Day: August 2, 2022

चटर्जी पर महिला ने फेंकी चप्पल

SSC घोटाले में ED की जांच का सामना कर रहे पार्थ पर महिला ने फेंकी चप्पल, कहा- जो किया ठीक किया: पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला में ममता सरकार में मंत्री रहे पार्थ चटर्जी को आज मेडिकल जांच के लिए लाना पड़ा भारी, ED की जांच का सामना कर रहे पार्थ चटर्जी को जब ESI जोका अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया तो एक महिला ने पार्थ चटर्जी पर फेंकी चप्पल, ये घटना तब हुई जब पार्थ को जांच के बाद वापस ले जाया जा रहा था, मिली जानकारी के अनुसार जिस महिला ने पार्थ पर चप्पल फेंकी वह भी अस्पताल में करवाने आई थी अपना इलाज, पार्थ पर चप्पल फेंकने के बाद वह नंगे पैर वहां से वापस लौट गई, इस दौरान जब पत्रकारों ने उससे सवाल पूछने की कोशिश कि तो उस महिला ने गुस्से में कहा- ‘मैंने जो कुछ भी किया वह बिलकुल ठीक किया है,’ वहीं दूसरी तरफ, ईडी के अधिकारियों का कहना है कि पार्थ चटर्जी पूछताछ में नहीं कर रहे हैं सहयोग, वे ज्यादातर वक्त चुप ही रहते हैं

Read More »
गहलोत के निशाने पर मोदी सरकार

मोदी सरकार चाहे जितने प्रयास कर ले, जीत सच्चाई की होगी- ED की कार्रवाई पर बोले CM गहलोत: नेशनल हेराल्ड केस में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में अब ED पहुंची हेराल्ड हाउस, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया एवं राहुल गांधी दोनों से करीब 61 घंटे की पूछताछ के बावजूद ED ने मंगलवार को हेराल्ड हाउस पर की छापेमारी, ED की इस छापेमारी के विरोध में कांग्रेस हुई मुखर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साधा मोदी सरकार पर ट्वीट कर साधा निशाना, लिखा- ‘ED द्वारा हेराल्ड हाउस पर छापेमारी केन्द्र सरकार की बौखलाहट का है प्रतीक, सोनिया गांधी-राहुल गांधी को पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित करने के बाद ED अब फेस सेविंग के लिए कर रही है इस तरह की कार्रवाई, इस पूरे मामले में कोई मनी ट्रांजेक्शन ही नहीं हुआ तो कैसे हो है सकती मनी लॉन्ड्रिंग, ED ने जुलाई, 2015 में इस केस को बन्द कर दिया था परन्तु केन्द्र सरकार ने उस समय के जांच अधिकारी का तबादला कर नए अधिकारियों पर दबाव डाला और बदले की भावना से की कार्रवाई शुरू, ED के माध्यम से केन्द्र सरकार चाहे कांग्रेस को बदनाम करने का कितना भी प्रयास कर ले, अंत में जीत सच्चाई की ही होगी’

Read More »
'सत्य की होगी जीत और अहंकार की हार'

‘राजा’ का संदेश साफ़ है – जो मेरे खिलाफ़ बोलेगा, वो तकलीफें झेलेगा, लेकिन सुन ले तानाशाह…- राहुल: नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दिल्ली में की छापेमारी, ED ने हेराल्ड हाउस पर की छापेमारी, दस्तावेजों की तलाश में नेशनल हेराल्ड के ठिकानों पर ईडी कर रही है छानबीन, इस दौरान दस जनपथ पर हुई बैठक के दस्तावेजों की भी की जा रही है तलाश, वहीं ED की इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी ने साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना, राहुल ने ट्वीट कर लिखा- ‘राजा’ का संदेश साफ़ है – जो मेरे खिलाफ़ बोलेगा, वो तकलीफें झेलेगा, सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके विरोधियों का हौसला तोड़ने और सच का मुंह बंद करने की पुरज़ोर कोशिश है जारी, लेकिन तानाशाह सुन ले, अंत में ‘सत्य’ जीतेगा, और अहंकार हारेगा,’ इससे पहले ED नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया एवं राहुल गांधी से करीब 61 घंटे की पूछताछ कर चूका है

Read More »
national+herald

मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में सोनिया-राहुल से पूछताछ के बाद अब नेशनल हेराल्ड के दफ्तर पर ईडी का छापा: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, मनी लॉन्ड्रिंग के जुड़े एक मामले की जांच कर रही ईडी ने अब कांग्रेस समर्थित अखबार नेशनल हेराल्ड के दफ्तर पर की छापेमारी, इस मामले में पहले सोनिया गांधी और राहुल गांधी से लंबी पूछताछ के बाद अब ईडी ने लिया यह नया ऐक्शन, प्रवर्तन निदेशालय की टीमें नेशनल हेराल्ड के दफ्तर समेत 10 अलग-अलग जगहों पर कर रही है छापेमारी, हाल ही में 21 और 26 जुलाई को को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से पूछताछ की थी ईडी ने, वहीं उससे पहले राहुल गांधी से भी लगातार कई दिनों तक ईडी की ओर से नेशनल हेराल्ड केस में की गई थी पूछताछ, अब प्रवर्तन निदेशालय की ओर से आज लिया गया है यह नया ऐक्शन, अब इस मामले में गरमा सकती है देश की सियासत, कांग्रेस की तरफ से बयानबाजी का है इंतजार

Read More »