



Day: July 6, 2022


हम नहीं कर रहे कोई भी गैरकानूनी काम, बस हमने उठाए उचित कदम- सीएम शिंदे ने दी सफाई: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, सूबे के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया बड़ा बयान, उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ बीजेपी के साथ सरकार बनाने के बाद शिंदे गुट पर उठ रहे हैं कई सवाल, इन सवालों का जवाब देते हुए बोले सीएम शिंदे- ‘हम लोग नहीं कर रहे कोई भी गैरकानूनी काम, लोकशाही में कानून है, नियम हैं, उसी के मुताबिक ही काम करना पड़ता है, आज हमारे पास बहुमत है, सुप्रीम कोर्ट में भी हमारे खिलाफ जो लोग गए थे, उन्हें भी कोर्ट ने डांट लगाई है, हमने उठाए उचित कदम, शिवसेना-भाजपा ने एक साथ चुनाव लड़ा था और सरकार बन गई कांग्रेस-NCP के साथ, इसके कारण जब भी हिन्दुत्व के मुद्दे आए, दाऊद का मुद्दा आया, और भी कई मुद्दे जब आते थे तो हम नहीं ले पा रहे थे कोई भी निर्णय, जब हम चुनाव में जीतते हैं तो हमारे चुनाव क्षेत्र के मतदाताओं की विकास को लेकर अपेक्षा होती है लेकिन हमारे विधायक नहीं कर पा रहे थे काम
6 Jul 2022
Read More »

‘नाकारा-निकम्मा’ का मतलब है कि ये बच्चा है, गलती कर दी होगी इसने- अब गहलोत ने बताई इसे प्रेम की परिभाषा: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, ERCP को लेकर बिड़ला सभागार में हो रहे कांग्रेस के सम्मेलन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फिर याद आया नाकारा निक्कम्मा वाला बयान, सीएम गहलोत ने नाकारा निकम्मा की परिभाषा बताते हुए कहा- ‘राजस्थान में अभी केंद्रीय मंत्री जिसके लिए मैंने कुछ कह दिया था और वो हो गए थे नाराज, इसे लेकर रामलाल जाट ने ठीक ही तो कहा था कि निकम्मा का मतलब क्या होता है, परिभाषा बताई उन्होंने, पड़ोस में जब दो बच्चे झगड़ा करते हैं तो एक पड़ोसी दूसरे पड़ोसी को कहता है कि पता नहीं क्या कर दिया, निकम्मा है नाकारा है अभी बुलाकर मैं डाटता हूं, यही तो कहते हैं अपने बच्चे के लिए, वो ही बात मैं कहता हूं, ये निकम्मा है नकारा है, इसका मतलब ही ये होता है कि ये अभी बच्चा है, इसने गलती कर दी होगी, मैं इसको डांटता हूं, ये बात कई बार प्रेम से भी कही जाती है, अब मैं प्रेम से भी कहूं तो बुरा मान जाते हैं कई लोग’
6 Jul 2022
Read More »

डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर पर विवाद जारी, TMC सांसद ने पार्टी से नाराज हो उठाया बड़ा कदम: पश्चिम बंगाल की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ के विवादित पोस्टर को लेकर विवाद जारी, फिल्म के पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया था, पोस्टर को लेकर होती जिद बहस के बीच TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने मां काली को लेकर दिया था विवादित बयान, मोइत्रा के इस बयान के सामने आने के बाद पार्टी ने उनके बयान से बना ली थी दुरी, जिसके बाद मोइत्रा ने टीएमसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को कर दिया है अनफॉलो, मंगलवार को महुआ मोइत्रा ने कहा था- ‘मां काली उनके लिए मांस खाने वाली, शराब पीने वाली देवी हैं,’ इस बयान के सामने आने के बाद टीएमसी ने इससे कर लिया था किनारा, फिलहाल मोइत्रा TMC प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कर रही है फॉलो
6 Jul 2022
Read More »


