Day: July 26, 2022

भाजपा नेता को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

फार्महाउस की आड़ में वेश्यालय चलाने वाले भगोड़े भाजपा नेता को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, मेघालय के तुरा में अपने फार्महाउस में वेश्यालय चलाने के आरोप में भगोड़े बीजेपी नेता बर्नार्ड एन मराक को किया गया गिरफ्तार, वेश्यालय चलाने के आरोप में मेघालय बीजेपी की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मराक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सोमवार को गैर-जमानती वारंट किया था जारी, पुलिस के अनुसार आरोपी नेता को आज उत्तर प्रदेश से कर लिया गया है गिरफ्तार, पुलिस ने बताया कि शनिवार को छापेमारी में बीजेपी नेता बर्नार्ड एन मराक के फार्महाउस रिम्पु बागान से छह नाबालिगों को छुड़ाया गया और 73 लोगों को किया गया था गिरफ्तार, इसके बाद से बर्नार्ड एन मराक थे फरार, वहीं बर्नार्ड की गिरफ्तारी के पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा- ‘बर्नार्ड एन मारक को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से किया गया है गिरफ्तार, उसे तुरा ले जाने के लिए मेघालय से पुलिस की एक टीम आ रही है, अनैतिक व्यापार अधिनियम, 1956 के संबंध में उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यूए किया गया था जारी’

Read More »
img 20220726 wa0183

…पकड़े गए हरिओम के विधायक भाई पर भी नौकरी का झांसा देकर ठगी का दर्ज हो चुका है मुकदमा- किरोड़ी: सोमवार को हुई SSC-MTS के पेपर में महुवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला के छोटे भाई हरिओम मीणा द्वारा नकल करवाने का मामला, पुलिस ने विधायक के भाई सहित डमी केंडिडेट ऋषि कुमार को किया गिरफ्तार, हरिओम ने पैसे लेकर ऋषि को डमी कैंडिडेट के रूप में उमेश की जगह बैठाया था, मामले को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने विधायक हुड़ला और गहलोत सरकार पर साधा निशाना, कहा- शिवदासपुरा थाने ने परीक्षा में धांधली करते हुए जिस हरिओम मीणा को गिरफ्तार किया है वह सरकार समर्थित निर्दलीय विधायक का है सगा भाई, विधायक जी पर भी पूर्व में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने का दर्ज हो चुका है मुकदमा, साफ है कि ऐसे ही मगरमच्छ हैं नकल गिरोह के सरगना, मैं शुरुआत से प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में हो रही धांधली की सीबीआई जांच की करता आ रहा हूं मांग, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी लगातार इसके लिए करते हैं इंकार, क्योंकि नकल माफिया को है सरकार का सरंक्षण, सरकार में शामिल इसे बचाने वाले ही कर रहे हैं बेरोजगारों के सपनों को चकनाचूर

Read More »
सोनिया से ED की आज की पूछताछ ख़त्म

नेशनल हेराल्ड केस में ED ने सोनिया गांधी से की करीब 6 घंटे तक पूछताछ, कल फिर होंगी पेश: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, नेशनल हेराल्ड केस में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में सोनिया गांधी से ED की आज की पूछताछ हुई ख़त्म, मंगलवार को दो चरणों में 6 घंटे तक प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारीयों ने की सोनिया गांधी से पूछताछ, मंगलवार को लंच के बाद करीब 3 घंटे से ज्यादा हुई पूछताछ के बाद सोनिया गांधी निकली ED दफ्तर से बाहर, सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी यहां से सीधे AICC दफ्तर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से करेंगी मुलाकात, कल की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने समन किया जारी, इससे पहले मंगलवार को सोनिया से ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने पुरे देश में किया था विरोध प्रदर्शन, यहीं नहीं दिल्ली में राष्ट्रपति भवन की तरफ विरोध दर्ज करवाने के लिए पैदल मार्च के लिए निकले राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, फिलहाल अभी भी राहुल हैं पुलिस की हिरासत में, कल फिर कांग्रेसी कार्यकर्त्ता सोनिया से ED की पूछताछ के विरोध में करेंगे प्रदर्शन

Read More »
राठौड़ के निशाने पर CM गहलोत

गहलोत सरकार में गधा चोर व बकरा चोर गैंग को मिला हुआ है सबसे बड़ा संरक्षण- राजेंद्र राठौड़: राजस्थान कांग्रेस कार्यालय में पार्टी विधायक द्वारा उठाए गए बकरा चोरी कर पुलिस द्वारा बेचे जाने के मामले में गरमाई सियासत, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर साधा निशाना, ट्वीट कर लिखा- ‘राजस्थान के मेवाड़ में बकरा चोर गैंग व हनुमानगढ़ में गधा चोर गैंग का आतंक अभी कम ही नहीं हुआ था कि अब जयपुर में पुलिस ने चोरी किये गये बकरे को बेचकर रच डाला एक नया कीर्तिमान, सोमवार को हुई जनसुनवाई के दौरान सत्तारुढ़ दल के विधायक द्वारा पुलिस पर लगाये गये हैं बकरा चोरी के आरोप, ऐसा प्रतीत होता है कि गहलोत सरकार में सबसे बड़ा संरक्षण गधा चोर व बकरा चोर गैंग को है मिला हुआ, इस घटना से विधानसभा में मेरे द्वारा लगाये गये आरोप अब हो गये हैं प्रमाणित, सरकार को चाहिये कि वह गधा चोर निवारण प्रकोष्ठ व बकरा चोर निवारण प्रकोष्ठ बनायें, 20वीं पशु गणना के अनुसार वर्ष 2012 में गधों की संख्या 81,468 थी जो वर्ष 2019 में घटकर 23,374 रह गई यानी 71.31% की हुई है कमी, वहीं बकरी की संख्या में हुई है 3.81% की कमी’

Read More »
नकल करवाते विधायक का भाई गिरफ्तार

विधायक के भाई को SSC-MTS एग्जाम में डमी कैंडिडेट बिठाकर नकल करवाते पुलिस ने किया गिरफ्तार: राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बढ़ती कंट्रोवर्सी के बीच सोमवार को आयोजित हुई SSC-MTS के पेपर में भी फर्जीवाड़ा आया सामने, महुआ से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला के छोटे भाई हरिओम मीणा को डमी कैंडिडेट बिठाकर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार, पेपर में ऋषि कुमार पुत्र सियाराम को डमी कैंडिडेट बनाकर दिलाई जा रही थी परिक्षा, यह डमी कैंडिडेट उमेश पुत्र कंवर पाल मीणा की जगह दे रहा था परीक्षा, विधायक के भाई हरिओम ने पैसे लेकर ऋषि कुमार को डमी कैंडिडेट के रूप में बैठाया था एग्जाम, दोनों को जयपुर के शिवदासपुरा इलाके में एग्जाम सेंटर के बाहर से पुलिस ने किया अरेस्ट, फर्जीवाड़े की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में बैठे विधायक के भाई हरिओम मीणा और परीक्षा देकर बाहर आ रहे ऋषि कुमार को कर लिया गिरफ्तार, आरोपियाें ने बताया कि अब तक चार जगहों पर डमी कैंडिडेट बैठाकर करवा चुके हैं परीक्षा में फर्जीवाड़ा, थाने ले जाकर पुलिस कर रही है आगे की पूछताछ

Read More »