Day: September 20, 2022

विधायक दल की बैठक हुई समाप्त

सीएम आवास पर जारी विधायक दल की बैठक समाप्त, मुख्यमंत्री गहलोत और डोटासरा ने किया संबोधित: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए सबसे आगे चल रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम की सियासी चर्चाओं के बीच हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सीएम आवास पर मुख्यमंत्री गहलोत ने बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, जिसमें समर्थित निर्दलीय एवं अन्य विधायक भी रहे मौजूद, बैठक को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने किया संबोधित, करीब पौन घंटे चली विधायक दल की बैठक में कई मुद्दों पर सीएम गहलोत ने रखी बात, हालांकि बैठक को लेकर क्या था असल एजेंडा, अभी तस्वीर नहीं हुई पूरी तरह साफ़, वहीं इससे पहले राजस्थान की माटी के लाल उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सम्मान में सीएम गहलोत ने रात्रि भोज का किया था आयोजन, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष सहित सभी विधायकों एवं गणमान्य लोग रहे आमंत्रित, कल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जाएंगे दिल्ली, सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे सीएम गहलोत

Read More »
21 12 2019 uddhav 19864399

BMC इजाजत दे या न दे, शिवाजी पार्क मैदान में ही होगी शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली- ठाकरे गुट का एलान: दशहरा रैली को लेकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने किया बड़ा ऐलान, कहा- बृहन्मुंबई महानगरपालिका की मंजूरी मिले या नहीं, वह यहां शिवाजी पार्क मैदान में पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली करेगी आयोजित, मुंबई के पूर्व महापौर मिलिंद वैद्य के नेतृत्व में शिवसेना नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीएमसी के अधिकारियों से की मुलाकात, रैली आयोजित करने की अनुमति के लिए उनके आवेदन की स्थिति के बारे में की पूछताछ, जवाब नहीं मिलने पर बोले वैध- बालासाहेब ठाकरे के शिवसेना कार्यकर्ता रैली के लिए शिवाजी पार्क में होंगे एकत्र, प्रशासन हमें अनुमति दे या मना कर दे, हम शिवाजी पार्क में रैली करने के अपने फैसले पर हैं बहुत दृढ़,’ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला समूह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला प्रतिद्वंद्वी खेमा, दोनों ने मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली आयोजित करने की मांगी है अनुमति, शिवसेना अपनी स्थापना के समय से ही शिवाजी पार्क में कर रही है दशहरा रैली

Read More »
img 20220920 220511

तूम मोदी और शाह के पालतू कुत्ते, मैं तेरी हत्या कर दूंगा- BJP नेता सुशील मोदी को मिली हत्‍या की धमकी: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान में राज्यसभा सांसद सुशील मोदी को मिला धमकी भरा पत्र, पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले से मिले इस धमकी भरे पत्र में सुशील मोदी की हत्या करने की दी गई है धमकी, अंग्रेजी में लिखा गया यह धमकी भरा पत्र मिला है चंपा सोम (सोमा) नामक व्यक्ति द्वारा स्पीड पोस्ट से, धमकी भरे पत्र में अंग्रेजी में लिखा है की- मैं आपको सूचना दे रहा हूं, मैं हूँ तृणमूल कांग्रेस का नेता, ममता बनर्जी बनेंगी भारत की अगली प्रधानमंत्री, तुम हो नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पालतू कुत्ते, ममता बनर्जी और नीतीश कुमार जिंदाबाद, मैं कर दूंगा तेरी हत्या,’ धमकी वाले पत्र में चंपा सोम (सोमा) ने डाला है अपना मोबाइल नंबर भी, पत्र राजेंद्र नगर स्थित सुशील मोदी के निजी आवास के पते पर हुआ है प्राप्त, सुशील मोदी ने उपरोक्त पत्र सहित, लिफाफा पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक को भेजकर उचित कार्रवाई करने की की है मांग

