Assam Politics: असम की सियासत से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रद्युत बोरदोलोई ने बीते दिन कांग्रेस से दिया था इस्तीफा, वही आज प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने बोरदोलोई को दिलाई पार्टी की सदस्यता, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए यह माना जा रहा है बड़े झटके के रूप में, चर्चा यह भी है कि प्रद्युत बोरदोलोई को बीजेपी उन्हें किसी सीट से बना सकती है प्रत्याशी, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा- कोई एक वजह नहीं है।,मुझे घुटन महसूस हो रही थी, मेरा हमेशा अनादर किया जा रहा था, यहां आने के बाद मैंने अपने किसी भी नेता के खिलाफ नहीं कहा कभी कुछ, मेरे अनुभव अच्छे और बुरे, दोनों तरह के रहे, लेकिन ज़्यादातर अनुभव अच्छे ही रहे, आत्म-सम्मान सबसे ज़्यादा ज़रूरी है










