



Day: July 25, 2022


जो इंसान अपने चाचा और परिवार को नहीं संभाल पा रहा वो मुझे क्या संभालेगा- राजभर के निशाने पर अखिलेश: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, समाजवादी पार्टी के प्रसपा और सुभासपा से तलाक के बाद तेज हुआ सियासी बयानबाजी का दौर, समाजवादी पार्टी से गठबंधन टूटने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अब अखिलेश यादव पर किए तीखे हमले, अखिलेश के राजभर के बीजेपी से मिले होने के आरोपों पर जौनपुर में पत्रकारों से बात करते हुए बोले राजभर- ‘ठीक है हम गलत हो सकते हैं लेकिन शिवपाल सिंह यादव तो उनके चाचा है, वो अपने चाचा को नहीं संभाल पा रहे हैं, अपर्णा यादव जो उनकी भाभी हैं उनको भी नहीं संभाल पा रहे हैं, अब जब वो अपने परिवार को ही नहीं संभाल पा रहे हैं तो वो हमें क्या संभालेंगे,’ वहीं जब पत्रकारों ने राजभर से पुछा कि ये सब जानने के बाद भी आप सपा के साथ क्यों गए तो राजभर ने कहा- ‘आदमी कई बार जानकर भी जहर खा लेता है’
25 Jul 2022
Read More »

पूर्व राष्ट्रपति अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए जहां भारतीय संविधान को अनेक बार कुचला गया- मुफ़्ती: देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देश के 15वें राष्ट्रपति के में सोमवार को ली शपथ, मुर्मू के शपथ लेने के साथ ही देश के शीर्ष पद से मुक्त हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आए विपक्ष के निशाने पर, जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर साधा निशाना, मुफ़्ती ने ट्वीट कर लिखा- ‘चाहें आर्टिकल 370 की बात हो, नागरिकता कानून (CAA) हो या अल्पसंख्यकों या दलितों को निशाना बनाना हो, रामनाथ कोविंद ने हमेशा ही भारतीय संविधान के नाम पर बीजेपी के राजनीतिक एजेंडे को किया है पूरा, निवर्तमान राष्ट्रपति अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जहां भारतीय संविधान को अनेक बार कुचला गया,’ बता दें कि जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री अक्सर ही अलग अलग मुद्दों पर बीजेपी पर करती रहीं हैं वार, इससे पहले उन्होंने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर साधा था बीजेपी पर निशाना
25 Jul 2022
Read More »

द्रौपदी मुर्मू ने ली देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ, पीएम मोदी-शाह सहित दिग्गजों ने दी बधाई: चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया एनवी रमना ने देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर पहली महिला आदिवासी द्रौपदी मुर्मू को दिलाई शपथ, इस दौरान संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर वेंकैया नायडू, ओम बिरला, सोनिया गांधी, स्मृति ईरानी समेत कई बड़े नेता थे मौजूद, द्रौपदी मुर्मू के शपथ लेने के बाद पूरा संसद भवन तालियों की आवाज़ से गूंज उठा, द्रौपदी मुर्मू के शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई दिग्गज नेताओं ने महामहिम को बधाई, पीएम मोदी ने कहा- ‘देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को संभालना भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण है, खासकर गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों के लिए, शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत की उपलब्धियों पर जोर दिया और आगे के रास्ते को लेकर एक भविष्यवादी दृष्टिकोण किया प्रस्तुत,’ वहीं शपथ लेने के बाद बोली राष्ट्रपति मुर्मू- ‘इस पद तक पहुंचना नहीं है मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि बल्कि ये है भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि’
25 Jul 2022
Read More »

एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ठाकरे गुट ने चुनाव आयोग की कार्यवाही पर रोक लगाने की लगाई गुहार: शिवसेना में पार्टी पर हक़ की लड़ाई एक बार फिर से पहुंची सुप्रीम कोर्ट, उद्धव ठाकरे के गुट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर की चुनाव आयोग की कार्रवाई पर रोक की मांग, इससे पहले चुनाव आयोग के समक्ष एकनाथ शिंदे गुट ने दावा ठोका कि उनका ग्रुप ही है असली शिवसेना, इस पर दोनों पक्षों से अपने-अपने समर्थन में दावों को पेश करने को कहा था चुनाव आयोग ने, 8 अगस्त तक दोनों समूह से दावे और आपत्तियां मांगी थीं आयोग ने, उद्धव कैंप की तरफ से आज पेश की गई अर्जी में कहा है कि यह मामला अभी अदालत में है लंबित, इसलिए चुनाव आयोग इस मामले पर अभी नहीं बढ़ सकता है आगे, दोनों दलों ने एक दूसरे के विधायकों समेत अन्य मामलों को लेकर शीर्ष न्यायलय में याचिकाएं की हैं दायर, शिवसेना प्रमुख ठाकरे ने कहा कि पार्टी में पिछले विद्रोहों के विपरीत, इस बार बगावत का उद्देश्य है शिवसेना को खत्म करना
25 Jul 2022
Read More »



REET 2022 के सवाल हुए वायरल तो किरोड़ी ने पूछा- मुखिया जी बड़े डकैतों पर हाथ नहीं डालने का क्या है राज?: हर बार विवादों में रही अध्यापक पात्रता परीक्षा ने इस बार भी जारी रखा क्रम, हालांकि REET 2022 में पेपर आउट होने का अभी कोई मामला नहीं आया है सामने, लेकिन चौथी पारी के पेपर सामाजिक अध्ययन के प्रश्नों के सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात आ रही है सामने, जिस पर बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर उठाए गहलोत सरकार पर सवाल, वहीं सत्यता की जांच कर की कार्रवाई की मांग, डॉ किरोड़ी ने कहा- REET चौथी पारी के पेपर में करीब 42 प्रश्न सामाजिक अध्ययन के सोशल मीडिया पर हो रहे हैं वायरल, मुखिया जी से मेरा सवाल है कि जब पेपर को अभ्यर्थियों द्वारा जमा करवा लिया गया तो यह कहां से आए सोशल मीडिया पर? मुखिया जी मैं आपसे अनेकों बार कह चुका हूं कि आप पेपर घोटाले में बड़े डकैतों पर डालो हाथ…, लेकिन आप ऐसा नहीं कर रहे इसका क्या है राज? आज का पेपर जो की सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसकी सत्यता की तुरन्त कराए जांच, अगर पेपर लीक हुआ है तो इन बड़े डकैतो पर करें तुरन्त कार्यवाही
25 Jul 2022
Read More »


