Day: May 9, 2022

आशीष मिश्रा को नहीं मिली जमानत

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष को नहीं मिली जमानत, 25 मई को होगी अगली सुनवाई: लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कस्बे में पिछले साल 3 अक्टूबर को हुई हिंसा मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को नहीं मिली जमानत, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से नहीं मिल पाई जमानत, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में जस्टिस कृष्ण पहल की कोर्ट में अब 25 मई को मिश्रा की जमानत याचिका पर होगी सुनवाई, वहीं कोर्ट ने 25 मई तक इस याचिका पर सरकार को अपना पक्ष रखने का दिया है आदेश, इसके साथ ही इस मामले में हाईकोर्ट ने अन्य आरोपियों की भी जमानत याचिका कर दी है खारिज, इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से आशीष मिश्रा को मिली जमानत के बाद मामला पहुंच गया था सुप्रीम कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर नाराजगी जताते हुए आशीष मिश्रा की बेल को कर दिया था रद्द और 25 अप्रैल तक सरेंडर करने का दिया था आदेश, वहीं यह मोहलत पूरी होने से पहले ही 24 अप्रैल को आशीष मिश्रा ने कर दिया था सरेंडर और फिलहाल न्यायिक हिरासत में है

Read More »
सुप्रीम कोर्ट की सियासी दलों को दो टूक

हम नहीं करेंगे आपकी याचिका पर सुनवाई, पीड़ित पक्ष की ही सुनेंगे दलील- SC की सियासी दलों को दो टूक: शाहीन बाग पहुंचा एमसीडी का बुलडोजर तो एक्शन पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, दक्षिण दिल्ली में शाहीनबाग में अवैध निर्माण हटाने के आदेश के खिलाफ सीपीएम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से किया इंकार, कोर्ट ने कहा- ‘राजनीतिक दल की याचिका पर हम नहीं करेंगे सुनवाई, आप जाइए हाईकोर्ट,’ सुप्रीम कोर्ट से सीपीआई की अपील- ‘दो दिनों का समय दीजिए, दो दिनों तक न चलने दें बुलडोजर,’ तो बोला सुप्रीम कोर्ट- ‘हम लोगों के जीविका को प्रोटेक्ट करना चाहते हैं, मगर इस तरह से नहीं, हम यहां सिर्फ पीड़ित पक्ष से जुड़े मामलों की ही करेंगे सुनवाई,’ सुप्रीम कोर्ट की इस तल्ख़ टिपण्णी के बाद सीपीएम ने वापस ले ली है अपनी याचिका

Read More »
संजय राउत की बढ़ी मुश्किलें

सोमैया की पत्नी ने राउत के खिलाफ खोला मोर्चा, चरित्र हनन का लगाया आरोप, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत: महाराष्ट्र में इन दिनों सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर सियासत गर्म, भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया की पत्नी डॉ मेधा किरीट ने शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत पर साधा निशाना, सोमैया की पत्नी ने राउत के खिलाफ मीडिया में दुर्भावनापूर्ण और अनुचित बयान देने पर पुलिस में कराई शिकायत दर्ज, सोमैया की पत्नी ने पुलिस में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में कहा- ‘राउत ने न केवल मेरे चरित्र का हनन किया है, बल्कि मुझे डराया और धमकाया भी है,’ मेधा ने राउत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 503, 506 और 509 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का किया है आग्रह, शिकायत दर्ज कराने से पहले सोमैया ने संजय राउत को भेजा था मानहानि का नोटिस, नोटिस के अनुसार अगर शिवसेना सांसद 48 घंटे के अंदर माफी नहीं मांगते हैं तो वह उनके खिलाफ करेंगी कानूनी कार्रवाई

Read More »
धामी ने भरा अपना नामांकन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत से भरा अपना नामांकन, उपचुनाव में भाजपा की जीत का खोला राज: उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भरा अपना नामांकन, आरओ और टनकपुर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने सीएम के नामांकन की प्रक्रिया की पूरी, नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत केंद्रीय मंत्री और कैबिनेट मंत्री के अलावा विभिन्न विधानसभाओं के विधायक भी रहे मौजूद, इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए धामी ने उपचुनाव में बीजेपी की जीत का खोला राज, कहा- ‘यह दशक है उत्तराखंड का दशक, विकास से जुड़ी कई योजनाएं की जा रही हैं संचालित, पर्वतीय जिलों में बुनियादी सुविधाओं के विकास सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल आदि मुद्दों पर विशेषतौर से किया जा रहा है फोकस, उपचुनाव में भाजपा की ही होगी जीत क्योंकि भारतीय जनता दल सबका विकास-सबका साथ पर में करती है विश्वास, समाज के हर वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं की जा रही हैं संचालित’

Read More »
'ठाकरे नहीं हैं किसी काम के'

