राजस्थानियों के इस मुद्दे पर राहुल-प्रियंका गंभीर, केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात कर की पैरवी

New Delhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) से की मुलाकात, राजस्थान (Rajasthan) के बस-ट्रक बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ की नितिन गडकरी से मुलाकात, बस-ट्रक बॉडी निर्माण को लेकर सरकार की नई गाइडलाइन को लेकर रखी बात, स्लीपर बसों में आग लगने की बढ़ती घटनाओं के बाद सरकार ने जारी की थी सख्त गाइडलाइन, बस-ट्रक बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन ने गिनाईं गाइडलाइन की पालना में आ रही समस्याएं, राहुल-प्रियंका ने भी बसों में आग लगने की घटनाओं पर भी जताई चिंता, केन्द्रीय मंत्री से पूछा देशभर, विशेषकर राजस्थान में क्यों हो रही स्लीपर बसों में आग लगने की घटनाएं ? नितिन गडकरी ने बताई समस्या की जड़, कहा- पुराने चेसिस पर नई बॉडी बनाने से हो रहे हादसे, पुराने चेसिस और नई बॉडी के असंतुलन के कारण आ रही है तकनीकी खराबी, तकनीकी असंतुलन के कारण ही लगती है अक्सर आग, जोखिम को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने बॉडी निर्माण के नियमों में बदलाव के जारी किये हैं आदेश, आरटीओ (RTO) पंजीकरण प्रक्रिया और एनएचएआई (NHAI) के नए प्रोजेक्ट्स के कारण भी किया गया है बॉडी निर्माण के मानकों में बदलाव, राजस्थान के बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन ने भी रखा अपना पक्ष, कहा- सरकार के नये नियमों से इस उद्योग से जुड़े हजारों उद्यमियों और कारीगरों के सामने खड़ा हुआ तकनीकी और आर्थिक संकट, डेलिगेशन ने की नियमों को व्यावहारिक बनाने की मांग, ताकि सुरक्षा से भी ना हो समझौता और उद्योग भी रहे सुरक्षित, बैठक में राजस्थान के आरटीओ बस पंजीकरण प्रक्रिया में आ रही जटिलताओं पर भी हुई चर्चा, इस मुलाकात के बाद मंत्रालय राजस्थान के बस-ट्रक बॉडी बिल्डर्स की मांगों पर कर सकता है विचार, गडकरी ने दिया है आश्वासन, सरकार का प्राथमिक उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा लेकिन, उद्योग की जायज समस्याओं की भी नहीं करेंगे अनदेखी

ये भी पढ़े : अचानक PM मोदी ने की देवेगौड़ा, मल्लिकार्जुन खरगे और शरद पवार की तारीफ, देखें पूरी खबर