भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा की जीवनी | Bhupathi Raju Srinivasa Varma Biography in Hindi

Bhupathi Raju Srinivasa Varma Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

Bhupathi Raju Srinivasa Varma Latest News – भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा आंध्रप्रदेश भाजपा के पुराने और वरिष्ठ नेता है और वर्तमान में, राज्य के नरसापुरम लोकसभा सीट से पार्टी के सांसद हैं. सांसद होने के साथ ही वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उद्योग राज्य मंत्री होने के अलावे उन्हें इस्पात मंत्रालय का भी दायित्व दिया गया है. श्रीनिवास वर्मा की पहली बार की जीत में ही उन्हें केंद्रीय मंत्री पद का तोहफा मिल गया, हालांकि पार्टी के लिए वे पिछले तीन दशक से राज्य में काम कर रहे है. उन्हें जमीनी स्तर का नेता भी माना जाता है, इसका अनुमान उनके जीत के अंतर को देखकर ही लगाया जा सकता है, जो पिछले चार दशकों में दूसरे किसी सांसदों की जीत से बहुत अधिक है. इस लेख में हम आपको भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा की जीवनी (Bhupathi Raju Srinivasa Varma Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा की जीवनी (Bhupathi Raju Srinivasa Varma Biography in Hindi)

पूरा नामभूपति राजू श्रीनिवास वर्मा
उम्र58 साल
जन्म तारीख4 अगस्त 1967
जन्म स्थानआंध्र प्रदेश के भीमावरम
शिक्षाM.A., M.A., M.L.I.Sc, B.L
कॉलेजअन्नामलिया विश्वविद्यालय चिदंबरम
वर्तमान पदनरसपुरम, आंध्र प्रदेश से सांसद
व्यवसायराजनीतिक
राजनीतिक दलभाजपा
वैवाहिक स्थितिशादीशुदा
पिता का नामसूर्यनारायण राजू
माता का नामसीता
पत्नी का नामभूपतिराजू वेंकटेश्वरी
बेटें का नामएक बेटा
बेटी का नाम
स्थाई पताफ्लैट नंबर 601, रघुकुला टावर्स अपार्टमेंट स्ट्रीट, कुमुदवल्ली रोड भीमावरम आंध्र प्रदेश
वर्तमान पता
फोन नंबर
ईमेलvarma[dot]bjp[at]gmail[dot]com

भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा का जन्म और परिवार (Bhupathi Raju Srinivasa Varma Birth & Family)

भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा का जन्म 4 अगस्त 1967 को आंध्र प्रदेश के भीमावरम जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम सूर्यनारायण राजू और माता का नाम सीता था.

उनकी शादी 14 जून 2003 को श्रीमती भूपतिराजू वेंकटेश्वरी देवी के साथ हुई थी. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी का व्यवसाय मकान किराये पर लगाना और किराया प्राप्त करना है. उनके एक बच्चे है.

भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा धर्म से हिन्दू है. उनपर 0 आपराधिक मामलें दर्ज है.

भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा की शिक्षा (Bhupathi Raju Srinivasa Varma Education)

भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा की शिक्षा M.A., M.A., M.L.I.Sc, B.L है. उन्होंने अन्नामलिया विश्वविद्यालय चिदंबरम से 1993 में एमएलआईएससी और 1999 में आंध्र विश्वविद्यालय से एमए (राजनीतिशास्त्र) से किया.

भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा का राजनीतिक करियर (Bhupathi Raju Srinivasa Varma Political Career)

भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा के राजनीतिक करियर की शुरुआत 1980 के दशक से शुरू हुई. अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत उन्होंने 1980 में एआईएसएएफ में छात्र नेता के रूप में किया और बाद में, 1988 में भाजपा कार्यकर्ता के रूप में भाजपा में शामिल होकर एक नए सिरे से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया. यह वह समय था, जब पार्टी के अस्तित्व में आये मात्र आठ वर्ष हुए थे. भाजपा अस्सी के दशक से पहले जनसंघ के नाम से जानी जाती थी. भाजपा के साथ जुड़ने के बाद राजू लगातार एक सच्चा कार्यकर्त्ता की भांति पार्टी के लिए समर्पित रहे और पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम करना जारी रखा. शुरूआती दिनों में वे आंध्र प्रदेश के भीमावरम जिला भाजपा कार्यकर्त्ता के तौर नियुक्त थे.

पहली बार राजू 1991 में भाजपा भीमावरम टाउन के जिला अध्यक्ष चुने गए, जिस पद पर वे 1997 तक आसीन रहे. बाद में, वे 2008 से लेकर 2014 तक दो बार पश्चिम गोदावरी जिला अध्यक्ष रहे. वर्ष 2014 में, उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी के समर्थन से भीमावरम नगर वार्ड के पार्षद के रूप में चुनाव जीता. उन्होंने प्रभारी अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया. उन्होंने 2020 से लेकर 2023 तक भारतीय जनता पार्टी, आंध्रप्रदेश के सचिव के रूप में भी कार्य किया.

पार्टी के प्रति तीस वर्षो से लगातार उनकी निष्ठां के कारण उन्हें 2024 में लोकसभा चुनाव में उन्हें पहली बार टिकट दिया गया. भाजपा ने 18वीं लोकसभा चुनाव में उन्हें ‘नरसापुरम लोकसभा क्षेत्र’ से अपना उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में राजू को कुल 7,07,343 पड़े जबकि उनके प्रतिद्वंदी वाईएसआर कांग्रेस प्रत्याशी गुदुरी उमाबाला को 4,30,541 मत पड़े. इस तरह अपने जीवन के पहले लोकसभा चुनाव में उन्होंने 2,76,802 वोटों के भारी अंतराल से जीतकर इस लोकसभा क्षेत्र में अपना नाम दर्ज करवाया. यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि ‘नरसापुरम लोकसभा सीट’ से पिछले चार दशकों से इतने अधिक अंतराल से किसी संसद सदस्य की जीत नहीं हुई है. 

इस शानदार जीत के बाद जब वे पहली बार देश की सबसे बड़ी पंचायत दिल्ली आये तब उन्हें मोदी सरकार में विशेष तोहफा मिला. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा को भी अपने पहली बार की जीत में ही मंत्रिमंडल में जगह दी गई. वर्मा को 10 जून 2024 को भारी उद्योग के 15वें केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया. इसके अलावे उन्हें इस्पात मंत्रालय में भी राज्य मंत्री बनाया गया है. वर्तमान में, वर्मा इन्ही पदों पर आसीन है.

भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा की संपत्ति (Bhupathi Raju Srinivasa Varma Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा की कुल संपत्ति 7.16 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 1.69 करोड़ रूपये का कर्ज भी हैं.

इस लेख में हमने आपको भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा की जीवनी (Bhupathi Raju Srinivasa Varma Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.