ठाकरे नहीं हैं किसी काम के, जेल में हमें किया गया परेशान, हमें 20 फुट नीचे गाड़ने की कही थी बात- राणा: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा से जुड़े विवाद में जेल से जमानत पर रिहा हुई नवनीत राणा ने दिखाए तेवर, रिहाई के बाद अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा पहुंची दिल्ली, इससे पहले मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए नवनीत राणा ने साधा महाराष्ट्र सरकार पर निशाना, कहा- ‘मुख्यमंत्री ठाकरे नहीं है किसी काम के, हमें लॉकअप में किया गया परेशान, हमें 20 फुट नीचे गाड़ने की कही गई थी बात, आज में दिल्ली जा रही हूं और मैंने कोर्ट के किसी भी आदेश का नहीं किया है उल्लंघन, अगर लोकप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार होता है तो सोचिए आम लोगों के साथ क्या होता है, आज मैं दिल्ली जाकर गृह मंत्री अमित शाह से मिलूंगी साथ ही जेल में अपने ऊपर हुए अत्याचार को लेकर उनसे करूंगी बात, उद्धव ठाकरे हमें सिद्धांतो का पाठ ना पढ़ाएं’

Read More »
शाहीन बाग पहुंचा MCD का बुलडोजर

शाहीनबाग में पहुंचा MCD का बुलडोजर, मचा हंगामा, आप ने साधा बीजेपी पर निशाना, SC पहुंचा मामला: दिल्ली के जहांगीरपुरी में चला एमसीडी का बुलडोजर पहुंचा शाहीन बाग, दक्षिणी दिल्ली एमसीडी ने अगले पांच दिनों तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की कर ली पूरी तैयारी, वहीं शाहीन बाग इलाके में अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध में स्थानीय लोग आ बैठे बुलडोजर के सामने, वहीं कुछ लोड बुलडोजर को देख खुद ही हटाने लगे अतिक्रमण, शाहीन बाग पहुंचे आप नेता अमानतुल्लाह खान ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ‘राजनीति करने शाहीन बाग आई है MCD, बीजेपी सिर्फ करना चाहती है हिंदू-मुसलमान, पूरी विधानसभा में जहां-जहां अतिक्रमण है, MCD वाले मुझे बताएं, मैं खुद हटवा दूंगा, यहां आकर ना करें माहौल खराब,’ वहीं शाहीन बाग में अतिक्रमण से जुड़ा मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 2 बजे होगी सुनवाई

Read More »
img 20220509 wa0162

बेटे पर लगे रेप के आरोपों पर बोले मंत्री महेश जोशी- कानून करे अपना काम, मैं सत्य और न्याय के साथ: गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी पर एक युवती ने लगाए गम्भीर आरोप, बलात्कार, ब्लैकमेलिंग, अप्राकृतिक सेक्स सहित लगाए कई संगीन आरोप, दक्षिण दिल्ली के एक थाने में दर्ज हुई जीरो एफआईआर, वहीं अपने बेटे पर लगे आरोपों पर कैबिनेट मंत्री महेश जोशी ने दिया बड़ा बयान, सोमवार को मीडिया से बात करते हुए बोले जोशी- कानून करेगा अपना काम, निष्पक्षता से होगी मामले की जाँच, अभी मुझे उतना ही पता है जितना मीडिया से मुझे पता चला है, ये प्रकरण हो या कोई दूसरा प्रकरण हो, मैं हमेशा रहूंगा सत्य और न्याय के साथ, मुझे विश्वास है कि पुलिस करेगी न्याय और गहराई से पता लगाएगी सच्चाई का

Read More »
img 20220509 115919

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भाग लेने 1 बजे दिल्ली रवाना होंगे सीएम गहलोत, कई मायनों में अहम है बैठक: राजस्थान के उदयपुर में 13, 14 और 15 मई को होने वाले कांग्रेस के नव संकल्प शिविर की तैयारियां जोरों पर, शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक आज दिल्ली में, दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित एआईसीसी मुख्यालय पर होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक को माना जा रहा है महत्वपूर्ण, शाम 4.30 बजे होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत प्रदेश के 5 नेता होंगे शामिल, बैठक में शामिल होने 1 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे सीएम गहलोत, पहले आज सुबह ही दिल्ली जाने का कार्यक्रम का गहलोत, लेकिन अंतिम समय कार्यक्रम में बदलाव कर अब 1 बजे होंगे रवाना

Read More »
img 20220509 092858

WHO की रिपोर्ट देख मोदी सरकार पर भड़की युवा कांग्रेस, पीड़ित परिवार को 4 लाख मुआवजा देने की मांग: हाल ही में कोरोनाकाल मे हुई मौतों को लेकर आई विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट देखकर मोदी सरकार पर भड़की प्रदेश यूथ कांग्रेस, WHO की रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना से हुई 47 लाख मौत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गणेश घोगरा ने कहा- देश ने लोगों की मौतों पर झूठ बोलने वाली सरकार देखी है पहली बार, केंद्र की भाजपा सरकार को जनता की नहीं बल्कि सिर्फ है अपनी सत्ता की चिंता, यही कारण है कि स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में पिछड़ रहा है भारत, वर्ष 2020 में 72 प्रतिशत मौतें हुई हैं अस्पताल के बाहर, वहीं प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी डॉ. पलक वर्मा ने कहा- देश में कुप्रबंधन की स्थिति देखिए, लाखों मृतकों की मौत का सरकार के पास नहीं है कोई रिकॉर्ड, मोदी सरकार ने लोगों को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर दिखा दिए बर्बादी वाले दिन, जनता नहीं करेगी इन्हें कभी माफ, इसके साथ ही बोले प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठन महासचिव आयुष भारद्वाज- केंद्र सरकार हर पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए का मुआवजा देकर करे उनकी आर्थिक सहायता

Read More »