Read More »
768 512 3830315 thumbnail 3x2 jaipurassembly

थाने के विवाद को लेकर अपनी ही सरकार के मंत्री शांति धारीवाल से भिड़े विधायक हरीश मीणा, जानें माजरा: मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में अपनी ही सरकार के मंत्री शांति धारीवाल से भिड़ते नजर आए कांग्रेस विधायक हरीश मीणा, विधायक मीणा ने देवली उनियारा में खुले थाने और नासिरदा चौकी को थाने में तब्दील करने की घोषणा पर मंत्री धारीवाल पर साधा निशाना, कहा- ‘अप्रैल 2022 में दी गई थी इस थाने को स्वीकृति, क्या केवल कागजों में ही रह जाएगी यह स्वीकृति?,’ वहीं मीणा के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री धारीवाल ने कहा- आपकी इच्छा पर ही खोला गया था नसिरदा में थाना, आपको कुछ पता ही नहीं है, जबकि हेड कांस्टेबल एसआई और कांस्टेबल भी बैठा दिए गए हैं वहां, खैर, आपको इसकी जानकारी होनी चाहिए थी, लेकिन नहीं है शायद,’ धारीवाल के जवाब पर फिर तंज कसते हुए हरीश मीणा ने कहा- ‘आप वरिष्ठ हैं, लेकिन जब तक यह चौकी रहेगी तब तक वहां नहीं होंगे मुकदमे दर्ज, लोगों को मुकदमे दर्ज करवाने के लिए जाना होता है 40 किलोमीटर दूर, जबकि चौकी के पास है पर्याप्त जमीन और ऑफिस भी, ऐसे में नहीं है कोई फाइनेंशियल बर्डन भी

Read More »
img 20220920 190115

सोनिया गांधी ने यात्रा के बीच से वेणुगोपाल को किया तलब, मुख्यमंत्री गहलोत भी कल जाएंगे दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जारी सियासी गहमागहमी हुई तेज, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में साथ चल रहे पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल को सोनिया गांधी ने अचानक किया दिल्ली तलब, संगठन को लेकर हो रही एक अहम बैठक के लिए सोनिया ने वेणुगोपाल को फौरन दिल्ली पहुंचने के दिए निर्देश, इसके साथ ही कल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी दिल्ली जाने का है कार्यक्रम, कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सांसद शशि थरूर के नाम चल रहे हैं सबसे प्राथमिकता पर, लेकिन दोनों दिग्गजों के बीच अगर हुआ मुकाबला तो सीएम गहलोत का पार्टी अध्यक्ष के लिए जीत हासिल करना माना जा रहा है तय, ऐसे में सवाल यह कि फिर कौन होगा राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री? दूसरी तरफ सचिन पायलट के भी राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए कोचीन जाने की खबर आई थी सामने, हालांकि अपुष्ट सूत्रों का मानना पायलट भी अभी हैं दिल्ली में ही, ऐसे में राजस्थान कि सियासत के लिए आने वाले दिन हैं अत्यंत महत्वपूर्ण

Read More »
पक्ष विपक्ष के सभी विधायक अब जुटेंगे सीएम आवास

विधानसभा कल तक के लिए स्थगित, पक्ष विपक्ष के सभी विधायक अब जुटेंगे सीएम आवास पर, जानें वजह: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, राजस्थान में लम्पि वायरस के बढ़ते प्रकोप के विरोध में बीजेपी ने आज सड़क से लेकर सदन तक गहलोत सरकार के खिलाफ किया हल्लाबोल, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के नेतृत्व में बीजेपी कार्यालय से विधानसभा के लिए निकला पैदल मार्च, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिया रोक, इस दौरान पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प भी, वहीं सदन में भी बीजेपी विधायकों ने जमकर घेरा गहलोत सरकार को, जिसके बाद 4 बजे विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए कर दी गई स्थगित, वहीं विधानसभा पहुंचे राजस्थान के दिग्गज नेता एवं हाल ही में नियुक्त हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया स्वागत, इस दौरान पक्ष और विपक्ष के सभी नेता रहे मौजूद, उपराष्ट्रपति धनखड़ के सम्मान में मुख्यमंत्री गहलोत ने आज सीएम आवास पर रखा गया डिनर का कार्यक्रम, इसमें पक्ष एवं विपक्ष के सभी विधायकों और गणमान्य व्यक्तियों को सपरिवार डिनर में किया गया है आमंत्रित

Read More »