



Day: September 19, 2022


कांग्रेस में सुधार संबंधी पोस्ट का समर्थन करने के बाद थरूर ने की सोनिया से मुलाकात, सियासी बाजार गर्म: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी हुई तेज, अगले महीने होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आज की कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात, पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा सुधार की मांग का समर्थन करने के बाद थरूर ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, तिरुवनंतपुरम के कांग्रेस सांसद थरूर ने ट्विटर पर पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा सुधार की मांग करने वाली याचिका का किया समर्थन, पार्टी कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन याचिका के संबंध में शशि थरूर ने लिखा- ‘मैं इस याचिका का करता हूं स्वागत जिसे कांग्रेस के युवा सदस्यों के एक समूह द्वारा पार्टी में रचनात्मक सुधारों की मांग करते हुए किया जा रहा है प्रसारित, इसमें अब तक 650 से ज्यादा हस्ताक्षर हुए हैं इकट्ठा, मुझे इसका समर्थन करने और इसके आगे बढ़ने में हो रही है खुशी,’ सियासी जानकारों की मानें तो शशि थोरो लड़ सकते हैन्स कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, अगर ऐसा होता है तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से देखि जा सकती है उनकी सीधी टक्कर
19 Sep 2022
Read More »

गाय लेकर विधानसभा पहुंचे BJP विधायक, रस्सी छुड़ाकर भागी गाय, बोले रावत- गाय सरकार से है नाराज: राजस्थान में लगातार गायों में बढ़ते लम्पि वायरस को लेकर बीजेपी है प्रदशे की अशोक गहलोत सरकार पर हमलावर, लम्पि वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण अपने अनूठा विरोध दर्ज करवाने के लिए पुष्कर से बीजेपी विधायक सुरेश रावत विधानसभा के पहले ही दिन गाय लेकर पहुंचे विधानसभा, गाय लेकर विधानसभा पहुंचे विधायक पहुंचे मीडिया में चर्चा का विषय, लेकिन बीजेपी विधायक का यूनिक प्रदर्शन उस वक़्त पद गया फीका जब ऐन मौके पर रस्सी छुड़ाकर भाग गई गाय, भागती गाय को पकड़ने के लिए विधायक के साथ मौजूद व्यक्ति ने लगाई दौड़ लेकिन गाय न तो विधायक के समर्थक के हाथ आई, न ही गाय को साथ लेकर विधायक जता सके अपना यह अजीबोगरीब विरोध, गाय के भागने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बोले रावत- गाय माता है सरकार से नाराज, इसीलिए वो विधानसभा नहीं आना चाहती, यही कारण था कि वह यहां से चली गई’
19 Sep 2022
Read More »

यूपी विधानसभा के पहले दिन हुआ जमकर हंगामा, अखिलेश ने निकाला पैदल मार्च, सड़क पर दिया धरना: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, उत्तरप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन चढ़ा विपक्ष के हंगामे भी भेंट, विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष राष्ट्रीय अखिलेश यादव पार्टी विधायकों के साथ पैदल मार्च करते हुए विधान भवन के लिए हुए रवाना, सपा विधायकों ने प्रदेश में बढ़ते अपराध, महंगाई और बेरोज़गार सहित अन्य समस्याओं से जनता को निजात दिलाने में योगी सरकार की नाकामी का विरोध करते हुए निकला पैदल मार्च, रास्ते में रोके जाने पर अखिलेश विधायकों के साथ सड़क पर ही बैठ गए धरने पर, अखिलेश यादव ने इस दौरान सरकार पर साधा जमकर निशाना, कहा- यूपी की सड़कें हैं जर्जर और जलभराव से लोग हैं परेशान, यूपी के किसानों को नहीं मिल रही गन्ने की कीमत,’ धरने के बाद अखिलेश यादव पार्टी विधायकों के साथ वापस लौट गए सपा कार्यालय, तो वहीं सपा के कुछ विधायकों ने वैल में दिया धरना, जिसके बाद सदन की कार्यवाही कर दी गई स्थगित
19 Sep 2022
Read More »

विपक्ष के हंगामे के बाद विस कार्यवाही कल तक लिए स्थगित, BJP नेताओं ने दिया स्पीकर के कक्ष में धरना: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, राजस्थान विधानसभा के सातवें चरण का दूसरे सत्र का पहला दिन चढ़ा हंगामे की भेंट, सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने सदन में प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं प्रदेश में बढ़ते लम्पि वायरस के संक्रमण को लेकर किया हंगामा, हंगामे के कारण दो बार सदन की कार्यवाही को करना पड़ा स्थगित, हंगामे के बीच ही सदन में स्पीकर सीपी जोशी ने राज्यपाल के लौटाए गए दो बिलों का सदन के सामने रखा ब्योरा, वहीं विधानसभा की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही विपक्षी दल के नेता विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के कमरे में बैठ गए धरने पर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां सहित बीजेपी के दिग्गज नेता रहे मौजूद, इस दौरान कटारिया ने कहा- ‘सरकार ने लोकतांत्रिक अधिकारों का किया है हनन, जो पहले कभी नहीं हुआ, विपक्ष नहीं पूछ सकता खुल कर अपने सवाल
19 Sep 2022
Read More »

राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े हिन्दू नेता आचार्य धर्मेन्द्र का हुआ निधन, पीएम मोदी ने पूछी थी कुशलक्षेम: विश्व हिन्दू परिषद के मार्गदर्शक मण्डल से जुड़े बड़े हिन्दूवादी नेता आचार्य स्वामी धर्मेन्द्र का हुआ निधन, पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे आचार्य धर्मेंद्र को सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के लिए करवाया गया था भर्ती, आज यानी सोमवार सुबह आचार्य स्वामी धर्मेंद्र ने एसएमएस अस्पताल में ही ली अंतिम सांस, अस्पताल में भर्ती होने पर चिकित्सकों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर बनाए हुए थी नजर, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आचार्य स्वामी धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में ली थी जानकारी, दिग्गज युवा कांग्रेस नेता सोमेंद्र शर्मा के पिता और गहलोत सरकार में समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा के ससुर थे आचार्य धर्मेंद्र, कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता दे रहे सोमेंद्र और अर्चना शर्मा को सांत्वना, अर्चना शर्मा ने बताया कि पिछले 1 महीने से आचार्य धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी
19 Sep 2022
Read More »



