Day: September 20, 2022

img 20220920 171227

सीएम गहलोत ने देर रात बुलाई विधायक दल की बैठक, सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर हुआ शुरू: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, मुखयमंत्री आवास पर अब से कुछ देर में होगा पक्ष एवं विपक्ष के विधायकों एवं गणमान्यों का जमावड़ा, हाल ही में राजस्थान के लाल जगदीप धनकड़ के उपराष्ट्रपति के सम्मान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने आवास पर रखा डिनर का कार्यक्रम, इस कार्यक्रम में कांग्रेस के साथ साथ बीजेपी अन्य सभी विधायकों को भी दिया गया है आमंत्रण, रात 7.45 बजे होने वाले इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां कर ली गई हैं पूरी, वहीं रात्रि भोज के बाद सीएम गहलोत ने बुलाई विधायक दल की बैठक, अचानक आई कांग्रेस विधायक दल की बैठक की खबर के बाद से सियासी गलियारों में शुरू हुआ जबरदस्त चर्चाओं का दौर, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे चल रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बैठक में कर सकते हैं बड़ा ऐलान, हालांकि सचिन पायलट इस बैठक से रहेंगे गैरहाजिर, क्योंकि सचिन पायलट ने कल ही दिल्ली में धनखड़ से मुलाकात के बाद भरी थी कोच्चि की उड़ान, कोच्चि में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का है कार्यक्रम

Read More »
कुलदीप बिश्नोई ने कराया विरोध दर्ज

चीतों के शिकार के लिए MP भेजे जा रहे चीतल-हिरण, भाजपा नेता सहित बिश्नोई समाज ने जताया विरोध: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को शिकार के लिए हिरण भेजे जाने की खबरों को लेकर खड़ा हुआ विवाद नहीं ले रहा थमने का नाम, हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई ने जताई इस पर आपत्ति, कुलदीप बिश्नोई ने इस मामले की जांच की मांग करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा- ‘चीतों के भोजन हेतु चीतल व हिरण भेजने की आ रही हैं सूचनाएं, जो है अति निंदनीय, मेरा केंद्र सरकार से अनुरोध है कि राजस्थान में विलुप्त होने की कगार पर पहुंचे हिरणों की प्रजाति और बिश्नोई समाज की भावनाओं को देखते हुए इस मामले की करवाई जाए जांच और अगर ऐसा है तो तुरंत इस पर लगाई जाए रोक,’ इससे पहले बिश्नोई समाज के कई नेताओं ने दर्ज कराई थी अपनी नाराजगी, गौरतलब है कि बिश्नोई समाज की काले हिरण में है धार्मिक आस्था, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश में बिश्नोई समाज के कई संगठनों ने चीतों के बाड़े में हिरणों को भेजे जाने का किया है विरोध

Read More »
नारायण राणे की बढ़ी मुश्किलें

मोदी के मंत्री को कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, जल्द ही गिरेगा बंगले का अवैध निर्माण, लगाया 10 लाख का जुर्माना: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, बंबई उच्च न्यायालय ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के मुंबई स्थित बंगले में किए गए अवैध निर्माण को दो सप्ताह के भीतर गिराने के दिए निर्देश, न्यायमूर्ति आर. डी. धानुका और न्यायमूर्ति कमल खता की एक खंडपीठ ने कहा- ‘बृहन्मुंबई नगर निगम को राणे परिवार द्वारा संचालित कंपनी की ओर से दाखिल दूसरे आवेदन पर विचार करने की नहीं दी जा सकती अनुमति, क्योंकि ऐसा करने से ‘‘अनधिकृत निर्माण’’ को मिलेगा प्रोत्साहन, निर्माण में ‘फ्लोर स्पेस इंडेक्स’ और ‘कोस्टल रेगुलेशन ज़ोन’ नियमों का किया गया है उल्लंघन दूसरे आवेदन पर विचार करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है, क्योंकि ऐसा करने से ‘‘अनधिकृत निर्माण’’ को मिलेगा प्रोत्साहन,’ अदालत ने बीएमसी को दो सप्ताह के भीतर अनधिकृत हिस्से को गिराने और एक सप्ताह बाद अदालत को अनुपालन रिपोर्ट सौंपने के दिए निर्देश, पीठ ने राणे पर 10 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

