



Day: July 9, 2022


मिर्ची बाबा के विवादित बोल- ऐसी फिल्में बनाने वालों का सिर काटकर लाने वाले को मैं दूंगा 20 लाख का ईनाम: देश के कई राज्यों में अलग-अलग मामलों को लेकर सिर काटकर लाने वालों को ईनाम देने की घोषणा का बढ़ा चलन, हाल ही में लीना मणिमेकलई की डॉक्यूमेंट्री फिल्म के पोस्टर में मां काली को दिखाया सिगरेट पीते हुए, यही नहीं फिर दुबारा फिल्ममेकर ने ‘शिव-पावर्ती’ का रोल करने वाले एक्टर्स को दिखा दिया सिगरेट पीते हुए, जिस पर मणिमेकलई के खिलाफ कई स्थानों पर दर्ज हुई है FIR, मामले पर गरमाई सियासत के बीच हरिद्वार के मिर्ची बाबा का भड़काऊ बयान आया सामने, वैराज्ञानंद उर्फ मिर्ची बाबा ने कहा- आज बनाई जा रही हैं ऐसी फिल्में, एक (वेब) सीरीज बनाई गई है आश्रम, इस तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ी साजिश के तहत हमारे हिंदू धर्म पर किया जा रहा है कुठाराघात, इसको कतई नहीं करूंगा मैं बर्दाश्त, मैं आज भारतवर्ष में करता हूं घोषणा कि, ऐसी पिक्चर बनाने वालों का कोई सिर काटकर लाता है तो मैं पंचायती निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर आश्रम की तरफ से दूंगा उसको 20 लाख रुपए, ये राक्षस बिना सिर काटे मानेंगे नहीं
9 Jul 2022
Read More »


भाजपा राज में एलपीजी की कीमतें बढ़ीं 157%, अब जनता बोल रही निकल गया दम, अब रुक जाओ- राहुल: देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर साधा मोदी सरकार पर निशाना, ट्वीट करते हुए राहुल ने लिखा- ‘प्रधानमंत्री ने कहा कि 133 करोड़ भारतीय हर बाधा से कह रहे हैं कि दम है तो हमें रोको, भाजपा राज में एलपीजी कीमतें 157% बढ़ीं, रिकॉर्ड-तोड़ महंगा पेट्रोल, गब्बर टैक्स की लूट और बेरोज़गारी की आई हुई है सुनामी, असल में जनता PM से कह रही है कि आपकी बनाई इन बाधाओं ने निकाल दिया है दम अब रुक जाओ,’ हाल ही में दो दिन पहले ही राहुल गांधी ने 2014 के पहले के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों को लेकर साधा था निशाना, एक पोस्टर शेयर कर राहुल गांधी ने लिखा था कि- ‘हेडलाइन की जा रही है मैनेज जबकि इकोनॉमी हो रही है मिसमैनेज,’ वहीं इससे पहले जीएसटी के 5 साल पूरे होने पर भी राहुल गांधी ने घेरा था मोदी सरकार को, राहुल गांधी लगातार महंगाई को लेकर सरकार पर साध रहे हैं निशाना
9 Jul 2022
Read More »

मुख्यमंत्री शिवराज के रोड शो में सांसद हुए बेहोश, खुली जीप में CM के साथ प्रचार में जुटे थे डामोर: मध्यप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, बीजेपी के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए रतलाम पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड में हुआ हादसा, रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ भाग ले रहे 65 साल के बीजेपी सांसद गुमान सिंह डामोर की अचानक बिगड़ गई तबीयत और हो गए गाड़ी में ही बेहोश, जिसके बाद डामोर को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने किया उनका चेकअप, हालांकि आधे घंटे बाद वह मुख्यमंत्री की सभा में भी हुए थे शामिल, वहीं सांसद का बेहोश होने के दौरान का वीडियो भी सामने आया है जिसमें चक्कर आने के बाद वे अचानक ही बेहोश होकर आ रहे हैं गिरते नजर, चिकित्सकों के अनुसार भीषण गर्मी के कारण डामोर को आए थे चक्कर, इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बीजेपी के मेयर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल, विधायक चैतन्य कश्यप, सांसद गुमान सिंह डामोर और पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी भी रहे मौजूद
9 Jul 2022
Read More »

श्रीलंका के सियासी संकट के बीच प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने दिया इस्तीफा, ट्वीट कर दी जानकारी: श्रीलंका में आए आर्थिक संकट के बीच बड़ी खबर, श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने दिया पद से इस्तीफा, विक्रमसिंघे ने ट्वीट कर दी जानकारी, लिखा- ‘सभी नागरिकों की सुरक्षा सहित सरकार की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए, मैं आज पार्टी नेताओं की सर्वदलीय सरकार के लिए रास्ता बनाने की सबसे अच्छी सिफारिश को करता हूं स्वीकार, इसे सुगम बनाने के लिए मैं प्रधानमंत्री पद से देता हूँ इस्तीफा,’ वहीं महंगाई से परेशान लोगों ने प्रदर्शन करते हुए किया राष्ट्रपति भवन का घेराव, राष्ट्रपति भवन के बाहर किया जमकर हंगामा, तो कुछ प्रदर्शनकारी घुस गए राष्ट्रपति भवन के अंदर, सूत्रों के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कर लिया है कब्जा, वहीं राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के भी श्रीलंका से भागने की खबर भी आ रही है सामने
9 Jul 2022
Read More »



अमित शाह पहुंचे बीजेपी कार्यालय, पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक, दिग्गजों से होगी चाय पर चर्चा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होटल रामबाग पैलेस में हुई ‘नॉर्थ जोनल काउंसिल’ की बैठक हुई खत्म, इंटरनल सिक्योरिटी को लेकर विशेष चर्चा हुई बैठक में सीएम गहलोत सहित 7 राज्यों के मुख्यमंत्री या उनके प्रतिनिधि और उपराज्यपाल ने की शिरकत, बैठक के बाद अब प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे अमित शाह, यहां भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेंगे शाह, साथ ही प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ चाय पर भी होगी चर्चा, प्रदेश के सियासी मुद्दों पर होगी चर्चा
9 Jul 2022
Read More »



