



Day: July 5, 2022








आटे पर लगा 5% टैक्स तो बोली कांग्रेस- 8 साल में BJP ने हंसती, खेलती, बढ़ती अर्थव्यस्था कर दिया नष्ट: केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में खाद्य वस्तुओं पर लगाए गए टैक्स को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, सरकार ने आटा, दही, गुड़, छाछ सहित कई अन्य चीजों पर लगाया 5 प्रतिशत टैक्स, कांग्रेस ने कहा- ‘आज गब्बर सिंह टैक्स हिंदुस्तान के मध्यम आय वर्गीय लोगों की थाली से रोटी लूटकर भागने का कर रहा है काम, हमारे देश की सरकार कसीनो पर टैक्स लगाने से पहले पांच बार सोचती है, पर आटे पर टैक्स लगाने से पहले एक बार भी रिव्यू की नहीं समझती जरूरत, पिछले 8 साल में एक हंसती, खेलती, बढ़ती अर्थव्यस्था को कैसे नष्ट किया गया है, इस पर केस स्टडी लिखा जाना चाहिए कि बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था को कैसे नष्ट किया जाए और उसके प्राइम एक्टर होंगे आदरणीय नरेंद्र मोदी जी, क्या सरकार अर्थव्यवस्था में इतनी महंगाई के समय आटे, गुड़, या छाछ पर 5% टैक्स लगाकर लोगों का जीवन स्तर खत्म करना चाहती है?’
5 Jul 2022
Read More »

आजम की बढ़ी मुश्किलें, बेटे अब्दुल्ला और पत्नी तंजीम को मिला ED का नोटिस, 15 जुलाई को होना है पेश: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता एवं रामपुर से विधायक आजम खान की मुश्किलें नहीं ले रही थमने का नाम, इस बाद ED ने आजम के खिलाफ नहीं बल्कि उनके परिवार के खिलाफ जारी किया नोटिस, आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान और पत्नी तंजीम फातिमा को ईडी ने पूछताछ के लिए जारी किया है नोटिस, इन दोनों को ही ED ने बुलाया है अलग-अलग पूछताछ के लिए, ईडी ने अब्दुल्ला आजम और आजम की पत्नी तंजीम फातिमा को नोटिस जारी कर 15 जुलाई से पहले पेश होने को कहा, जौहर यूनिवर्सिटी के मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए जारी किया है नोटिस, ईडी जौहर यूनिवर्सिटी मामले में इन दोनों के फंड ट्रांसफर की कर रही है जांच, दरअसल जौहर यूनिवर्सिटी केस में ईडी ने 1 अगस्त 2019 को आजम खान के खिलाफ दर्ज किया था मामला
5 Jul 2022
Read More »

हेलीकॉप्टर से सीधे जोधपुर के उम्मेद भवन में मैडम राजे ने की लैंडिंग, शादी समारोह में करेंगी शिरकत: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जोधपुर दौरा, जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने पहुंची हैं मैडम राजे, वहीं जोधपुर सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्त्ता एवं उनके समर्थक कर रहे हैं उनका इंतजार, इससे पहले मैडम राजे ने उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के घटनास्थल का निरीक्षण किया, इस दौरान मैडम राजे वहां क्षेत्रवासियो से बात कर उन्हे भयमुक्त रहने की अपील की और घटना स्थल पर आस पास के लोगो से पूरा घटनाक्रम समझा, घटनास्थल का निरीक्षण कर मैडम राजे ने हाथीपोल क्षेत्र के व्यापारियों से चर्चा की, इससे पहले सोमवार को मैडम राजे ने मृतक कन्हैयालाल के आवास पहुंच उन्हें श्रद्धांजलि दी साथ ही मृतक के परिवार को बंधाया ढांढस, परिवार से मुलकात के बाद मैडम राजे ने प्रेसवार्ता कर प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा
5 Jul 2022
Read More »


