Day: May 9, 2022

img 20220509 233308

रोहित जोशी की बढ़ी मुश्किलें, मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज हुए युवती के बयान, कभी भी गिरफ्तार कर सकती है पुलिस: गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी की बढ़ी मुश्किलें, रोहित जोशी के खिलाफ रेप केस की जांच अब दिल्ली पुलिस ही करेगी, पहले रविवार को दिल्ली के सदर बाजार पुलिस थाने में जीरो FIR दर्ज कर केस को सवाईमाधोपुर महिला थाना भेजने का किया गया था फैसला, लेकिन अब मामले में आए मोड़ के बाद दिल्ली पुलिस ने खुद शुरू की मामले की जांच, आज पीड़ित युवती के मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के तहत दर्ज हुए बयान, युवती के धारा 164 के तहत बयान दर्ज होने के बाद अब रोहित जोशी को गिरफ्तार करने के लिए कभी भी जयपुर आ सकती है दिल्ली पुलिस, युवती का पहले ही दिल्ली के हिंदूराव हॉस्पिटल में करवा लिया गया था मेडिकल, दिल्ली पुलिस आती है केन्द्र सरकार के अधीन, इसलिए वहां मंत्री महेश जोशी का प्रभाव नहीं करेगा काम

Read More »
अखिलेश के निशाने पर यूपी सरकार

यूपी सरकार जाति और धर्म के आधार पर कर रही है काम- अखिलेश ने साधा सीएम योगी पर निशाना: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर साधा योगी सरकार पर निशाना, विभिन्न आरोपों में वाराणसी जेल में बंद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद अखिलेश ने साधा यूपी सरकार पर निशाना, पत्रकारों से बात करते हुए कहा- ‘यूपी सरकार कर रही है भेदभाव और जाति और धर्म के आधार पर कर रही है काम, जो कार्यकर्ता रोजे में उपवास पर थे उन्हें भेज दिया जेल और उन्हें जेल में ही मनानी पड़ी ईद, मैं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा हूं और उन्हें हर संभव कानूनी सहायता की जाएगी प्रदान,’ इससे पहले अखिलेश ने चंदौली कांड में पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए किया दावा, पुलिस की पिटाई से ही हुई है युवती की मौत, बता दें कि 1 मई को चंदौली में पुलिस की छापेमारी के दौरान एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी मौत, जिसके बाद से अखिलेश ने खोल रखा है सरकार के खिलाफ मोर्चा

Read More »
img 20220509 192938

शाहीन बाग पर सुनवाई से इनकार लेकिन SC ने MCD को लगाई फटकार- बिना नोटिस क्यों ले गए बुलडोजर?: सुप्रीम कोर्ट ने भले ही शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाने को लेकर दाचिका पर सुनवाई से कर दिया इनकार, लेकिन दूसरी तरफ MCD को भी लगाई फटकार, SC ने एमसीडी से कहा- हम आपके काम में नहीं दे रहे दखल, लेकिन आप कानून के हिसाब से क्यों नहीं करते हैं ये कार्रवाई? आप उन्हें पहले नोटिस क्यों नहीं देते हैं? हम आपको आगाह कर रहे हैं कि बिना नोटिस ना गिराएं किसी इमारत को, इसके साथ ही कोर्ट ने याचिकाकर्ता CPI(M) से पूछा सवाल- इलाके के लोगों और दुकानदारों जिनपर इस अतिक्रमण का असर पड़ रहा है उनकी जगह राजनीतिक पार्टी क्यों डाल रही है सुप्रीम कोर्ट में याचिका? CPI(M) ये याचिका क्यों दायर कर रही है? जिस पर इस कार्रवाई का असर पड़ रहा है वो यहां आता तो भी हम समझ सकते थे, इस मामले में एक पार्टी के कौन से मौलिक अधिकारों का हो रहा है हनन? क्या कोई ऐसा शख्स नहीं है जिसपर इस कार्रवाई से पड़ रहा हो असर?

Read More »
'सरकार कर रही है राजद्रोह कानून पर समीक्षा'

सरकार कर रही है राजद्रोह कानून पर समीक्षा, SC ना करे इस पर कोई सुनवाई- केंद्र की कोर्ट में दलील: आईपीसी की धारा 124A की वैधता पर मंगलवार को होने वाली सुनवाई से पहले केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब किया दाखिल, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, TMC सांसद महुआ मोइत्रा समेत पांच पक्षों की तरफ से देशद्रोह कानून को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में की थी दायर, मामले में याचिकाकर्ताओं का कहना है कि आज के समय में इस कानून की नहीं है जरूरत, अब राजद्रोह से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से पहले केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट ने अपना जवाब किया दाखिल, कहा- ‘राजद्रोह कानून की समीक्षा की जा रही है, सरकार ब्रिटिश काल के कानूनों की जकड़न दूर करने के लिए है वचनबद्ध, इसके लिए लगातार किए जा रहे हैं प्रयास, लेकिन देश की अखंडता को बनाए रखना भी है ज़रूरी, सभी परिस्थितियों को देखते हुए लिया जाएगा निर्णय, फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट राजद्रोह कानून की वैधता पर न करे सुनवाई’

Read More »
सोनिया गांधी की अध्यक्षता में शुरू हुई CWC की बैठक

सोनिया गांधी की अध्यक्षता में शुरू हुई CWC की बैठक, गहलोत सहित कई पार्टी दिग्गज बैठक में मौजूद: आगामी 13, 14 और 15 मई को होने वाले कांग्रेस के चिंतन शिविर से पहले आलाकमान ने बुलाई CWC की बैठक, दिल्ली स्थिति कांग्रेस कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में शुरू हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, इस बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजीव शुक्ला, रणदीप सुरजेवाला सहित कई दिग्गज नेता बैठक में है मौजूद, CWC की इस बैठक में नव संकल्प शिविर की तैयारियों और उससे जुड़े कई मुद्दों पर हो रही है चर्चा, कांग्रेसी दिग्गजों को दी जाएगी अहम जिम्मेदारी, वहीं नेताओं को अनायास बयानबाजी से बचने के भी दिए जा सकते हैं निर्देश

Read More »