Day: June 1, 2022

img 20220601 wa0181

ED द्वारा नोटिस देना सत्ता का दुरुपयोग कर मोदी सरकार द्वारा विपक्ष के दमन की है पराकाष्ठा- सीएम गहलोत: बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी को किया तलब, 8 जून को की जाएगी दोनों से पूछताछ, अब इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर निशाना, कहा- आजादी की लड़ाई के दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू ने नेशनल हेराल्ड एवं कौमी आवाज अखबार किए थे शुरु, जिनका आजादी की लड़ाई में रहा है बड़ा योगदान, आजादी के बाद महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू ने नवजीवन अखबार किया था शुरू, इन अखबारों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों पर आक्षेप लगाकर NDA सरकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ बदले की भावना से कर रही है कार्रवाई, पहले से ही अदालत में चल रहे केस में ED द्वारा नोटिस देना सत्ता का दुरुपयोग कर मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे विपक्ष के दमन की है पराकाष्ठा, ऐसे नोटिस सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को तानाशाही सरकार के खिलाफ आम आदमी की आवाज उठाने से रोक नहीं सकते

Read More »
img 20220601 wa0166

शाह से मुलाकात के कुछ दिनों बाद गांगुली के ट्वीट से मची हलचल, इस्तीफे जैसी भाषा से बनी भ्रम की स्थिति: क्रिकेट की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पूर्व क्रिकेटर और BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली के एक ट्वीट से मची सियासी हलचल, गांगुली ने इस्तीफे जैसी भाषा में लिखा- ‘आज मैं कुछ ऐसा शुरू करने की योजना बना रहा हूं, जो मुझे लगता है कि शायद बहुत से लोगों की मदद करेगा, मुझे आशा है कि मेरे जीवन के इस अध्याय में प्रवेश करते ही आप समर्थन रखेंगे जारी,’ हाल ही में 5 मई को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहे अमित शाह ने की थी गांगुली से मुलाकात, सौरभ गांगुली के घर जाकर की थी मुलाकात और साथ ही लिया था दोनों ने डिनर, ऐसे में अब गांगुली के इस ट्वीट को देखा जा रहा शाह के बंगाल दौरे से जोड़कर, क्या गांगुली को बीजेपी में मिलने जा रही है बड़ी जिम्मेदारी? क्या मनोनीत सदस्य के तौर पर सौरभ गांगुली को भेजा जा सकता है राज्यसभा? क्या अब जय शाह बनेंगे BCCI के अगले नए अध्यक्ष? अभी BCCI के सेक्रेटरी हैं शाह, चाहे जो भी हो लेकिन गांगुली के इस्तीफे जैसे ट्वीट का शाह के बंगाल दौरे से जरूर है कोई कनेक्शन

Read More »
img 20220601 171629

असंवैधानिक रूप से कांग्रेस में विलय करने वाले हमारे विधायकों को रोका जाए मतदान से- बसपा ने की अपील: राजस्थान की 4 राज्यसभा सीटों के लिए तेज हुआ सियायी घमासान, इसी बीच बसपा के प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने राज्यपाल कलराज मिश्र और विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी को पत्र लिखकर की बड़ी मांग, बसपा के 6 विधायकों का कांग्रेस में विलय कैबअसंवैधानिक बताते हुए बाबा ने लिखा- 2018 विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के सिंबल पर 6 विधायक जीते थे चुनाव, जिनका असंवैधानिक तरीके से कांग्रेस पार्टी में करवा दिया गया है विलय, इन 6 विधायकों में राजेंद्र गुढ़ा, लाखन मीणा, दीपचंद खेरिया, संदीप यादव, जोगिंदर अवाना और वाजिब अली हैं शामिल, इन सभी विधायकों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दलबदल विरोधी कानून के तहत चल रहा है मामला, जिसका शीघ्र होने वाला है फैसल, ऐसे में इन 6 विधायकों को रोका जाए राज्यसभा चुनाव में वोट डालने से, क्योंकि बसपा ने यह निर्णय लिया है कि राज्यसभा चुनाव में वह किसी दल या निर्दलीय का नहीं करेगी समर्थन

