Day: July 5, 2022

'ताजमहल नहीं बनता तो 40 रुपये में मिलता पेट्रोल'

मुगल हैं महंगाई, बेरोजगारी एवं बढ़ती पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों के ज़िम्मेदार PM मोदी नहीं- ओवैसी: देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, एक रैली को संबोधित करते हुए बोले ओवैसी- भारत के अगर युवा बेरोजगार हैं, महंगाई आसमान छू रही है और पेट्रोल डीजल 100 रुपये के पार है तो यकीनन इसके लिए पीएम मोदी नहीं, औरंगजेब जिम्मेदार हैं, मुगल जिम्मेदार हैं, अगर हमारे देश के बच्चों के पास नौकरी नहीं है तो इसके जिम्मेदार सरकार नहीं अकबर है, अगर पेट्रोल 104 रुपये का है तो इसका जिम्मेदार ताजमहल है क्यों कि अगर ताजमहल न होता तो पेट्रोल की कीमत आज 40 रुपये होती,’ AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कस्ते हुए कहा- ‘मैं मानता हूं कि मुगलों ने ताजमहल, लालकिला बनाकर गलती की, उनको तो वो पैसा बचाकर रखना था, ताकि केंद्र की मोदी सरकार के काम आता,’ केंद्र से सवाल पूछते हुए बोले ओवैसी- ‘क्या भारत में सिर्फ मुगलों की सरकर थी? मुगलों से पहले देश में अशोक, चंद्रगुप्त की भी हुकूमत थी, लेकिन बीजेपी को एक आंख में मुगल तो दूसरी में पाकिस्तान आता है नजर’

Read More »
SC की टिपण्णी के खिलाफ उठी आवाज

15 रिटायर्ड जज, 25 आर्म्ड फोर्सेज, 77 पूर्व नौकरशाह ने नूपुर पर SC की टिपण्णी के खिलाफ उठाई आवाज: पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मुहम्मद को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट की फटकार से दिग्गज हुए नाराज, देश के 117 हस्तियों ने बयान जारी कर SC की टिप्पणी पर जताई है आपत्ती, 15 सेवानिवृत्त न्यायाधीशों, 77 सेवानिवृत्त नौकरशाहों, और 25 सेवानिवृत्त सशस्त्र बलों के अधिकारियों सहित कुल 117 हस्ताक्षरकर्ता ने बयान जारी कर कहा- ‘माननीय सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता के मौलिक अधिकार की रक्षा करने के बजाय, याचिका का संज्ञान लेने से कर दिया इनकार और याचिकाकर्ता को याचिका वापस लेने और उचित फोरम से संपर्क करने के लिए किया मजबूर, यह अच्छी तरह से जानते हुए कि हाई कोर्ट के पास स्थानांतरित करने का नहीं है अधिकार क्षेत्र,’ दरअसल उदयपुर में हुए निर्मम हत्याकांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा को जिम्मेदार ठहराया, साथ ही कोर्ट ने नूपुर से TV पर आकर पुरे देश से माफ़ी मांगने की कही बात

Read More »
अखिलेश के निशाने पर राजभर एवं आज़म

मुझे नहीं है किसी की सलाह की जरुरत, मुझे दिलाया गया था जीत का भरोसा- अखिलेश का बड़ा बयान: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, समाजवादी पार्टी की सभी इकाइयां भंग करने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज की प्रेसवार्ता, पत्रकार वार्ता के दौरान जब अखिलेश से आज़मगढ़ और रामपुर में प्रचार में नहीं जाने पर पुछा सवाल तो कहा- ‘मुझे उम्मीद थी और मुझे भरोसा दिया गया था कि मेरे वहां जाने की नहीं है कोई ज़रूरत, भाजपा की जीत और सपा की हार का मुख्य कारण है शासन प्रशासन का दुरुपयोग,’ वहीं दोनों चुनावों में मिली हार के बाद सपा के सहयोगी दल सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर द्वारा अखिलेश यादव को दी गई सलाह के जवाब में भी बोले अखिलेश- ‘मुझे नहीं है किसी की सलाह की जरुरत, जो मुझे सलाह दे रहे हैं वो पहले खुद विचार करें की उन्हें क्या करना है और क्या नहीं,’ वहीं योगी सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों पर बीजेपी के दावों को खारिज करते हुए बोले अखिलेश- ‘सरकार जहां 100 दिन की उपलब्धि बता रही है उनको तो 5 साल 100 दिन की उपलब्धि बतानी चाहिए, जिसमें भ्रष्टाचार, अन्याय चरम पर है…’

Read More »
img 20220705 122742

अब बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ को मिली देख लेने की धमकी, कहा- तूने मुझे झूठे केस में फंसाया, मैं तुझे…: प्रदेश में आए दिन मिलने लगी धमकियां, आए दिन आम आदमी से लेकर खास तक को मिलने लगी है धमकियां, मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष और भाजपा के दिग्गज नेता राजेन्द्र राठौड़ को को मिली धमकी, अज्ञात कॉलर ने राजेन्द्र राठौड़ को फोन कर दी देख लेने की धमकी, राठौड़ ने अज्ञात शख्स के खिलाफ डाक के जरिए दर्ज कराई शिकायत, लिखित शिकायत में राठौड़ ने बताया है कि अज्ञात शख्स ने उन्हें कॉल कर दी धमकी, बीती 26 जून को रात 11 बजे राठौड़ के मोबाईल पर आया फोन, कॉलर ने कहा- ‘तूने मुझे फंसाया था झूठे केस में, अब मैं हो गया हूं बरी, देख लूंगा तुझे,’ चूरू विधायक को मिली धमकी के बाद पुलिस प्रशासन हुआ चौकस, अज्ञात नंबर को ट्रेस करने की की जा रही है कोशश, इस संबंध में एक परिवाद सोमवार को पहुंचा कोतवाली थाने, परिवाद के आधार पर पुलिस ने मामले को लेकर शुरू की कार्रवाई, जांच सौंपी गई हेड कान्स्टेबल कृष्णदेव सिंह को

Read More »
img 20220705 093527

राहुल गांधी के खिलाफ फेक न्यूज़ चलाने वाले एंकर को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, रोहित ने मांगी योगी से मदद: राहुल गांधी के खिलाफ फ़ेक न्यूज़ मामले में जी न्यूज़ के एंकर रोहित रंजन को गिरफ़्तार करने गाजियाबाद पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस, गाजियाबाद की नियो स्कॉर्टिस सोसाइटी में रहने वाले रोहित के घर के बाहर सुबह 5.30 बजे से खड़ी है छत्तीसगढ़ पुलिस, खुद रोहित ने जानकारी के साथ सीएम योगी, एडीजी लखनऊ और एसएसपी गाजियाबाद से मदद मांगते हुए किया ट्वीट, लिखा- बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए छत्तीसगढ़ पुलिस मेरे घर के बाहर मुझे अरेस्ट करने के लिए खड़ी है, क्या ये क़ानूनन सही है?’ जवाब देते हुए रायपुर पुलिस ने ट्वीट कर लिखा- सूचित करने के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है, फिर भी, अब उन्हें सूचित किया जाता है, पुलिस टीम ने आपको दिखाया है कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट, आपको वास्तव में करना चाहिए सहयोग, जांच में होना चाहिए शामिल और अदालत में रखना चाहिए अपना बचाव, वहीं ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने भी किया ट्वीट- प्रकरण स्थानीय पुलिस के संज्ञान में है, थाना इंदिरापुरम पुलिस मौके पर है, नियमानुसार होगी कार्यवाही

Read More »