



Day: June 20, 2022


‘मोदी हिटलर की राह चलेगा, तो उसी की मौत मरेगा, याद रखना- जंतर मंतर से कांग्रेस नेता का बड़ा बयान: केंद्र की अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने किया जंतर मंतर पर सत्याग्रह, कांग्रेस के इस सत्याग्रह में पार्टी के कई दिग्गज नेता एवं कार्यकर्त्ता रहे मौजूद, तो वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक कांग्रेसी नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिया विवादित बयान, रांची के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- ‘ये है लुटेरों की सरकार, मोदी जो मदारी के रूप में इस देश में आकर पूरी तरह तानाशाही स्वरूप में आ गया है, मुझे तो लगता है कि हिटलर का सारा इतिहास इसने कर लिया पार, हुड्डा साहब बड़े गांव की भाषा में समझा रहे थे, हिटलर ने भी फौज के अंदर एक संस्था बनाई थी, उसका नाम था खाखी, मोदी हिटलर की राह चलेगा, तो हिटलर की मौत मरेगा, ये याद रख लो,’ सहाय के इस बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, कहा- हमारा संघर्ष गांधीवादी सिद्धांतों और तरीक़े से ही रहेगा आगे जारी, प्रधानमंत्री के प्रति किसी भी अमर्यादित टिप्पणी से हम नहीं हैं सहमत’
20 Jun 2022
Read More »


अग्निपथ योजना के नाम पर देश में लगाई जा रही है आग- ममता ने साधा केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना: सेना भर्ती योजना अग्निपथ के विरोध में देश में भर में हो रहा है प्रदर्शन, बिहार, उत्तरप्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित देश के कई रजयों में बेरोजगार युवाओं का उग्र विरोध प्रदर्शन जारी, वहीं इस योजना को लेकर सियासी दल भी साध रहे हैं केंद्र सरकार पर निशाना, पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममत अबनेर्जी ने अग्निपथ योजना के बहाने मोदी सरकार पर बोला जमकर हमला, कहा- ‘इस योजना के नाम पर देश में लगाई जा रही है आग, मैं अल्पसंख्यक को अनुरोध करूंगी कि वो बीजेपी की साजिश में ना आए, जो रेजीमगर, हावड़ा और डोमकल नबद्वीप में हुआ हम उसका करते है खंडन, केन्द्र सरकार ने कहा था कि नौकरियों को हम देंगे लेकिन ये अग्निपथ के नाम पर एक लोलीपोप पकड़ा रहे है,’ ममता ने बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी पर हमला बोलता हुए कहा- ‘मिदनापर में नौकरी कैसे दी गई है ये मैं बखूबी जानती हूं, 2024 में एक एक व्यक्ति बुलडोज़र बनेगा और इनकी सरकार को बाहर कर देगा’
20 Jun 2022
Read More »

अग्निपथ के खिलाफ जंतर मंतर पर कांग्रेस का सत्याग्रह जारी, दिग्गजों ने खोला केंद्र के खिलाफ मोर्चा: केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती के लिए लाइ गई अग्निपथ योजना का पुरे देश में बेरोजगार युवा कर रहे हैं विरोध, तो वहीं इस योजना को लेकर शुरू हो चुकी है सियासत, देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने खोला केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा, कांग्रेस पार्टी के दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री एवं अन्य दिग्गज नेता कर रहे हैं दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले सीएम गहलोत- ‘बीजेपी के जो ये सभी लोग हैं, जिनकी प्रवर्ति फासिस्ट है वें सत्याग्रह का मतलब ही नहीं जानते, सत्याग्रह का मतलब है सत्य के लिए आग्रह, इसमें हिंसा नहीं होती, आक्रमकता नहीं होती सिर्फ बात करने का होता है एक तरीका, अगर हमारे कार्यकर्ताओं की तरफ से कहीं हिंसा हुई हो, पत्थरबाजी हुई हो तब तो कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन बिना किसी कारण के क्यों, अरे आप लोगो के बाप दादा आजाएंगे तो भी कांग्रेस मुक्त भारत नहीं बनने वाला है, देख लेना अंत में सत्य की जीत होगी’
20 Jun 2022
Read More »

राहुल से ED की चौथे दिन की पूछताछ जारी, तो सड़कों पर उतरे कांग्रेसियों ने मचाया बवाल, रोकी ट्रैन: नेशनल हेराल्ड केस में कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से चौथे दिन की पूछताछ जारी, इससे पहले पिछले मंगलवार, बुधवार और गुरूवार को तीन चरणों में हुई थी राहुल गांधी से पूछताछ, तीसरे दिन की पूछताछ के बाद राहुल ने मांगा था ED से पूछताछ के लिए सोमवार का वक़्त, सोमवार को राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी पहुंची ईडी दफ्तर, वहीं कांग्रेस के कई बड़े नेता एवं कार्यकर्त्ता कर रहे हैं बीजेपी के खिलाफ में प्रदर्शन, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी से पूछताछ एवं केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में कई जगह किया प्रदर्शन और दिल्ली से जुड़ी सभी बॉर्डर पर मचाया बवाल, यहीं नहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 41 मिनट तक दिल्ली के शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर रेल यातायात को रखा ठप्प, कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्त्ता बैठ गए रेलवे ट्रैक पर, कुछ देर की समझाइश के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाया गया ट्रैक से
20 Jun 2022
Read More »


मनी लांड्रिंग मामले में राहुल गांधी आज चौथी बार ED के सामने होंगे पेश, कांग्रेस देशभर में करेगी विरोध प्रदर्शन: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज चौथे दौर की पूछताछ के लिए एक बार फिर ED के सामने होंगे पेश, इससे पहले लगातार तीन दिन तक ED के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज करा चुके हैं राहुल गांधी, इस दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया था भारी विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी को लेकर कांग्रेस पार्टी आज केंद्र सरकार के खिलाफ देश भर में करेगी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन, जयराम रमेश ने ट्विट पर कहा- देश भर में लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता युवा विरोधी अग्निपथ योजना के खिलाफ और मोदी सरकार की ‘प्रतिशोध की राजनीति’ के खिलाफ जारी रखेंगे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन, इससे पहले ईडी ने 13 से 15 जून तक राहुल गांधी से लगातार तीन दिनों तक की थी पूछताछ, ईडी ने राहुल गांधी को 17 जून को शुक्रवार के दिन फिर से पेश होने के लिए दिए थे निर्देश,जिस पर राहुल ने समय की मांग करते और छूट देने का अनुरोध कर की थी सोमवार 20 जून के दिन पेश होने की मांग
20 Jun 2022
Read More »