नूपुर शर्मा का सर कलम करने वाले को इनाम में घर देने का एलान करने वाला सलमान चिश्ती चढ़ा पुलिस के हत्थे: नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी देने वाला अजमेर दरगाह का खादिम सलमान चिश्ती आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुलिस ने देर रात खादिम सलमान चिश्ती को दरगाह के खादिम मोहल्ले में स्थित उसके घर से ही कर लिया है गिरफ्तार, खादिम सलमान चिश्ती 2 दिन से चल रहा था फरार, जिसकी पुलिस को थी सरगर्मी से तलाश, वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश ही नही देशभर में चर्चा हो रही थी उसकी चर्चा, जिससे पुलिस पर जल्द गिरफ्तारी का बढ़ा हुआ था दबाव, देर रात पुलिस को मिली सूचना कि सलमान चिश्ती अभी है अपने घर में मौजूद, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे कर लिया गिरफ्तार, फिलहाल सलमान चिश्ती को रखा गया है दरगाह थाने में, जिससे पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में किया जाएगा पेश, खादिम सलमान चिश्ती ने दरगाह में अपने हुजरे में बैठकर बनाया था वीडियो, जिसमें सलमान चिश्ती ने नूपुर शर्मा को गला काट कर जान से मारने की दी थी धमकी, साथ ही उसका सर कलम करने वाले को इनाम में मकान देने की भी कही थी बात
6 Jul 2022
Read More »

पीएम मोदी चाहें तो कर सकते हैं तमिलनाडु का विभाजन- भाजपा नेता के विवादित बयान पर गर्माई सियासत: तमिलनाडु में डीएमके सांसद ए राजा के बयान पर भाजपा नेता नैनार नागेंद्रन ने दिया और विवादित बयान, ए राजा ने पीएम मोदी मोदी और अमित शाह से तमिलनाडु को स्वायत्तता प्रदान करने का किया आग्रह, कहा कि उन्हें एक स्वतंत्र देश की मांग करने के लिए नहीं किया जाए बाध्य, इस पर नागेंद्रन ने पलटवार करते हुए कहा- ‘राजा कहते हैं कि वह चाहते हैं एक अलग तमिलनाडु, अगर ए राजा की ऐसी इच्छा है, तो नैनार नागेंद्रन तमिलनाडु को विभाजित करने की इच्छा क्यों नहीं कर सकते? हमारे पास हैं 234 निर्वाचन क्षेत्र, आइए इसे 117 + 117 में करें विभाजित, यह मत सोचो कि हम ऐसा नहीं कर सकते, हम ऐसा करने की स्थिति में हैं, अगर हमारे पीएम मोदी चाहें तो हो सकता है ऐसा,’ नागेंद्रन के बयान की द्रमुक सांसद टी के एस एलंगोवन ने की निंदा, पूछा- किस आधार पर वे करेंगे तमिलनाडु को विभाजित? यूपी जैसे बड़े राज्य को तो कर नहीं सकते विभाजित, जिसमें हैं 403 विधानसभा सीटें, क्या भाजपा किसी कानूनी ढांचे का नहीं करती है सम्मान
6 Jul 2022
Read More »

अमित शाह आएंगे जयपुर, सीएम गहलोत सहित 8 राज्यों के मुख्यमंत्री-उप राज्यपाल के साथ करेंगे अहम बैठक: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में जयपुर में 9 जुलाई को ‘नॉर्थ जोनल काउंसिल’ की होगी अहम बैठक, इंटरनल सिक्योरिटी को लेकर विशेष चर्चा होगी बैठक में, होटल रामबाग पैलेस में होने वाली इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित 8 राज्यों के मुख्यमंत्री और उप राज्यपाल लेंगे हिस्सा लेंगे, सुबह करीब 10 बजे से होने वाले मीटिंग में राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के सीएम और उप राज्यपाल लेंगे भाग, राज्यों की आंतरिक सुरक्षा, बॉर्डर सिक्योरिटी, साइबर अपराध, अंतरराज्यीय और सीमा पार से नशा कारोबार पर नकेल के लिए सामूहिक वर्क फोर्स बनाने, सूचनाओं के आपसी लेन-देन का सिस्टम डेवलप करने, महिलाओं और बच्चों से रेप के मामलों की जांच में तेजी लाकर अपराधियों को जल्द सजा दिलाने, राज्यों की सीमा विवादों के लिहाज से यह बैठक है बेहद महत्वपूर्ण
6 Jul 2022
Read More »



