राहुल गांधी को धमकी देने का आरोपी हिरासत में, बीजेपी ने झाड़ा पल्ला

19 Feb 2026

राहुल गांधी को धमकी देने का आरोपी हिरासत में, करणी सेना के कार्यकर्ता राज आमेरा को कोटा पुलिस ने लिया हिरासत में, पुलिस हिरासत में आरोपी ने कहा- मुझे वीडियो की जानकारी नहीं, फेक आईडी बनाकर फंसाने का लगाया आरोप, एसपी तेजस्विनी गौतम ने कहा- वायरल वीडियो के आधार पर की त्वरित कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस, वीडियो में कांग्रेस सांसदों और राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था आरोपी का वीडियो, PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी खुले आम धमकी देने पर उठाये थे कानून व्यवस्था को लेकर सवाल, आरोपी ने वीडियो में राज आमेरा ने ओम बिरला से विपक्ष के 25 सांसदों के कथित बदतमीजी को लेकर जताई थी नाराजगी, राहुल गांधी को ठहराया था घटना का जिम्मेदार, आरोपी ने वायरल वीडियो में दी थी 25 सांसदों के घरों में तोड़फोड़ करने और गोली मारने की धमकी, भाजपा ने आरोपी का पार्टी से कोई संबंध नहीं होने की कही बात, भाजपा कोटा शहर अध्यक्ष राकेश जैन ने वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का पार्टी से संबंध होने से किया इनकार, राकेश जैन ने भी की प्रशासन से ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष महिपाल सिंह ने घटना की जानकारी होने से किया इनकार, कहा- मैंने अभी तक वीडियो भी नहीं देखा है, राज आमेरा को तीन-चार दिन पहले बनाया गया था संभागीय प्रवक्ता

ये भी पढ़े : विधानसभा अध्यक्ष समेत 42 विधायकों पर लटकी तलवार, हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब