



Day: July 9, 2022


शिंदे का ठाकरे को एक और झटका, 5,020.74 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को रद्द करने का किया एलान: महाराष्ट्र की सियासत में मचा बवाल नहीं ले रहा थमने का नाम, शिवसेना में विद्रोह के बाद मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे को दे रहे हैं एक के बाद एक झटके, शिंदे-फडणवीस की सरकार ने उद्धव सरकार द्वारा लिए गए एक और फैसले को कर दिया है रद्द, शिंदे सरकार ने निविदा प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में 5,020.74 करोड़ रुपये के 4,037 कार्यों को रद्द करने का लिया है निर्णय, शिंदे सरकार के अनुसार महाराष्ट्र जल संरक्षण निगम की परियोजनाओं की लंबित देनदारी 3,490 करोड़ रुपये थी, इसके बावजूद 1 अप्रैल से 31 मई 2022 के बीच 6,191 करोड़ रुपये की 4,324 नई योजनाओं को दी गई थी मंजूरी, इसमें से 5,020 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत वाले 4,037 कार्य विभिन्न स्तरों पर हैं निविदा के जिन्हें सरकार ने कर दिया है रद्द, इससे पहले नई सरकार ने मेट्रो कार शेड को कांजूर मार्ग की जगह आरे में शिफ्ट करने का किया था फैसला, साथ ही 567.8 करोड़ रुपये की नांदेड़ जिला योजना समिति का कार्य भी कर दिया है स्थगित
9 Jul 2022
Read More »

श्रीलंका में हालात हुए बेकाबू, प्रदर्शनकारियों ने किया राष्ट्रपति भवन पर कब्ज़ा! आवास छोड़कर भागे राजपक्षे: श्रीलंका में आए आर्थिक संकट के बीच बड़ी खबर, एक बार फिर श्रीलंका में हालात हुए बेकाबू, महंगाई से परेशान लोगों ने प्रदर्शन करते हुए किया राष्ट्रपति भवन का घेराव, राष्ट्रपति भवन के बाहर किया जमकर हंगामा, तो कुछ प्रदर्शनकारी घुस गए राष्ट्रपति भवन के अंदर, सूत्रों के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कर लिया है कब्जा, बताया जा रहा है कि कोलंबो में विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प भी हुई जिसमें पुलिसकर्मियों समेत कई लोग हुए हैं जख्मी, प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने किया वाटर कैनन का भी इस्तेमाल, वहीं गाले क्रिकेट स्टेडियम में जहां ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका का मैच चल रहा है वहां से भी हंगामे की खबर आ रही है खबर, मिली जानकारी के मुताबिक देश के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या भी लोगों के साथ इस प्रदर्शन में हुए हैं शामिल
9 Jul 2022
Read More »

अमित शाह जयपुर में, उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक जारी, CM गहलोत ने दी वेलकम स्पीच, उठाए कई मुद्दे: जयपुर में आज दिग्गजों का जमावड़ा, उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक में शामिल होने केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज सुबह पहुंचे जयपुर, जयपुर के रामबाग होटल में चल रही बैठक में शामिल होने पहुंचे अमित शाह का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया स्वागत, इस बैठक में 4 राज्यों के मुख्यमंत्री और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल भी हैं शामिल, बैठक में सीएम गहलोत ने दिया स्वागत भाषण, इस दौरान उन्होंने राजस्थान से जुड़े कई बड़े अहम मुद्दे रखे केंद्रीय गृहमंत्री के सामने, बैठक का समापन अमित शाह के सम्बोधन से होगा, इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल हुए, तो वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की जगह उनके कैबिनेट के मंत्री प्रतिनिधि के तौर पर हुए शामिल, वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जगह उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हुए शामिल, नवरत्न जोनल काउंसिल की बैठक में कुल 7 एजेंडों को किया गया है शामिल
9 Jul 2022
Read More »

चूल्हे पर लकड़ियाँ जल रही हैं और लाल सिलेंडर बना हुआ है सजावट की वस्तु- वरुण का केंद्र पर निशाना: देशभर में लगातार बढ़ती महंगाई एवं पेट्रोल-डीजल, गैस के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार है विपक्ष के निशाने पर, हाल ही में सरकार ने घरेलु गैस के दामों में की थी 50 रूपये की वृद्धि, इसे देख अब भाजपा सांसद ने ही उठाए अपनी ही सरकार पर सवाल, पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘चूल्हे पर लकड़िया, जल रही हैं और लाल सिलेंडर बना हुआ है सजावट की वस्तु, गैस की पासबुक के पन्नों में महीनों से नहीं चढ़ी है कोई एंट्री, ये उन लाखों महिलाओं का दर्द है जिन्हें हमने दिखाया था ‘धुएँ से आज़ादी’ का सपना, यह वही महिलाएँ हैं जिन्होंने हम पर जताया था सबसे अधिक भरोसा’, इससे पहले भी वरुण गांधी कई मौकों पर अपनी ही सरकार के खिलाफ उठा चुके हैं आवाज, वरुण ने कहा था कि, ‘गरीब की रसोई फिर से धुंए से भरने लगी है’
9 Jul 2022
Read More »

यूपी की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर- यादव, राजभर, राजा भैया ने किया बड़ा ऐलान, अखिलेश को झटका: 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज, उत्तरप्रदेश की सियासत के प्रमुख चेहरों ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर किया बड़ा एलान, सुभासपा, प्रसपा, जनसत्ता दल, और बसपा ने किया बड़ा ऐलान, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में आयोजित भोज में शामिल होने के बाद इन दलों के नेताओं ने लिया अहम फैसला, सभी विपक्षी पार्टी के नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया ऐलान! सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर, जनसत्ता दल के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ‘राजा भैया’, बसपा नेता उमा शंकर सिंह और सपा विधायक एवं प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने किया मुर्मू के समर्थन का एलान, पार्टी विधायक शिवपाल एवं सहयोगी दल सुभासपा के इस फैसले के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लगा है झटका, अब अखिलेश के सामने अपनों को मनाने की नई चुनौती हुई खड़ी
9 Jul 2022
Read More »


अमित शाह के स्वागत से जुड़ा कार्यक्रम हुआ निरस्त, उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक लेने आ रहे हैं जयपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जयपुर पहुंचने पर होने वाला स्वागत से जुड़ा कार्यक्रम हुआ निरस्त, जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर राष्ट्रीय शोक के चलते स्वागत कार्यक्रम हुआ निरस्त, जयपुर एयरपोर्ट और बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाना था शाह का भव्य स्वागत, होटल रामबाग पैलेस में होने वाली उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता अमित शाह, यहां सुरक्षा, सड़क, परिवहन, उद्योग, पानी, बिजली और आम हितों के अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा, हमेशा की तरह क्षेत्रीय परिषद की बैठक से पहले की जाएगी परिषद की एक स्थायी समिति की बैठक, जिसमें परिषद के समक्ष रखी जाने वाली कार्यसूची के एजेंडा की जांच और प्राथमिकता की जाएगी तय, अमित शाह की अध्यक्षता में प्रस्तावित इस बैठक में सात प्रमुख एंजेडों पर होगा मंथन, आतंरिक सुरक्षा को लेकर नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित 8 राज्यों के मुख्यमंत्री-उपराज्यपाल होंगे शामिल
9 Jul 2022
Read More »


