



Day: July 26, 2022


एक बार फिर कोरोना का बढ़ता प्रकोप, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए संक्रमित, किया ये उपाय: बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, बिहार में बढ़ते कोरोना के नए मामलों से मचा हड़कंप, खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए कोरोना संक्रमित, आरटीपीसीआर में सीएम के कोरोना संक्रमित होने की हुई पुष्टि, फिलहाल एहतियात के तौर पर सीएम नीतीश अपने आवास में होम आइसोलेशन में चले गए हैं, पिछले दो दिनों से सीएम नीतीश कुमार चल रहे थे बीमार, दो दिनों से तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से उनका चल रहा था इलाज, स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम उनका कर रही थी इलाज, सोमवार को रात में सीएम नीतीश कुमार की कोरोना जांच की गई, उनका आरटीपीसीआर जांच किया गया जिसमें सीएम को कोरोना पॉजिटिव पाया गया, रिपोर्ट आने के बाद सीएम आइसोलेशन में चले गए हैं और कोरोना के ट्रिटमेंट के निर्धारित SOP के अनुरूप सीएम का इलाज डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जा रहा है
26 Jul 2022
Read More »

3 घंटे की पूछताछ के बाद सोनिया निकली ED दफ्तर से बाहर, लंच के बाद फिर होगी पूछताछ: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पहले दौर की ED की पूछताछ हुई ख़त्म, मंगलवार को ED ने 3 घंटे तक की सोनिया गांधी से पूछताछ, फिलहाल सोनिया गांधी निकल चुकी है ED दफ्तर से बाहर और लंच के बाद फिर होगी सोनिया से पूछताछ, सूत्रों के अनुसार आज की पूछताछ के बाद ED सोनिया को आगे भी पूछताछ के लिए दे सकता है समन, इससे पहले ED के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरफ्तारी के बाद राहुल को ले जाया गया किंग्सवे कैंप, इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बोले राहुल- ‘हमने बेरोजगारी की बात की, ये हमें बैठने नहीं दे रहे हैं, अंदर चर्चा नहीं करते हैं, हमें यहां पर बैठने नहीं दे रहे हैं और गिरफ्तार कर रहे हैं’
26 Jul 2022
Read More »

लखीमपुर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को लगा झटका, HC ने की जमानत याचिका खारिज: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पिछले साल 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकोनिया मेंं हुई हिंसा में चार किसानों समेत हो गई थी आठ लोगों की मौत, इस मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा हैं मुख्य आरोपी, इस मामले में मंगलवार को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने दिया मिश्रा को झटका, कोर्ट ने तिकोनिया में हुई हिंसा मामले में आशीष मिश्रा की जमानत याचिका को कर दिया है खारिज, फिलहाल आशीष मिश्रा को जेल में ही रहना होगा, जमानत याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने सख़्त टिप्पणी करते हुए कहा- ‘लखीमपुर मामले में 4 किसान मरे, आरोपी की गाड़ी वहां मौजूद थी, यह सबसे बड़ा तथ्य है, यह मामला आता है जघन्य अपराध की श्रेणी में,’ इससे पहले इस मामले में 15 जुलाई को सुनवाई हुई थी जब अदालत ने अपने फैसले को रख लिया था सुरक्षित
26 Jul 2022
Read More »

वादा करती हूं नहीं करूंगी BJP, TMC और BJD के किसी सांसद को फ़ोन- जाने क्यों ऐसे बोली अल्वा: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए घमासान हुआ तेज, NDA ने जहां पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को बनाया है अपना उम्मीदवार तो वहीं विपक्ष की तरफ से साझा उम्मीदवार के तौर पर राजस्थान की पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा को उतारा है मैदान में, वहीं विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने अपनी सेम कार्ड को ब्लॉक करने पर कैसा MTNL और BSNL पर तंज, दरअसल अल्वा के मोबाइल फोनसे कॉल न तो जा रही है और न ही इस पर आ रही है, अल्वा ने ट्विटर पर सरकारी दूरसंचार कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड को टैग करते हुए लिखा- ‘प्रिय बीएसएनएल/एमटीएनएल, आज बीजेपी में कुछ दोस्तों से बात करने के बाद, मेरे मोबाइल पर सभी कॉल की जा रही हैं डायवर्ट, मैं कॉल करने या रिसीव करने में हूं असमर्थ, अगर आप फोन को रिस्टोर करते हैं तो मैं वादा करता हूं कि आज रात बीजेपी, टीएमसी या बीजेडी के किसी भी सांसद को नहीं करूंगी फ़ोन’
26 Jul 2022
Read More »

