



Day: August 1, 2022



राजस्थानी-गुजराती वाले बयान पर महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने मांगी माफी, कही ये बड़ी बात: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने ‘गुजराती और राजस्थानी’ वाले अपने बयान पर मांगी माफी, कोश्यारी ने लिखा कि- ‘विगत 29 जुलाई को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुंबई के विकास में कुछ समुदायों के योगदान को प्रशंसा करने में संभवतया मेरी ओर से कुछ चूक हो गई, महाराष्ट्र ही नहीं, समस्त भारत वर्ष में विकास का सभी का रहता है विशेष योगदान, तीन वर्षों में महाराष्ट्र की जनता का मुझे मिला है अपार प्रेम, मैंने महाराष्ट्र और मराठी भाषा का सम्मान बढ़ाने का किया है पूरा प्रयास, किन्तु उक्त भाषण में मुझसे अनायास हो गई कुछ भूल, तो इस भूल को महाराष्ट्र जैसे महान प्रदेश की अवमानना के रूप में लेने की तो कल्पना नहीं की जा सकती भी, महाराष्ट्र के महान संतों की परम्परा में अपने इस विनम्र राज्य सेवक को क्षमा कर अपनी विशाल हृदयता का देंगे परिचय,’ पहले राज्यपाल ने कहा था कि अगर मुंबई से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाए तो शहर के पास न तो पैसे रहेंगे और न ही वित्तीय राजधानी का रहेगा तमगा
1 Aug 2022
Read More »




राउत की बढ़ी मुश्किलें, पात्रा चोल घोटाला मामले में कोर्ट ने 4 अगस्त तक भेजा ED की कस्टडी में: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पात्रा चॉल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हिरासत में लिए गए शिवसेना नेता संजय राउत को कोर्ट ने 4 अगस्त तक भेजा ईडी की हिरासत में, ईडी ने कोर्ट में मांगी थी 8 दिन की हिरासत, ईडी ने बीते दिन संजय राउत के मुंबई स्थित आवास पर की थी छापेमारी और करीब 13 घंटे की पूछताछ के बाद शिवसेना नेता को कर लिया गया था गिरफ्तार, संजय राउत की तरफ से कोर्ट में कोर्ट में अशोक मुंदरगी और ईडी की तरफ से हितेन वेनेगावकर ने की जिरह, कोर्ट में ईडी के वकील ने दिया तर्क तर्क, गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशक प्रवीण राउत ने एक पैसा भी नहीं किया निवेश, फिर भी उन्हें 112 करोड़ रुपये मिल,. जांच से पता चलता है कि संजय और वर्षा राउत के खाते में 1.6 करोड़ किए गए थे रुपये ट्रांसफर, तो वहीं राउत के वकील ने कोर्ट में कहा- ‘संजय राउत की गिरफ्तारी है राजनीति से प्रेरित’
1 Aug 2022
Read More »


लोकसभा में सांसदों के निलंबन को हटाने का प्रस्ताव हुआ पारित, शुरू हुई महंगाई के मुद्दे पर सदन में बहस: संसद के गलियारों से जुड़ी बड़ी खबर, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य प्रदार्थों पर लगाई गई GST सहित कई मुद्दों पर लोकसभा के दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद महंगाई पर बहस हुई शुरू, इसके साथ ही लोकसभा में सांसदों के निलंबन को हटाने का प्रस्ताव भी हुआ पारित, सोमवार को भी संसद में महंगाई पर बहस शुरू ना होने पर सदन की कार्रवाई को कर दिया गया था 2 बजे तक के लिए स्थगित, 2 बजे शुरू हुई लोकसभा की कार्रवाई को सम्बोधित करते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा- ‘मैं सदन के सभी दलों से अनुरोध करूंगा कि सदन के अंदर न लाएं प्ले कार्ड, अगर कोई भी सांसद सदन में प्ले कार्ड लेकर आते हैं तो मैं निश्चित रूप से करूंगा कार्रवाई, मैं उन्हें दे रहा हूँ आखिरी मौका,’ इसके बाद दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद संसद की कार्रवाई दोबारा हुई शुरू, लोकसभा से निलंबित कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनिकम टैगोर, राम्या हरिदास और एस जोथिमणि निलंबन रद्द होने के बाद पहुंचे सदन में
1 Aug 2022
Read More »

राउत के परिवार से उनके आवास पर ठाकरे ने की मुलाकात, बोले आदित्य- शिवसेना खत्म करने की है साजिश: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पात्रा चोल घोटाला मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत को किया गिरफ्तार, राउत को ED ने उनके आवास पर पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार, तो वहीं शिवसेना प्रमुख एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राउत के आवास पहुंच उनके परिजनों से की मुलाकात, ठाकरे ने संजय राउत की मां को बंधाया ढांढस, तो वहीं आदित्य ठाकरे ने ED की कार्रवाई पर साधा निशाना, आदित्य ठाकर ने कहा- ‘ये शिवसेना को खत्म करने, महाराष्ट्र की आवाज दबाने की है साजिश, ये सभी के सामने है और ये है जगजाहिर’, वहीं संजय राउत का हो चूका है मेडिकल, राउत को अब लुक के बाद ED कोर्ट में किया जाएगा पेश, सूत्रों के अनुसार ED कोर्ट से राउत की कस्टडी की कर सकता है मांग
1 Aug 2022
Read More »


