Nishant Kumar Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको निशांत कुमार की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.
निशांत कुमार की जीवनी (Nishant Kumar Biography in Hindi)
Nishant Kumar Latest News – बिहार में ‘नीतीश युग’ के समापन की आहट के बीच, उनके पुत्र निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय हो चुके है. लंबे समय से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि दूसरे प्रमुख राजनैतिक घरानो के वंशजो की भांति वे भी पिता की विरासत को संभालने के लिए आगे आएंगे, पर ऐसा हुआ नहीं. अंततः नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय के बाद 8 मार्च को निशांत ने पटना के जेडीयू कार्यालय में प्रमुख नेताओ की उपस्थिति में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ले ली है. यह संभावना जतायी जा रही है कि आने वाले निकट समय में वे बिहार के उपमुख्यमंत्री का पद ग्रहण कर सकते है. स्वभाव से धार्मिक और सादगी के प्रतिक निशांत अभी किसी सदन के सदस्य नहीं है, पर सम्भव है आगामी महीने में वे बिहार विधानपरिषद (MLC) के माध्यम से संसदीय राजनीति में प्रवेश कर सकते है. इस लेख में हम आपको निशांत कुमार की जीवनी (Nishant Kumar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
निशांत कुमार का जन्म और परिवार (Nishant Kumar Birth & Family)
निशांत कुमार का जन्म 20 जुलाई 1975 को बिहार में हुआ था. वे जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख व बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के इकलौते पुत्र है. उनके माता का नाम स्वर्गीय मंजू सिन्हा है. उनकी माता की मृत्यु वर्ष 2007 में निमोनिया से हो गया था. कुमार की माता पटना के सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी.
पचास वर्षीय निशांत कुमार ने विवाह नहीं किया है. निशांत कुमार धर्म से हिन्दू है जबकि जाति से वे कुर्मी (ओबीसी) है.
निशांत कुमार की शिक्षा (Nishant Kumar Education)
निशांत कुमार की प्रारंभिक शिक्षा पटना में रहते हुए शहर के सेंट करेन स्कूल से हुई. इसके बाद वे मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल, मसूरी चले गए. फिर उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मेसरा, रांची से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में स्नातक किया.
निशांत कुमार का राजनीतिक करियर (Nishant Kumar Political Career)
बिहार में अब नीतीश युग समाप्त हो गया है. लगातार बीस वर्ष से बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने अचानक से राज्यसभा जाने के निर्णय ले लिया. उन्होंने राज्यसभा का फॉर्म भी भर दिया और उनका चुना जाना तय है. तो ऐसे में यह प्रश्न उठ रहा था कि उनके बाद जेडीयू का कमान कौन संभालेगा, क्योकि जेडीयू में नीतीश के बाद ऐसा कोई भी नेता या नेत्री नहीं है, जो पार्टी के बागडोर को सही से संभाल सके. पार्टी का नेतृत्व कर सके. लेकिन यह प्रश्न अधिक दिनों तक राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया का मुद्दा नहीं रह पाया क्योकि अब बिहार में निशांत कुमार की इंट्री हो चुकी है.
नीतीश कुमार के इकलौते पुत्र निशांत कुमार शुरू से लाइमलाइट से दूर रहकर जीवन बिताते रहे है. आज से करीब दो वर्ष पहले तक कम लोगो को मालूम था कि नीतीश कुमार का बेटा भी है, और अगर है तो वो देखने में कैसे है, उनका नाम क्या है. यहाँ तक कि प्रसिद्ध लोगो की जीवनी लिखने वाली वेबसाइट विकिपीडिया (8 मार्च 2026 तक) में भी नीतीश कुमार के बेटे का नाम नहीं देखा गया था. इसका कारण है निशांत की सोच. निशांत बेहद शांत और धार्मिक प्रवृति के व्यक्ति है. वे सार्वजनिक जीवन से दूर एक सामान्य नागरिक की भांति जीवन बिताया करते थे. उनके न केवल रहन-सहन बल्कि खान-पान में भी सादगी है. वे पूर्ण शाकाहारी है. उनकी दैनिक दिनचर्या में संयम दीखता है. उन्हें प्रायः पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में सामान्य भक्तो की भांति लाइन में लगकर दर्शन करते हुए देखा गया है. उनकी छवि में अपने पिता नीतीश कुमार की झलक दिखती है. पिछले दो वर्षो से कुछ स्थानों पर उन्हें देखा गया. राष्ट्रीय मीडिया में भी उनके चित्र आये, नाम आया. फिर लोगो को उनके नाम की जानकारी हुई. लेकिन इस जानकारी के साथ उनकी सादगी भी लोगो के सामने आयी.
निशांत कुमार के पद की अगर बात करें तो वह आज तक (9 मार्च 2026) किसी भी हॉउस के सदस्य नहीं है. राज्य में हुए विगत विधानसभा चुनाव में अटकले लगायी गई थी कि वे चुनाव लड़ने वाले है, पर ऐसा हुआ नहीं है. नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए फॉर्म भरने के बाद कुमार ने 8 मार्च 2026 को पटना के जेडीयू कार्यालय में पार्टी की विधिवत सदस्यता ले ली है. सम्भव है, आने वाले समय में बिहार विधानपरिषद का चुनाव लड़ें. ऐसे उनका बिहार का उपमुख्यमंत्री बनना लगभग तय है.
इस लेख में हमने आपको निशांत कुमार की जीवनी (Nishant Kumar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.










