लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन खत्म, स्पीकर पर कागज फेंकने के कारण हुए थे सस्पेंड

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, लोकसभा से विपक्षी सांसदों का निलंबन हुआ रद्द, 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन लिया गया वापस, निलंबन वापसी के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, 3 फरवरी को निलंबित किए गए थे 8 विपक्षी सांसद, स्पीकर पर कागज फेंकने के कारण बजट सत्र से सस्पेंड हुए थे ये सभी सांसद, कांग्रेस सांसद के. सुरेश समेत 3 सांसदों ने रखा सस्पेंशन प्रस्ताव, इसके बाद ध्वनि मत से इसे किया गया पास, लोकसभा ने कांग्रेस के मणिकम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत पडोले, किरण कुमार रेड्डी और माकपा के एस. वेंकटेशन का निलंबन किया रद्द .