Keshav Prasad Maurya Big Statement: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अखिलेश यादव (Rahul Gandhi) को लेकर दिया बड़ा बयान, केशव प्रसाद मौर्या ने बदला राहुल-अखिलेश का नाम, प्रयागराज में मीडिया से बात करते हुए बोले केशव प्रसाद मौर्या, कहा- अखिलेश यादव और राहुंल गांधी का नाम बदलकर मैंने कल से अफवाह गांधी और अफवाह यादव रखा है, ये दुष्प्रचार कर रहे हैं, जनता को गुमराह कर रहे हैं, जब वैश्विक संकट है ऐसे समय में एक जिम्मेदार राजनेता के नाते संदेश ऐसे देने चाहिए कि देश पर कोई संकट है तो हम मिलकर उस संकट का सामना करेंगे, संकट भी नहीं है, पहले देश में हर रोज 50-55 लाख सिलेंडर की बुकिंग होती थी इनके दुष्प्रचार के कारण वो बढ़कर 75 लाख से अधिक होने लगी, ये गंदा खेल हैं मैं इसकी करता हूं निंदा, केशा प्रसाद मौर्या ने आगे कहा- इस प्रकार की अफ़वाह बाजी से इन दोनों नेताओं को बाज आना चाहिए, गैस एजेंसी पर भीड़ इसलिए मिल रही है क्योंकि ये लोग अफवाह फैला रहे हैं, न कोई कमी थी न है और ना होने पाएगी










