



Day: July 25, 2022


कोई नहीं करता मेरी फिल्म का निर्देशन, मैं खुद ही होता हूं निर्माता-निर्देशक-हीरो और विलेन- राजेंद्र गुढ़ा: पंचायत राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा से पूर्व मंत्री गोलमा देवी की मुलाकात के बाद गरमाई सियासत, गोलमा देवी ने कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा गुढ़ा को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन, गुढ़ा ने कहा- ‘तथ्य जांचने के बाद मुख्यमंत्री को दूंगा जानकारी,’ वहीं इशारों-इशारों में गुढा ने दे डाली गहलोत के मंत्रियों को नसीहत- ‘सरकार के मंत्रियों के दरवाजे खुले होने चाहिए 24 घंटे, ज्यादातर मंत्रियों के दरवाजे नहीं रहते हैं खुले, जिनकी गाड़ियों का एलाइनमेंट खराब है उन्हें कर लेना चाहिए सही,’ वहीं जब मीडिया ने गुढा से पूछा कि आप किस चेहरे के साथ जाओगे चुनाव में? तो गुढ़ा ने डायलॉग के साथ दिया जवाब, कहा- ‘कोई और नहीं करता मेरी फिल्म का निर्देशन, मेरी फिल्म का मैं ही होता हूं निर्माता-निर्देशक-हीरो और विलेन,’ वहीं बारिश में फंसे वाहन को दम लगाकर बाहर निकालने की बात पर बोले गुढ़ा- ‘मैंने फोटो खिंचवाने के लिए नहीं बल्कि किसी की मदद के लिए वाहन को निकाला था बाहर
25 Jul 2022
Read More »


सरकारी कर्मचारियों को सीएम गहलोत की सौगात, अब साल में दो दिन बार मिलेगा पदोन्नति का लाभ: प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी एक और बड़ी सौगात, सीएम गहलोत ने वर्ष में दो बार विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक आयोजित किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, इस निर्णय के बाद सभी विभागों में विभागीय पदोन्नति समिति की नियमित बैठक के बाद भी रिक्त बचे पदों के लिए समिति की एक बैठक और हो सकेगी आयोजित, इससे अब सरकारी कर्मचारी को साल में दो बार मिल सकेगा पदोन्नति का लाभ, प्रस्ताव के अनुसार अब सभी सेवाओं में पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों पर यदि नियमित डीपीसी हो जाती है 30 सितंबर से पूर्व, और डीपीसी के पश्चात किसी पद/संवर्ग के 15 प्रतिशत से अधिक पद 31 दिसम्बर तक हो जाते हैं रिक्त, तो ऐसे पदों को भरने के लिए डीपीसी अनुशंसाओं का किया जा सकेगा रिव्यु, इसके साथ ही उसी वित्तीय वर्ष में 31 मार्च तक भरा जा सकेगा डीपीसी कर, वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल से शुरू हो जाती है पदोन्नति की प्रक्रिया
25 Jul 2022
Read More »


कांग्रेस के नए अध्यक्ष का इंतजार होगा लंबा, 20 अगस्त की जगह अब इस तारीख को होगा चुनाव: 20 अगस्त की जगह अब इस तारीख को होगा चुनाव: कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन चुनाव को लेकर बड़ी खबर, आगे खिसका AICC अध्यक्ष का चुनाव, इसके साथ ही PCC चीफ, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, पीसीसी के अधिकारी, पीसीसी आम सभा और एआईसीसी सदस्यों के चुनाव भी 21 जुलाई के बजाय अब होंगे 20 अगस्त को, वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अब होगा 20 सितंबर को, इससे पहले शनिवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि- ‘कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए प्रक्रिया चल रही है, अगले महीने या फिर सितंबर तक चुनाव हो जाएंगे, 2017 में अध्यक्ष का चुनाव हुआ था और निर्विरोध रूप से राहुल गांधी चुने गए थे अध्यक्ष और वे दो साल तक रहे अध्यक्ष, 2019 के लोकसभा चुनाव में नतीजे रहे थे कांग्रेस के खिलाफ, जिसके बाद हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने दे दिया था अपना इस्तीफा
25 Jul 2022
Read More »

