Day: July 6, 2022

aazgkto

राज्यसभा के मनोनीत सदस्यों का हुआ एलान, पीटी ऊषा और वीरेंद्र हेगड़े सहित चार दिग्गज बैठेंगे उच्च सदन में: राज्यसभा के मनोनीत सदस्यों का हुआ एलान, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फिल्म संगीतकार इलैयाराजा, दिग्गज एथलीट पीटी ऊषा और समाजसेवी वीरेंद्र हेगड़े, फिल्म निर्देशक वी विजयेंद्र प्रसाद को बनाया मनोनीत सदस्य, सभी लोगों के राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, इलैयाराजा को लेकर पीएम मोदी ने कहा उनकी रचनात्मक प्रतिभा ने लोगों को कर दिया मंत्रमुग्ध, उनकी कृतियां दर्शाती हैं अनेक भावनाओं को खूबसूरती से, वहीं, दिग्गज एथलीट पीटी ऊषा को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ जहां खेल में पीटी ऊषा की उपलब्धियां व्यापक रूप से जानी जाती हैं, तो वहीं पिछले कई सालों में नए एथलीटों का मार्गदर्शन करने का उनका काम भी उतना ही है सराहनीय, वहीं वीरेंद्र हेगड़े को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वीरेंद्र हेगड़े जी उत्कृष्ठ सामुदायिक सेवा में हैं सबसे आगे

Read More »
img 20220706 214722

ईरानी और सिंधिया को मिली नकवी और आरसीपी के विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी, जानें किसको क्या मिला: भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी और जदयू नेता राम चंद्र प्रसाद सिंह ने केंद्रीय मंत्री पद से आज शाम दिया इस्तीफा, दोनों ही नेताओं का गुरुवार समाप्त हो रहा था राज्यसभा का कार्यकाल, इसलिए मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद दोनों दिग्गजों ने दे दिया मंत्रीपद से इस्तीफा, वहीं मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफे के बाद मोदी सरकार ने तत्काल प्रभाव से स्मृति ईरानी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंप दी दोनों के पोर्टफोलियों की अतिरिक्त जिम्मेदारी, जिसके तहत स्मृति ईरानी को उनके खुद के पोर्टफोलियों के अलावा अब अल्पसंख्यक मामलों का सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार, इससे पहले मुख्तार अब्बास नकवी संभाल रहे थे अल्पसंख्यक मंत्रालय, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा अब सौंपा गया इस्पात मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, इससे पहले इस्पात मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे आरसीपी सिंह

Read More »
नकवी और RCP ने दिया इस्तीफा

PM से मुलाकात कर मुख्तार अब्बास नकवी और RCP सिंह ने दिया कैबिनेट से इस्तीफा, ये है असल वजह: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, बीजेपी के दिग्गज नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा, नकवी के साथ जेडीयू कोटे से मंत्री रही आरसीपी सिंह ने भी दिया कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा, इस्तीफा देने से पहले दोनों ही नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की थी मुलाकात, इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों ही नेताओं की तारीफ भी की थी, सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने कहा- ‘आपने देश के विकास में योगदान दिया है,’ अब हम बताते हैं दोनों नेताओं के अचानक इस्तीफा देने के पीछे का राज, कल 7 जुलाई को नकवी और RCP दोनों ही नेताओं का राज्यसभा सांसद के तौर पर है अंतिम दिन, इससे पहले नकवी को बीजेपी ने पिछले दिनों हुए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में कहीं से भी नहीं बनाया था उम्मीदवार, तभी से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें कोई नयी भूमिका सौंप सकती है

Read More »
भाजपा नेता का बड़ा बयान

अगले लोकसभा चुनाव से पहले देश में लागू होगा नागरिकता संशोधन अधिनियम- भाजपा नेता का बड़ा बयान: 1 दिसंबर 2019 को संसद में पारित किये गए नागरिकता संशोधन अधिनियम बिल को लेकर एक बार फिर सुगबुगाहट तेज, CAA का उद्देश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिंदुओं, सिखों, जैनियों, बौद्धों, पारसियों और ईसाइयों जैसे प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करना है, इसे लेकर पश्चिमी बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दिए बड़ा बयान, मजूमदार ने कहा- ‘2024 के लोकसभा चुनाव से पहले संशोधित नागरिकता अधिनियम कर दिया जाएगा लागू, भाजपा का अपने वादों को निभाने का रहा है इतिहास, हमने राम मंदिर निर्माण का वादा किया था, हमने पूरा किया, सीएए हमारा लक्ष्य है और हम इसे हासिल करेंगे,’ इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने CAA के जल्द ही देश में लागु होने की कही थी बात, वहीं मजूमदार के बयान पर बोली TMC- TMC राज्य में कभी CAA को नहीं होने देगी, भाजपा नेता ऐसे बयान देश की अर्थव्यवस्था को संभाल पाने में केंद्र सरकार की नाकामी से ध्यान हटाने की मंशा से देते हैं’

