माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले नहीं चला सकते बुलडोजर, उसके लिए बुलडोजर जैसा दिल चाहिए- CM योगी
4 Sep 2024
उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, आज प्रयागराज में रोजगार मेले के शुभारंभ के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- हमने तय किया है कि जो माफिया सिर उठाने का करेंगे काम, उन्हें मिट्टी में मिलाने का करेंगे काम, माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले नहीं चला सकते बुलडोजर, उसके लिए बुलडोजर जैसा दिल चाहिए, माफिया है समाज का कोढ़, इसे निकाल फेंकेंगे, बेटियों को छूने वालों के हाथ-पांव कर दिए जाएंगे अलग, कार्य करने के लिए होनी चाहिए नेक नियति, 2017 से पहले यूपी था बीमारू राज्य, युवाओं को नहीं मिलता था रोजगार, किसान करते थे आत्म हत्या, बहन बेटी नहीं थी सुरक्षित, दंगे होते थे, अब दंगा करने की हिम्मत किसी में है क्या? आपने देखी है माफियाओं की पैंट गीली होती, हर बेटी की सुरक्षा इस सरकार का है दायित्व