



Day: August 1, 2022


कुछ गलत नहीं किया तो डरना क्यों? ED के डर से किसी को भी हमारी तरफ आने की नहीं है जरुरत- शिंदे: महाराष्ट्र की सियासत में घमासान जारी, पात्र चोल घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने किया शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत को गिरफ्तार, राउत ने गिरफ्तारी के बाद ट्वीट कर लिया था- ‘मर जाऊंगा लेकिन नहीं छोड़ूंगा शिवसेना’, राउत के इस बयान पर शिवसेना से बागी हुए एवं सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की भी आई प्रतिक्रिया सामने, शिंदे ने कहा- ‘किसी को भी ED या किसी एजेंसी की कार्रवाई से डरकर शिवसेना (शिंदे गुट) और भाजपा में नहीं होना चाहिए शामिल’, वहीं संजय राउत की गिरफ्तारी पर बोले शिंदे- ‘उन्होंने कहा था कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया, अगर कुछ गलत नहीं किया तो डरना क्यों? वह जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं, तो जांच पूरी होने दें और सच को आने दें बाहर, अगर केंद्रीय एजेंसियों ने राजनीतिक प्रतिशोध के चलते किया है ये काम, तो अदालतों की तरफ से उन्हें मिलनी चाहिए थी राहत
1 Aug 2022
Read More »

कौन दे रहा है गुजरात में ड्रग्स माफियाओं को संरक्षण, क्या ये हैं माफिया सरकार?- राहुल का बड़ा बयान: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले गरमाई प्रदेश की सियासत, गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से मिली करोड़ो की ड्रग्स को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साधा केंद्र एवं राज्य सरकार पर जोरदार निशाना, इसके साथ ही राहुल ने पूछे दो सवाल, राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर बरामद ड्रग्स, सितम्बर 21- 3000 Kg, कीमत 21000 करोड़ रूपये, मई 22, 56Kg, कीमत 500 करोड़ रूपये, जुलाई 2022 75 Kg, कीमत 375 करोड़ रूपये, डबल इंजन सरकार में बैठे कौन लोग हैं जो दे रहे हैं लगातार ड्रग्स-शराब माफिया को संरक्षण? गुजरात के युवाओं को नशे में क्यों धकेला जा रहा है? इस डबल इंजन सरकार से मेरे हैं दो सवाल, पहला- एक ही पोर्ट पर 3 बार ड्रग्स बरामद होने के बावजूद, उसी पोर्ट पर लगातार ड्रग्स कैसे उतर रही है? दूसरा- क्या गुजरात में कानून व्यवस्था है ख़त्म? माफिया को नहीं है कानून का कोई डर या ये माफिया की है सरकार?
1 Aug 2022
Read More »

श्रीलंका के राष्ट्रपति निवास की तरह ही भारत में भी एक दिन PM आवास में घुसकर बैठेंगे लोग- ओवैसी: बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर विपक्ष लगातार कर रहा है केंद्र सरकार पर लगातार हमले, राजधानी जयपुर में चले रहे टॉक जर्नलिज्म के 7वे संस्करण में शिरकत करने पहुंचे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, ओवैसी ने कहा- ‘देश में धीरे धीरे लोगों का हो रहा है नेताओं पर से विश्वास ख़त्म, सीएए, किसान बिल, अग्निवीर जैसे मुद्दों पर जनता उतरी है सड़कों पर, ठीक इसी तरह देखना एक दिन जैसे श्रीलंका में लोग राष्ट्रपति भवन में घुसकर बैठे थे, वैसे ही यहां प्रधानमंत्री हाउस में घुसकर बैठेंगे और कहेंगे कि नौकरी नहीं दी हमको, मैं ऐसा चाहता नहीं हूं, नहीं तो कल लग जाएगा मुझपर UAPA,’ ओवैसी ने संसद की कार्रवाई सुचारु रूप से ना चले पर कहा- ‘पिछले कुछ वर्षों से कार्यपालिका संसद में विधायका को कमजोर करने का कर रही है प्रयास जिससे बहस की गुंजाइश हो गई है कम, संसद के मॉनसून सत्र में 14 विधेयक पेश हुए और चंद मिनटों में हो गये पास’
1 Aug 2022
Read More »

शिवसेना नेता संजय राउत के समर्थन में उतरी कांग्रेस, कहा- संसद को विपक्ष मुक्त करना चाहती है सरकार: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पात्रा चोल घोटाले में संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद सियासत गर्म, प्रवर्तन निदेशालय कोर्ट से PMLA के तहत राउत के खिलाफ कार्रवाई करने की उठाएगा मांग, करीब 18 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद शिवसेना नेता राउत को रविवार देर रात कर लिया गया गिरफ्तार, राउत की गिरफ्तारी के विरोध में शिवसेना करेगी प्रदेश भर में प्रदर्शन, कोर्ट में पेश किये जाने से पहले संजय राउत का किया जाएगा मेडिकल टेस्ट, तो वहीं प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्यवाई के विरोध में उतरी कांग्रेस, कांग्रेस नेता मलिकार्जुन खड़गे ने कहा- ‘ये सरकार हर तरह से चाहती है विपक्ष को दबाना, अगर कोई प्रॉपर्टी का मामला है तो उसके लिए कानून है और उसके तहत एक्शन लीजिए, उसके घर जाकर 6 घंटे पूछताछ करना ये सब है उत्पीड़न, सरकार संसद को विपक्ष मुक्त देखना चाहते हैं इसलिए वो कर रहे हैं ऐसा लेकिन संजय राउत कानूनी तौर पर लड़ेंगे और उन्हें जो कुछ कहना है वो कहेंगे’
1 Aug 2022
Read More »

राउत की गिरफ्तारी का पूरी मुम्बई में होगा विरोध, ईडी दफ्तर की बढाई गई सुरक्षा, 11.30 बजे कोर्ट में होंगे पेश: पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार हुए शिवेसना नेता संजय राउत को आज 11.30 बजे किया जाएगा कोर्ट में पेश, इससे पहले राउत को ले जाया जाएगा मेडिकल जांच के लिए, इस बीच खबर है कि केंद्रीय जांच एजेंसी के दफ्तर की बढ़ा दी गई है सुरक्षा, आसपास लगाए गए हैं बैरिकेड्स, संजय राउत की गिरफ्तारी का उनके समर्थक लगातार जता रहे हैं विरोध, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवसेना ने इस गिरफ्तारी को लेकर पूरी मुंबई में विरोध प्रदर्शन करने की बनाई है योजना, इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत की मुश्किलें तब और बढ़ गई जब एक महिला को धमकाने के पुराने मामले को लेकर उनके खिलाफ दर्ज की गई FIR, इसके साथ ही छापेमारी के दौरान संजय राउत के आवास से 11.50 लाख रुपये मिले हैं जांच एजेंसी को, सूत्रों की मानें तो इनमें से 10 लाख रुपये रखे गए थे एक अलग लिफाफे में, जिसपर लिखा हुआ था एकनाथ शिंदे का नाम, सूत्रों ने बताया कि आदित्य ठाकरे के अयोध्या दौरे के लिए उन्हें दिए जाने के लिए रखा गया था यह लिफाफा
1 Aug 2022
Read More »




