



मुगल हैं महंगाई, बेरोजगारी एवं बढ़ती पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों के ज़िम्मेदार PM मोदी नहीं- ओवैसी: देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, एक रैली को संबोधित करते हुए बोले ओवैसी- भारत के अगर युवा बेरोजगार हैं, महंगाई आसमान छू रही है और पेट्रोल डीजल 100 रुपये के पार है तो यकीनन इसके लिए पीएम मोदी नहीं, औरंगजेब जिम्मेदार हैं, मुगल जिम्मेदार हैं, अगर हमारे देश के बच्चों के पास नौकरी नहीं है तो इसके जिम्मेदार सरकार नहीं अकबर है, अगर पेट्रोल 104 रुपये का है तो इसका जिम्मेदार ताजमहल है क्यों कि अगर ताजमहल न होता तो पेट्रोल की कीमत आज 40 रुपये होती,’ AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कस्ते हुए कहा- ‘मैं मानता हूं कि मुगलों ने ताजमहल, लालकिला बनाकर गलती की, उनको तो वो पैसा बचाकर रखना था, ताकि केंद्र की मोदी सरकार के काम आता,’ केंद्र से सवाल पूछते हुए बोले ओवैसी- ‘क्या भारत में सिर्फ मुगलों की सरकर थी? मुगलों से पहले देश में अशोक, चंद्रगुप्त की भी हुकूमत थी, लेकिन बीजेपी को एक आंख में मुगल तो दूसरी में पाकिस्तान आता है नजर’