कोई दोषी है तो उसपर हो सख्त कार्रवाई, लेकिन…- चटर्जी की गिरफ्तारी पर ममता की आई पहली प्रतिक्रिया: 2016 में शुरू हुई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हुए घोटाले को लेकर गरमाई सियासत, TMC नेता पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर TMC सुप्रीमो एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, ममता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा- ‘मैं भ्रष्टाचार या किसी गलत काम का नहीं करती हूं समर्थन, अगर किसी को दोषी पाया जाता है, तो उसे दंडित किया जाना चाहिए, लेकिन मैं मेरे खिलाफ चलाए जा रहे दुर्भावनापूर्ण अभियान की करती हूं निंदा, केस की सच्चाई बाहर आनी चाहिए लेकिन एक समय सीमा के भीतर, बीजेपी को लगता है कि वह केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके मेरी पार्टी को तोड़ सकती है तो वह गलत है, मैं त्याग के लिए करती हूं राजनीति, भोग के लिए नहीं, मेहुल चोकसी और नीरव मोदी ये भी तो हैं, वो क्या वाशिंग मशीन में साफ हुए हैं? अगर आप काली और कीचड़ मेरे ऊपर फेकेंगे तो मेरे पास भी अलकतरा है और अलकतरा किसी वाशिंग मशीन में नहीं धुलता’
25 Jul 2022
Read More »

BJP छीन रही है आदिवासियों का हक़- चारापत्ती विवाद को लेकर प्रियंका ने साधा धामी सरकार पर निशाना: उत्तराखंड के चमोली के हेलंग में चारापत्ती विवाद में गरमाई सियासत, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश सरकार को किया कठघरे में खड़ा, प्रियंका ने सोमवार को सोशल मीडिया पेज पर महिलाओं से घास छीनते सुरक्षा कर्मियों को वीडिया शेयर करते हुए लिखा- ‘पहाड़ों की घास पर पहाड़ के लोगों को ही हक न मिलना है सरासर ज्यादती, स्थानीय लोगों ने पहाड़ों की रक्षा की, उनको संवारा, सरकार उन्हीं को उत्तराखंड के हेलंग में पहाड़ की घास काटने से रोक रही है, भाजपा सरकार एक तरफ आदिवासियों से जंगल-जमीन का अधिकार छीन रही है तो दूसरी तरफ पहाड़ पर रहने वालों को पहाड़ी प्राकृतिक संपदाओं से कर रही है वंचित,’ दरअसल 15 जुलाई को चारा पत्ती लेकर आ रही महिलाओं को पुलिस के रोके जाने का मामला आया था सामने, जिससे क्षेत्र में फैल गया था आक्रोश, बाद में मामला तूल पकड़ने के बाद खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त गढ़वाल को दिए थे इसके जांच के निर्देश
25 Jul 2022
Read More »


सदन में तख्ती दिखाने पर कांग्रेस के 4 लोकसभा सांसदों को चेयरपर्सन ने किया मानसून सत्र से निलंबित: लोकसभा के मानसून सत्र से जुड़ी बड़ी खबर, महंगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर सदन में नारेबाजी और तख्तियां लाने पर कांग्रेस के 4 सांसदों पर गिरी गाज, सोमवार को सत्र के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मना करने के बावजूद भी ना मानने पर लोकसभा के नियम 374 के तहत कांग्रेस के 4 सांसदों को चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने किया निलंबित, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर, ज्योतिमणि, राम्या हरिदास और टीएन प्रतापन को पूरे सत्र के लिए किया गया है निलंबित, इसके बाद सदन की कार्रवाई कल सुबह 11 बजे तक के लिए कर दी गई स्थगित, इससे पहले महंगाई, रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दों पर केंद्र से चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने सोमवार को सदन में नारेबाजी की और तख्तियां दिखाईं, इसपर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें फटकार लगाई और सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए कहा- ‘ये लोकतंत्र का मंदिर है, सदन की गरिमा बनाए रखना सदस्यों की है जिम्मेदारी, सरकार चर्चा करने के लिए है तैयार’
25 Jul 2022
Read More »


