Day: August 2, 2022

img 20220802 225142

महाराष्ट्र में गरमाई सियासत, शिंदे गुट के विधायक सामंत पर हुआ हमला, ठाकरे समर्थक बताए जा रहे हैं हमलावर: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच की सियासी अदावत अपने चरम पर, मंगलवार शाम को पूर्व राज्य मंत्री और शिंदे गुट के विधायक उदय सामंत के काफिले पर कुछ लोगों ने बोला हमला, शिंदे गुट के विधायक उदय सामंत अपने काफिले के साथ जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने काटराज चौक पर उनके काफिले पर बोला हमला, बताया जा रहा है कि इलाके में उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने निष्ठा रैली के तहत एक जनसभा की थी आयोजित, सूत्रों की मानें तो शिंदे गुट के विधायकों से नाराज शिवसेना के कार्यकर्ता उदय सामंत की गाड़ी के कांच को फोड़ने के बाद हो हल्ला करते हुए वहां आए नजर, घटना का एक वीडियो भी तेजी से हो रहा है वायरल, वीडियो में देखा जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग जमा हैं और शिंदे गुट के साथ ही उदय सामंत के विरोध में कर रहे हैं नारेबाजी

Read More »
img 20220802 215521

सियासी संकट के समय 60 और राज्यसभा चुनाव में था 25 करोड़ का ऑफर, लेकिन…- गुढा का बड़ा खुलासा: गहलोत सरकार में राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के एक बड़े बयान से प्रदेश की राजनीति में आया भुचाल, गुढ़ा ने हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में 25 करोड़ का ऑफर मिलने और साल 2020 में सियासी संकट के समय 60 करोड़ का ऑफर मिलने का किया सनसनीखेज खुलासा, एक कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए गुढ़ा ने ये भी कहा कि जब उन्हें सरकार गिराने और राज्यसभा चुनाव में किसी व्यक्ति को वोट देने के लिए मिला इतना बड़ा ऑफर, तो एक बार तो मन में होने लगा था कुछ, लेकिन पत्नी, बेटे और बेटी ने रोका मुझे, पत्नी ने मुझे कहा कि हमें पैसे नहीं चाहिए, ऐसा करने पर खराब हो जाएगी आपकी इज्जत और हमें इज्जत ही चाहिए, गुढा ने कहा कि जब ऐसे बच्चे सब घरों में होंगे तो देश से भ्र्ष्टाचार वैसे ही हो जाएगा खत्म, वहीं गुढ़ा के इस सनसनीखेज खुलासे पर मंत्री बीडी कल्ला ने कहा- उन्हें किसी ने दिया होगा इस तरह का ऑफर, इसके बारे में तो वे ही बता सकते हैं बेहतर, लेकिन यह बात निश्चित है कि राजस्थान में हॉर्स ट्रेडिंग करने की कई बार हो चुकी है कोशिश

Read More »
img 20220802 200652

राजनीति सेवा का काम और सेवा में उम्र कभी नहीं होती बाधक- पूनियां के बयान से असहमत राठौड़ का जवाब: राजनीति में रिटायरमेंट की उम्र को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के बयान पर जारी सियासत, अब उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने जताई पूनियां के बयान पर असहमति, कहा- उम्र, राजनीति और अनुभव, इन तीनों का चोली-दामन का साथ, जिसके अनुसार निश्चित तौर पर नौजवानों को मिलना चाहिए राजनीति व सामाजिक सेवा का मौका, नौजवानों को आना चाहिए इस क्षेत्र में भी, लेकिन उम्र के साथ-साथ यहां अनुभव भी रखता है मायने,’ राठौड़ ने इस दौरान राजस्थान में बनाए गए अब तक मुख्यमंत्रियों के अनुभव का दिया उदाहरण, राठौड़ ने कहा- राजस्थान में अब तक जितने भी मुख्यमंत्री बने अनुभव के साथ बने और उन्होंने बेहतरीन तरीके से की राजस्थान की सेवा, अलग-अलग राजनीतिक दल उम्र की बाध्यता को लेकर बना सकते हैं अलग-अलग नीतियां, लेकिन उम्र और राजनीति में जब तक आदमी सक्रिय है कर सकता है काम,’ राठौड़ ने कहा- पदों पर पहुंचना ही राजनीति नहीं होती, राजनीति है सेवा का माध्यम है और सेवा में उम्र कभी भी नहीं बनती बाधक

Read More »
सीएम गहलोत का गुजरात दौरा रद्द

एक बार फिर टला सीएम गहलोत का गुजरात दौरा, तबियत नासाज होने के चलते सभी कार्यक्रम किए रद्द: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबियत हुई नासाज़, डॉक्टर्स की टीम ने की जांच, वायरल इंफेक्शन की सामने आ रही है बात, ऐसे में डॉक्टर्स ने अगले 2-3 दिन आराम की सलाह दी सीएम गहलोत को, वहीं तबियत नासाज होने के चलते आगामी 3 और 4 अगस्त के उदयपुर, आबूरोड और अहमदाबाद के सभी कार्यक्रम हुए रद्द, सीएमओ ने जानकारी देते हुए किया ट्वीट, इससे पहले 20 जुलाई को भी सीएम गहलोत जाने वाले थे अहमदाबाद, गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहमदाबाद में बैठक करने वाले थे सीएम गहलोत, लेकिन 21 जुलाई को ED की होनी थी सोनिया गांधी से पूछताछ, जिसके चलते 20 जुलाई को ही दिल्ली जाना पड़ गया था सीएम गहलोत को, हाल ही में आलाकमान ने गुजरात विधानसभा चुनाव के चलते सीएम गहलोत को बनाया है सीनियर आब्जर्वर, लेकिन तब से एक बार भी गुजरात दौरे पर नहीं जा पाए हैं सीएम गहलोत, अब इसको लेकर सियासी गलियारों में शुरू हुई सुगबुगाहट, क्योंकि सियासत के जादूगर को समझना नहीं है आसान

Read More »