



Day: June 20, 2022


अग्निपथ और ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने सौंपा राष्ट्रपति को ज्ञापन, की ये मांग: देश के कई राज्यों में कांग्रेस ने सोमवार को अग्निपथ के विरोध में किया प्रदर्शन, तो देर शाम कांग्रेसी दिग्गजों ने राष्ट्रपति भवन तक किया पैदल मार्च, पार्टी के 7 सदस्यीय दल ने महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना और राहुल गांधी से की जा रही प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ को लेकर सौंपा ज्ञापन, राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद बोले राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे- ‘कांग्रेस के 7 नेताओं ने की राष्ट्रपति मुलाकात और ईडी व दिल्ली पुलिस के रवैये के साथ अग्निपथ योजना को लेकर सौंपा ज्ञापन, अग्निपथ योजना के जरिए बीजेपी हजारों युवकों को तैयार कर लाना चाहती है आरएसएस में, क्या किसी देश में ऐसा हुआ है कि चार साल ट्रेनिंग देकर उसके बाद उन्हें छोड़ दिया जाए, ऐसा इसलिए किया जा रहा है जिससे युवा महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ न करें विरोध, विपक्ष विरोध न कर सके इसी वजह से राहुल गांधी को भी बेवजह ईडी के जरिए किया जा रहा है परेशान’
20 Jun 2022
Read More »

देवरानी, जेठानी और बहुरानी तीनों ने ठोक दी सरपंच पद की दावेदारी, अब गांव वाले कंफ्यूज किसे दें वोट?: मध्यप्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में एक काफी दिलचस्प मुकाबला आया सामने, भींड जिले की कल्याणपुरा ग्राम पंचायत में एक परिवार की देवरानी-जेठानी और बहू एक दूसरे को सरपंच के चुनाव में दे रही हैं टक्कर, ऐसे में मतदाताओं को यह समझ नहीं आ रहा कि वे आखिर किसे दें वोट, जेठानी कमला बाई, देवरानी शीला बाई और बहू रचना बाई ने सरपंच चुनाव के लिए भरा है नामांकन, पंचायत चुनाव में जीतने के लिए तीनों लगा रही हैं पूरा जोर, अपने पक्ष में वोट करने के लिए तीनों जुटी गांव के मतदाताओं को मनाने में, रचना बाई के पति रवींद्र सिंह ने कहा कि हमारी ताई जी और चाची दी चुनाव मैदान में हैं और इस बार मैंने भी अपनी पत्नी को उतारा है मैदान में, वहीं कमला के पति विक्रम सिंह और शीला के पति राधे श्याम सिंह पहले रह चुके हैं गांव के सरपंच, जिस वजह से उन्हें लोगों का है काफी समर्थन, रवींद्र पिछले सरपंच चुनावों में विक्रम और राधे श्याम सिंह के लिए करते थे प्रचार, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी पत्नी को भी मैदान में दिया उतार
20 Jun 2022
Read More »




अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं सोनिया गांधी, 23 जून को ED के समक्ष पेश होने पर संशय, डॉक्टर्स ने दी ये सलाह: कोविड संबंधी समस्याओं के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती 75 वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, बीती दो जून को कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं सोनिया गांधी को बाद में कोविड-19 की जटिलताओं के कारण 12 जून को अस्पताल में कराया गया था भर्ती, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से मिल गई है छुट्टी, डॉक्टरों ने उन्हें घर पर आराम करने की दी है सलाह, वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड से संबंधित कथित धनशोधन के एक मामले में सोनिया गांधी को 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए जारी किया है समन, हालांकि दडॉक्टर्स द्वारा सोनिया को आराम की सलाह के बड़ा ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए उनकी पेशी पर है संदेह, इससे पहले आठ जून को पेश होने के लिए कहा गया था सोनिया गांधी को
20 Jun 2022
Read More »



लंच के बाद चौथे दिन की पूछताछ के लिए राहुल फिर पहुंचे ईडी ऑफिस, दिग्गज करेंगे राष्ट्रपति से मुलाकात: नेशनल हेराल्ड केस में कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की चौथे दिन भी पूछताछ जारी, चौथे दिन लंच से पहले ED ने राहुल से की करीब 4 घंटे तक पूछताछ, जिसके बाद एक बार फिर पुनः राहुल गांधी पहुंच चुके हैं ED दफ्तर, तो वहीं कांग्रेस कर रही है इस मामले में पुरे देश में विरोध प्रदर्शन, अग्निपथ योजना के खिलाफ सुबह से दिल्ली के जंतर मंतर पर सत्याग्रह कर रहे कांग्रेस नेताओं ने की राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च निकले की कोशिश, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रास्ते में ही रोका, वहीं महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से कांग्रेस का एक डेलिगेशन करेगा मुलाकात, राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद देश में हो रही सरकारी एजेंसियों के दुरप्रयोग एवं अग्निपथ योजना के विरोध में सोपेंगे ज्ञापन
20 Jun 2022
Read More »