Read More »
यति नरसिंहानंद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महात्मा गांधी का अपमान कर चुके यति नरसिंहानंद के राजघाट कूच, पुलिस ने लिया हिरासत में, ये है वजह: अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने वाले यति नरसिंहानंद को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को किया गिरफ्तार, महात्मा गांधी के लिए कई बार अपशब्दों का प्रयोग कर चुके यति नरसिंहानंद मंगलवार को दिल्ली स्थित राजघाट जाकर करना चाहते थे उपवास, हालांकि, कौशाम्बी पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और ले लिया हिरासत में, कौशांबी थाना पुलिस ने गांधी समाधि पर दिल्ली जाते हुए यति नरसिंहानंद गिरी को बार्डर पर ही रोक लिया, दूसरी ओर, थाने पहुंचे उनके समर्थकों ने आरोप लगाया कि हिंदू समाज की आवाज उठाने वाले को ही पकड़ रही है पुलिस, बता दें यति नरसिंहानंद गिरी पूरे देश मे हिन्दुओं पर हो रहे सुनियोजित अत्याचार के विरोध में और लोगों को लगातार मिल रही सर कलम करने की धमकियों के विरोध में गांधी समाधि पर एक दिवसीय उपवास करने जा रहे थे दिल्ली

Read More »
बीजेपी का हल्ला बोल

लम्पि वायरस को लेकर BJP का सड़क से सदन तक हल्लाबोल, विस कूच के दौरान हुई पुलिस से झड़प: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, राजस्थान में लगातार बढ़ते लम्पि वायरस के मामलों को लेकर सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी का सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के खिलाफ हल्लाबोल, मंगलवार को बीजेपी ने विधानसभा घेराव की बनाई थी रणनीति, लेकिन पुलिस ने 22 गोदाम सर्किल से पहले ही बीजेपी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को रोक दिया, इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच देखि गई हलकी झड़प, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां के नेतृत्व में बीजेपी ने आज सुबह निकाला था पैदल मार्च, फ़िलहाल पुलिस कर रही है बीजेपी नेताओं को समझाने की कोशिश, वहीं राजस्थान विधानसभा में लम्पि वायरस पर चल रही बहस के दौरान भी बीजेपी नेताओं ने की सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश, बीजेपी प्रदेश सरकार पर लम्पि वायरस के दौरान लापरवाही बरतने का लगा रही है आरोप 

Read More »
img 20220920 114908

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए थरूर-गहलोत के बीच मुकाबला लगभग तय! दीवाली से पहले मिलेगा नया मुख्यमंत्री?: कांग्रेस सांसद शशि थरूर की कार्यकारी अध्यक्षा सोनिया गांधी से हुई मुलाकात के बाद तस्वीर हुई लगभग पूरी साफ, थरूर लड़ेंगे अध्यक्ष का चुनाव तो जाहिर है पहले से स्पष्ट ‘ना’ कर चुके राहुल गांधी किसी भी कीमत पर नहीं भरेंगे नामांकन, ऐसे में गांधी परिवार की तरफ से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नामांकन भरना है तय, सूत्रों की मानें तो नवरात्रि के दौरान 26 से 28 तारीख के बीच में सीएम गहलोत भरेंगे नामांकन, 25 सितंबर को सीएम गहलोत की सोनिया गांधी से प्रस्तावित है मुलाकात, मुख्यमंत्री गहलोत भले ही नहीं संभालना चाहते हों कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान, लेकिन यह भी तय है कि सोनिया गांधी को न भी नहीं कह पाएंगे गहलोत, हाल ही में हुईं कई सभाओं में सीएम गहलोत खुद कह चुके हैं यह बात, आलाकमान उन्हें जो जिम्मेदारी देगा उसे वो निभाएंगे शिद्दत के साथ, ऐसे में अब हर किसी की निगाह टिकी प्रदेश के सत्ता और संगठन में होने वाले बदलाव पर, क्या दीवाली से पहले राजस्थान को मिलेगा नया मुख्यमंत्री?

Read More »