राष्ट्रीय राजनीति में छाया राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन

bhajanlal sharma
16 Dec 2025
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को अपना 59वां जन्मदिवस मनाया. गत​ दिवस ही राज्य में बीजेपी सरकार के कार्यकाल को दो वर्ष भी पूर्ण हुए, जिसका जश्न पूरे प्रदेश में मनाया गया लेकिन इसकी गूंज राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची. उनके जन्मदिन और सरकार के दो साल पूरे होने का जश्न राष्ट्रीय राजनीति में भी छाया रहा और सोशल मीडिया पर सबसे ट्रेंडिंग टॉपिक बनकर पूरे दिन ट्रेंड करता रहा. मुख्यमंत्री निवास पर हजारों की तादाद में आमजन ने जनसेवक मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें बधाई दी. https://www.youtube.com/watch?v=VwsXwPUHmU8 सीएम भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कार्यकारी अध्यक्ष नीतिन नबीन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रिमण्डल के सदस्यों, कई प्रदेशों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्रियों, प्रदेश बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कार्यकारिणी में शामिल सदस्यों ने उन्हें शुभकामना एवं बधाई संदेश प्रेषित किए. सभी ने भजनलाल के नेतृत्व में राजस्थान में हो रहे विकास कार्यों को सराहा और उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. यहां तक की विपक्ष के नेताओं, पूर्व सीएम अशोक गहलोत एवं सचिन पायलट ने भी उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी हैं. युवाओं के सपनों को पंख दिए - पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बधाई संदेश में लिखा, 'मुख्यमंत्री शर्मा प्रदेश के विकास के लिए उल्लेखनीय प्रयास कर रहे हैं. युवाओं के सपनों को पूरा किया जा रहा है. उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना.' गृहमंत्री श्री अमित शाह ने अपने बधाई संदेश में कहा, 'मुख्यमंत्री श्री शर्मा राजस्थान की विरासत और संस्कृति के संरक्षण तथा किसानों, महिलाओं, युवाओं के सशक्तिकरण से प्रधानमंत्री के सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को चरितार्थ कर रहे हैं.'  यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को आशीष दवे और टीम पॉलिटॉक्स की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी भजनलाल शर्मा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी. बिहार के मुख्यंत्री नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, हरियाणा सीएम नायब सैनी सहित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने सोशल मीडिया और दूरभाष के माध्यम से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल, पीयूष गोयल, धर्मेन्द्र प्रधान, भूपेन्द्र यादव, प्रहलाद जोशी, पंकज चौधरी, कीर्तिवर्धन सिंह, जुएल ओराम, गिरिराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेन्द्र यादव, गजेन्द्र सिंह शेखावत, किरण रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, जी. किशन रेड्डी, अर्जुनराम मेघवाल, डॉ. विरेन्द्र, डॉ. जितेन्द्र सिंह, जितिन प्रसाद, एच.डी. कुमारस्वामी, भागीरथ चौधरी, रवनीत सिंह बिट्टू आदि ने भी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को शुभकामनाएं प्रेषित की. इसी तरह राजस्थान के महामहीम राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द्र सिंह डोटासरा, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट, प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्यों, राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुग, उत्तर प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी ने सीएम भजनलाल शर्मा को जन्मदिवस की बधाई प्रेषित की.