बिहार की सियासत से जुडी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के अगले सीएम को लेकर दिया बड़ा इशारा, सीएम नीतीश कुमार ने जमुई में किया बड़ा इशारा, कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर कहा- अब यही सब काम करेंगे, इसके साथ ही उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से हाथ उठाकर सम्राट चौधरी का समर्थन करने की अपील भी की, नीतीश के इस बयान को लेकर अब कई तरह के निकाले जा रहे हैं राजनीतिक मायने, नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद से ही यह चर्चा चल रही है कि कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री, ऐसे में नीतीश कुमार के इस बयान के निकाले जा रहे हैं कई सियासी मायने, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश कुमार का यह बयान नहीं है सामान्य, इसे भविष्य की राजनीति और जिम्मेदारियों के बंटवारे के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, वही सीएम की रेस में चल रहे है कई और भी नाम, विजय सिन्हा का भी नाम इस रेस में चल रहा है