Read More »
कल शादी के बंधन में बंधेंगे सीएम भगवंत मान

16 साल छोटी गुरप्रीत कौर के साथ कल शादी के बंधन में बंधेंगे सीएम भगवंत मान, शुरू हुई तैयारी: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर कल बजेगी शहनाई, सीएम मान एक बार फिर बंधने जा रहे हैं शादी के बंधन में, गुरुवार को सीएम मान चंडीगढ़ में डॉ गुरप्रीत कौर के साथ करेंगे शादी, भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी करेंगे शिरकत, बताया जा रहा है कि भगवंत मान की होने वाली दुल्हनियां डॉ गुरप्रीत कौर उनके परिवार के हैं काफी करीबी, पंजाब के सीएम मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर पहले से एक दूसरे को जानते हैं, मान की शादी की सारी तैयारी आप के प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा के कंधों पर है, बता दें भगवंत मान की ये दूसरी शादी है, उनका 6 साल पहले हो चुका है तालाक, उनकी पहली पत्नी और बच्चे फिलहाल अमेरिका में रहते हैं, सीएम मान के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनके दोनों बच्चे भी हुए थे शामिल, अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए मान ने फिर से किया है शादी करने का फैसला, मान के लिए लड़की भी उनकी मां और बहन ने ही चुनी है

Read More »
नीतीश कुमार का संवेदनशील फैसला

नीतीश कुमार का संवेदनशील फैसला, RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की हालत स्थिर, सीढ़ी से गिरने पर लालू यादव के दाएं कंधे में हो गया था फ्रैक्चर, लालू यादव फिलहाल पटना के पारस हॉस्पिटल के ICU में हैं एडमिट, लालू के स्वास्थ्य में सुधार ना दिखने पर उन्हें आज शाम एयर एम्बुलेंस से ले जाया जाएगा दिल्ली AIIMS, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी आज पारस अस्पताल पहुंच लालू से की मुलाकात, इस दौरान लालू के दोनों बेटे तेजस्वी एवं तेजप्रताप भी थे मौजूद, वहीं लालू के स्वास्थ्य को देखते हुए सीएम नीतीश ने संवेदनशील फैसला लेते हुए कहा- ‘लालू जी की हालत अभी स्थिर है, हम लगातार उनका हालचाल पूछ रहे थे, आज उन्हें सरकारी सुविधाओं के साथ दिल्ली भेजा जाएगा, उनके इलाक़ का पूरा खर्च सरकार वहां करेगी, ये उनका अधिकार है’, वहीं तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अस्पताल ना आने की अपील करते हुए कहा- ‘लालू प्रसाद का पारस अस्पताल में इलाज चल रहा है, हम सभी से अपील कर रहे हैं कि आप लोग अस्पताल न आएं और अपनी जगह पर रहकर ही करें दुआ’

Read More »
राजस्थान के मंत्री का विवादित बयान

देश को ट्रेंड आतंकवादियों की तरफ धकेल रही है केंद्र सरकार- राजस्थान के मंत्री का विवादित बयान: केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना के विरोध में बेरोजगार युवाओं के साथ साथ विपक्ष है केंद्र सरकार पर हमलवार, इसी कड़ी में राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने अग्निपथ को लेकर दिया है विवादित बयान, जाट ने कहा- ‘जब विधायक और सांसद को पेंशन दी जाती है तो फिर अग्निवीरों को पेंशन क्यों नहीं दी जानी चाहिए, जब आप युवाओं को चार साल की ही नौकरी दे रहे हैं तो कम से कम उन्हें पेंशन तो दीजिए, आप देश को ट्रेंड आतंकवादियों की तरफ धकेल रहे हो,’ वहीं उदयपुर में हुए कन्हैयालाल के निर्मम हत्याकांड को लेकर बोले जाट- ‘कन्हैया लाल की हत्या है हैरान कर देने वाली, बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने अगर ऐसा बयान नहीं दिया होता तो आज कन्हैया लाल जिंदा होते, बीजेपी के पास मुगलों और अंग्रेजों की तरह सत्ता है और वे फूट डालो और राज करो की कर रही है कोशिश’

Read More »