Day: September 19, 2022

768 512 16416660 thumbnail 3x2 bainsla

चांदना पर जूता उछालने वाले आरोपियों के बचाव में उतरे विजय बैंसला बोले- किसी के बहकावे में आकर…: पुष्कर में कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के अस्थि विसर्जन के दौरान मंत्री अशोक चांदना पर जूता उछालने वाले आरोपियों के बचाव में उतरे विजय बैंसला, नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की मांग को लेकर आज गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार से की मुलाकात, बैंसला ने कहा- किसी की गलती की सजा नहीं मिलनी चाहिए किसी अन्य को, अस्थि विसर्जन के दौरान जिन युवाओं ने हुड़दंग की वह आ गए थे किसी के बहकावे में, नौकरी की तैयारी कर रहे इन युवाओं पर अगर दर्ज हो जाता है मुकदमा, तो उनका भविष्य हो सकता है खराब, युवाओं ने किसके बहकावे में आकर जूता फेंका यह तो वही बता सकते हैं या फिर जिन्होंने उन्हें बहकाया, लेकिन हमारा उद्देश्य सिर्फ यह है कि बच्चों का भविष्य नहीं हो खराब, कुछ लोग उकसा देते हैं, लेकिन युवाओं को इसका रखना चाहिए ध्यान कि किसी के कहने पर नहीं आएं आवेश में

Read More »
नागौर गैंगवार से गरमाई सियासत

नागौर में हुई गैंगवार-हत्या की घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था पर तमाचा- भाकर का गहलोत पुलिस पर कटाक्ष: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, सोमवार को नागौर कोर्ट के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हरियाणा के गैंगस्टर संदीप शेट्टी की दिनदहाड़े कर दी गई हत्या, वारदात को अंजाम देकर बदमाश चंद मिनटों में ही हो गए मौके से फरार, दिनदहाड़े कोर्ट के बाहर हुई इस घटना से पूरे शहर में फ़ैल गई सनसनी, नागौर में हुई इस गैंगवार को लेकर अब विपक्ष के साथ साथ सत्ताधारी पार्टी के विधायक भी प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उठा रहे हैं सवाल, पायलट समर्थक एवं लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने ट्वीट कर कहा- ‘आज नागौर कोर्ट परिसर में हुई गैंगवार और उसमें हुई एक व्यक्ति की हत्या प्रदेश की कानून व्यवस्था पर है तमाचा, प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ऐसी घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही करें तथा खुफिया तंत्र को सक्रिय कर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर करें काम, जिससे प्रदेश के आम नागरिकों का पुलिस की कानून व्यवस्था पर बना रहे विश्वास’

Read More »
सोनिया गांधी का बड़ा बयान

गांधी परिवार से नहीं होगा कोई उम्मीदवार- बड़े एलान के साथ सोनिया गांधी ने शशि थरूर को दी इजाजत: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी हुई तेज, विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से निकलकर आ रही बड़ी खबर, सोमवार को हुई कांग्रेस नेता शशि थरूर एवं पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुलाकात ने पूरी कांग्रेस को दिया साफ़ संदेश, सोनिया ने दो टूक शब्दों में कहा- ‘गांधी परिवार से नहीं होगा कोई भी उम्मीदवार, वहीं मधुसूदन मिस्री को भी दी गई स्पष्ट हिदायत कि निष्पक्ष कराएं जाएं चुनाव,’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही अध्यक्ष बनने से कर चुके हैं इंकार, ऐसे में सोनिया गांधी का ये बयान है कई मायनों में अहम, सोनिया के इस बयान से हो चूका है साफ़ कि जल्द ही कांग्रेस को मिलने वाला है गैर गांधी अध्यक्ष, इसके साथ ही सोनिया ने थरूर को दी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की इजाजत, सोनिया के इस एलान के बाद माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और लोकसभा सांसद शशि थरूर के बीच देखी जा सकती है सीधी टक्कर

Read More »
अमरिंदर सिंह हुए बीजेपी में शामिल

बीजेपी में शामिल हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी कराया विलय, मोदी-शाह का जताया आभार: पंजाब की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह हुए बीजेपी में शामिल, इसी के साथ कैप्टन ने पंजाब लोक कांग्रेस का भी बीजेपी में कर दिए विलय, इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर और किरेन रिजिजू रहे मौजूद, बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करते हुए अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का जताया आभार, बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जिसमें हमेशा गर्व से कहा जाता रहा है कि सबसे पहले देश और दूसरे नंबर पर पार्टी, पंजाब भारत का सीमावर्ती राज्य है और उसको लेकर हैं उसकी अपनी चुनौतियां,’ बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले कुछ दिनों में पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की थी मुलाकात, आज ही उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ बैठक के बाद बीजेपी की सदस्य्ता की ग्रहण, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से नाराज होकर सीएम पद से दे दिए था इस्तीफा और पीएलसी का किया था गठन

Read More »
ममता बनर्जी का बड़ा बयान

मुझे नहीं लगता कि प्रधानमंत्री कर रहे हैं ED सीबीआई IT का दुरूपयोग- ममता बनर्जी का बड़ा बयान: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, देश भर में हो रही ED, CBI और इनकम टैक्स की कार्रवाई को लेकर है विपक्ष हमलावर, लगातार विपक्ष लगाता रहा है केंद्र सरकार पर सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग करने का आरोप, इसी कड़ी में TMC प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिए बड़ा बयान, ममता ने कहा- ‘मुझे नहीं लगता कि कि CBI, ED और अन्य सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ये तो बीजेपी के कुछ नेता हैं जो कर रहे हैं इन सरकारी एजेंसियों का खिलाम दुरूपयोग, अपने हितों के लिए बीजेपी नेता कुछ भी कर सकते हैं, मेरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील है कि वे पार्टी और सरकार को आपस में ना करें मिक्स, राजनीतिक उद्देश्यों के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का किया जा रहा है इस्तेमाल,’ बता दें कि बीते दिनों में तृणमूल कांग्रेस के कई नेता घोटालों में हुए हैं गिरफ्तार, शिक्षक भर्ती घोटाला, कोयला घोटाला, पशु तस्करी जैसे कई मामलों की सीबीआई और ईडी कर रही है जांच

Read More »