Read More »
img 20220601 wa0144

ED का समन भेजकर सरकार दबाना चाहती है विपक्ष को, इतिहास गवाह है हम न कभी झुके हैं न झुकेंगे- पायलट: बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी को किया तलब, 8 जून को की जाएगी दोनों से पूछताछ, हालांकि जांच एजेंसी ने 2015 में ही बंद कर दिया था इस केस को, वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ED की इस कार्यवाही को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर बोला जोरदार हमला, पायलट ने कहा- ‘केंद्र सरकार द्वेष और नफरत की राजनीति कर लोकतंत्र पर कर रही है प्रहार, कांग्रेस अध्यक्षा ल सोनिया गांधी जी एवं राहुल गांधी जी को ED का समन भेजकर भाजपा दबाना चाहती है विपक्ष की आवाज को, परंतु इतिहास गवाह है कांग्रेस ऐसी दमनकारी सोच के समक्ष न झुकी है और न कभी झुकेगी,’ इससे पहले कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने पीसी करते हुए कहा था- ‘हम झुकेंगे नहीं और सामना करेंगे, सोनिया गाांधी खुद ईडी के दफ्तर जाएंगी और सभी सवालों के देंगी जवाब देेंगी,’

Read More »
img 20220601 wa0131

ED के किया तलब तो भड़की कांग्रेस, कहा- साजिश के तहत भेजा सोनिया-राहुल को नोटिस, डरेंगे नहीं, लड़ेंगे: बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी को किया तलब, 8 जून को की जाएगी दोनों से पूछताछ, हालांकि जांच एजेंसी ने 2015 में ही बंद कर दिया था इस केस को, ऐसे में कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा- ‘हम झुकेंगे नहीं और सामना करेंगे, सोनिया गाांधी खुद ईडी के दफ्तर जाएंगी और सभी सवालों के देंगी जवाब देेंगी,’ कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ”नेशनल हेराल्ड मामले में साजिश के तहत सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ED ने भेजा है नोटिस, लेकिन हम डरेंगे नही, झुकेंगे नहीं… सीना ठोक कर लड़ेंगे,’ इससे पहले बीती 12 अप्रैल को नेशनल हेराल्ड से जुड़े धनशोधन के मामले में कांग्रेस नेता पवन बंसल से भी पूछताछ की थी ED ने, इस दौरान उनसे वित्तीय लेन-देन सहित कई पहलुओं को लेकर किए गए थे सवाल

Read More »
img 20220601 wa0120

जांच ईमानदारी से नहीं हुई तो खाल खींच लूंगा- अब मोदी के मंत्री कैलाश चौधरी ने दी अधिकारियों को धमकी: साम दाम दंड भेद येन केन प्रकारेण 5 साल के लिए बना नेता चाहे बीजेपी का हो या कांग्रेस का, होता तो पढ़े-लिखे अधिकारियों का माई-बाप ही है शायद! ताजा मामला मोदी सरकार में मंत्री कैलाश चौधरी का है, मंगलवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आयोजित दिशा की बैठक में मंत्री जी ने जमकर लगा दी अधिकरियों की क्लास, घटिया सड़क निर्माण से जुड़े एक मामले में गुस्से से लाल पीले हुए मंत्री जी ने दिए निर्देश, जिला कलेक्टर लोकबंधु को एसडीएम के नेतृत्व में जांच करवाने के निर्देश देते हुए चौधरी ने कहा- 1 महीने पहले बनी सड़क पर जगह-जगह हो गए गड्ढे, इसका मतलब सड़क पर सही से नहीं करवाया गया है निर्माण कार्य, इसकी जांच होनी चाहिए पूरी ईमानदारी से करवाना, सुन लेना जो भी एक्सईन और एईएन जाए जांच करने जांच ईमानदारी से नहीं हुई तो खाल खींच लूंगा, अगली दिशा की बैठक में कर देना रिपोर्ट प्रस्तुत,’ खैर जब गहलोत साहब के विधायक अधिकारियों को भवन में बंद करवा सकते हैं तो ये तो मोदी जी के मंत्री हैं…

Read More »