2 घंटे से ED की सोनिया से पूछताछ जारी, राहुल के बाद पायलट को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से ED की दूसरे दौर की पूछताछ जारी, सोनिया से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस सांसद एवं कार्यकर्ताओं कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन, हालात को नियंत्रण में करने में जुटी पुलिस ने कांग्रेसी सांसदों विधायकों और नेताओं को लिया हिरासत में, साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेने के साथ ही दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को AICC दफ्तर में किया डिटेन, AICC दफ्तर पहुंचे सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- विपक्ष की आवाज दबाने और कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाने के लिए सरकारी एजेंसियों का किया जा रहा है इस्तेमाल, उनके पास सिर्फ विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने और नोटिस भेजने का रह गया है काम, केंद्र के द्वारा सरकारी एजेंसियों का किया जा रहा है दुरुपयोग, लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का हमारा अधिकार छीन रहा है’
26 Jul 2022
Read More »

मैं किसी से नहीं डरता, हमें बोलने नहीं दिया जा रहा- पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद बोले राहुल गांधी: नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की पूछताछ जारी, वहीं अपनी नेता से पूछताछ का कांग्रेसी नेताओं ने किया विरोध, वहीं हालात को नियंत्रण में करने में जुटी पुलिस ने कांग्रेसी सांसदों विधायकों और नेताओं को लिया हिरासत में, सांसदों और नेताओं के बाद अब पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भी ले लिया है हिरासत में, सोनिया से पूछताछ के विरोध कर रहे राहुल गांधी विजय चौक पर जारी मार्च के दौरान बैठ गए थे धरने पर, पुलिस जब नेताओं को ले रही थी हिरासत में तब भी राहुल डटे हुए थे सड़क पर, ऐसे में करीब 45 मिनट के बाद पुलिस ने राहुल को लिया हिरासत में, खास बात यह कि पुलिस वैन में अकेले ले जाया गया राहुल गांधी को, जबकि इमरान प्रतापगढ़ी, केसी वेणुगोपाल, दीपेंद्र हुड्डा मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं को पुलिस ने लिया है हिरासत में, वहीं हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा- मैं नहीं डरता किसी से, हमें बोलने नहीं दिया जा रहा
26 Jul 2022
Read More »


सोनिया से आज फिर पूछताछ करेगी ED, विरोध में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह, राजघाट पर लागू की गई धारा 144: नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED आज फिर करेगी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ, एजेंसी ने सोनिया को पहले सोमवार को तलब किया था पूछताछ के लिए, लेकिन बाद में टाल दिया था एक दिन के लिए, इससे पहले बीती 21 जुलाई को 2 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी सोनिया से, इस दौरान सोनिया गांधी से करीब 28 सवाल पूछे थे जांच एजेंसी ने, ईडी दफ्तर में सोनिया गांधी की उपस्थिति के दौरान सभी उपयुक्त प्रोटोकॉल किए जाएंगे फॉलो, प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के आज अपनी मां के साथ ईडी कार्यालय जाने की जताई जा रही है संभावना, वहीं कांग्रेस ने अपने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी की इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध दिया है करार, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजघाट पर धारा 144 कर दी है लागू, राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख स्थानों, ईडी दफ्तर के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स की गई है तैनात
26 Jul 2022
Read More »


