Day: May 7, 2022

'लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त'

मुस्तैदी से काम करें अफसर और जनता के प्रति बने जवाबदार, लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त- बघेल: अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सुरजपुर जिले के प्रतापपुर सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान अघिकारियों को लिया आड़े हाथ, सीएम बघेल ने कहा- ‘प्रदेश के सभी अधिकारी करें मुस्तैदी से करें काम और जनता के प्रति बनें जवाबदार, काम में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, भ्रमण के दौरान राजस्व विभाग की मिल रही है मुझे कई शिकायतें, पटवारियों की शिकायतें ज्यादा हैं, यह ठीक नहीं, लोगों से उनकी भाषा में बात करिए उनको लगेगा अच्छा, गुड गवर्नेंस का होता है यही तरिकार, इस क्षेत्र में पानी की कमी है, जिसे दूर करने पर दें विशेष ध्यान, वहीं आपको बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने काम में लापरवाही पर तीन दिनों में छह अफसरों को किया है सस्पेंड, जिसमें सीएमओ, ईई, डीएफओ, एसडीओ, रेंजर व पटवारी हैं शामिल

Read More »
सचिन ने साधा केंद्र पर निशाना

आमदनी व बचत पर महंगाई का ग्रहण लगा कर BJP कर रही है देशवासियों को ठगने का काम- पायलट: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद से शुरू हो चूका है महंगाई का तांडव, शनिवार सुबह सुबह केंद्र सरकार ने एक बार फिर डाला आम आदमी की जेब पर डाका, कमर्शियल गैस सिलेंडर के बाद अब घरेलू गैस सिलेंडर भी हुआ महंगा, घरेलू गैस सिलेंडर हुआ 50 रूपये महंगा, डोमेस्टिक LPG सिलेंडर की कीमत अब हुई 999.50 रुपये, महंगाई के आसमान छूते आंकड़ों को लेकर विपक्ष के निशाने पर केंद्र सरकार, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने साधा केंद्र पर निशाना, ट्वीट कर कहा- केंद्र सरकार के कुशासन में हर सुबह आती है नई कठिनाइयां लेकर, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा कर 1000 रुपए के पार पहुंचा दिए गए हैं जो लोगों विशेषकर गरीब व मध्यम वर्ग के ज़ख्मों पर है नमक छिड़कने जैसा, आमदनी व बचत पर महंगाई का ग्रहण लगा कर भाजपा कर रही है देशवासियों को ठगने का काम’

Read More »
img 20220507 122746

आजम पर टिकीं कांग्रेस की नजरें! आचार्य प्रमोद की मुलाकात के बाद अब पार्टी में निमंत्रण के लगे पोस्टर: सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से विधायक आजम खान की सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बनी दूरियां नहीं है किसी से छिपी, हाल ही में प्रियंका गांधी के नजदीकी माने जाने वाले दिग्गज कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सीतापुर जेल जाकर की थी आजम से मुलाकात, तो वहीं इसी कड़ी में अब प्रयागराज में कांग्रेस के नेता इरशाद उल्ला ने आजम खान को कांग्रेस पार्टी में आने का दिया प्रस्ताव, कांग्रेस नेता ने प्रस्ताव को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्टर भी किया है जारी, पोस्टर में लिखा है- ‘आजम खान साहब कांग्रेस में आइये स्वागत है’, पोस्टर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की भी लगी है फ़ोटो, साथ ही आजम खान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम की भी है तस्वीर, नीचे एक तरफ पोस्टर जारी करने वाले कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला की तो वहीं दूसरी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा अभय अवस्थी की लगी है तस्वीर, सियासी हलकों के जबरदस्त चर्चा का विषय बना पोस्टर

Read More »
img 20220507 084605

EWS प्रमाण पत्र की वैधता अब हुई 3 साल, विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शर्मा ने जताया CM का आभार: प्रदेश की गहलोत सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र की वैधता एक वर्ष से बढ़ाकर की तीन साल, अब अभ्यर्थियों के खुद के हस्ताक्षर से शपथ पत्र देने पर मान्य होगी वैधता, विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जताया आभार, कहा- ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की वैधता एक साल से बढ़ाकर तीन साल करने पर अभ्यर्थियों की परेशानी होगी दूर, EWS प्रमाण पत्र की वैधता बढ़ाने का सरकार का है बड़ा फैसला, हर वर्ष अप्रैल महीने में इसे कराना पड़ता था रिन्यू, सरकार के इस फैसले से हर वर्ष लाखों परीक्षार्थियों को होती थी परेशानी, जिससे अब मिल जाएगी निजात, इस परेशानी को दूर करने के लिए परीक्षार्थियों ने विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा से किया था अनुरोध, शर्मा ने मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र लिखकर की थी इसकी वैधता तीन वर्ष करने की सिफारिश

Read More »