



Day: May 7, 2022


CM गहलोत पर BJP के विवादित पोस्टर पर मचा बवाल, OSD ने किया पलटवार तो भाजपा ने डिलीट किया ट्वीट: गहलोत सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल को लेकर बीजेपी द्वारा जारी पोस्टर पर मचा सियासी बवाल, पोस्टर में बनाए कार्टून में BJP ने मुख्यमंत्री गहलोत को एक बोतल हाथ में लिए सोते हुए दिखाया, वहीं खून, दंगा, तुष्टिकरण, भ्रष्ट राजनीति जैसे शब्दों का किया गया इस्तेमाल, BJP ने लिखा- ‘कहीं हत्या, कहीं बलात्कार, कहीं दंगे और कहीं भ्रष्टाचार…गत साढ़े 3 साल में राजस्थान वालों का कोई दिन ऐसा नहीं गया जब इन खबरों से न हुआ हो सामना, ऐसे हालात में आज जब आपराधिक घटनाओं के बीच जल रहा है राजस्थान तो प्रदेश के मुख्यमंत्री ले रहे चैन की नींद,’ पोस्टर के सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं जताई गहरी नाराजगी, वहीं सीएम के OSD लोकेश शर्मा ने उठाए सवाल, ट्वीट कर कहा- यह किस तरह की राजनीति है? मुख्यमंत्री को इस तरह से दिखाना शर्मनाक और घटिया राजनीति का है परिचायक, सतीश पूनियां जी पद की एक गरिमा होती है, जिसे बनाए रखना आपकी भी है जिम्मेदारी,’ हालांकि बाद में बीजेपी ने इन विवादित पोस्टर वाले ट्वीट को कर दिया डिलीट
7 May 2022
Read More »



BJP और आप के झगड़े के बीच 40 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में विधायक के ठिकानों पर CBI रेड: दिल्ली में जारी बीजेपी और आम आदमी पार्टी की सियासी लड़ाई के बीच पंजाब से निकल कर आ रही बड़ी खबर, पंजाब में आप विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, 40 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक धोखाधड़ी मामले में पंजाब के संगरूर में तीन स्थानों पर CBI की कार्रवाई जारी, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने शनिवार को दी यह जानकारी, कहा कि अमरगढ़ से विधायक माजरा के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले के संगरूर जिले के मलेरकोटला इलाके में की जा रही है छापेमारी, बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर विधायक माजरा के खिलाफ किया गया था मामला दर्ज
7 May 2022
Read More »

मोहाली कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, अब कैसे बचेगा बग्गा? पंजाब पुलिस फिर दिल्ली आएगी पकड़ने: भाजपा प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की बढ़ी मुसीबतें, बग्गा के खिलाफ मोहाली कोर्ट ने जारी किया वारंट, अदालत ने साइबर क्राइम थाना प्रभारी को दिए आदेश, अगली सुनवाई पर तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर कोर्ट में करें पेश, इससे पहले आज भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली भाजपा सिख प्रकोष्ठ और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी, भाजपाई कार्यकर्ताओं में पंजाब पुलिस द्वारा तजिंदर बग्गा की बिना पगड़ी गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के प्रति है भारी रोष, भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए सीएम आवास के बाहर भारी पुलिस बल भी किया गया है तैनात, लेकिन अब क्या करेगी बीजेपी, अब तो कोर्ट ने भी कर दिया वारंट जारी
7 May 2022
Read More »

पार्टी की छवि खराब करने वाले नेताओं को अब नहीं करेंगे बर्दाश्त- राहुल गांधी की कांग्रेसियों को दो टूक: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को पार्टी के आंतरिक मामलों को जनता में ले जाने पर दी चेतावनी, हैदाराबाद में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीटिंग को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा- अगर पार्टी के किसी नेता को है कोई समस्या या शिकायत, तो वो पार्टी के इंटरनल सिस्टम में उस शिकायत को करवाए दर्ज, पार्टी के अंदर अपनी आवाज उठाएं, लेकिन अगर कोई मीडिया में आकर कराता है अपनी शिकायत दर्ज, तो इससे होती है पार्टी की छवि खराब और ये नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, कांग्रेस है एक परिवार और परिवार में सबके मत होते हैं अलग अलग, हमारे यहां आरएसएस जैसा नहीं है जहां एक ही आदमी करता है सबकुछ तय, हम सुनना चाहते हैं सबकी आवाज, मगर मीडिया में नहीं, बंद कमरों में जैसे परिवार बात करता है वैसे
7 May 2022
Read More »

राजस्थान की नवगठित 17 नगरपालिकाओं के चुनाव पर फंसा कानूनी पेंच, बाट जो रहे नेताओं का लंबा हुआ इंतजार: प्रदेश की नवगठित 17 नगर पालिकाओं में चुनाव को लेकर लंबे समय से बाट जो रहे नेताओं की उम्मीदों को लगा एक बार फिर बड़ा झटका, राजस्थान में कुल 217 नगर पालिकाएं हैं, जिसमें से 17 नगर पालिकाओं का मार्च 2021 में ही जारी हुआ है नोटिफिकेशन, ऐसे में अब इन नवगठित नगर पालिकाओं में चुनाव होना है बाकी, चुनाव कराने को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारियां भी कर ली हैं पूरी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय के चलते अब चुनाव के लिए अभी और लंबा करना पड़ सकता है इंतजार, कोर्ट के निर्णय के अनुसार इन चुनावों में ओबीसी रिजर्वेशन के तहत पिछड़ेपन की जांच के लिए बनाना होगा एक डेडीकेटेड कमीशन, जबकि यहां अभी नहीं बनाया गया है यह कमीशन, मार्च में जारी हुए 17 नगरपालिकाओं के नोटिफिकेशन के बाद हाल ही में 4 नई नगर पालिकाओं के लिए भी जारी किया गया है नोटिफिकेशन, जिनमें अभी मतदाता सूची, वार्ड बनाने में लगेगा समय, सुप्रीम कोर्ट में उलझे मामले ने राज्य निर्वाचन आयोग की चुनाव की तैयारियों पर लगा दिया ब्रेक
7 May 2022
Read More »

चिरंजीवी योजना को लेकर सीएम गहलोत का बड़ा फैसला, इस तारीख तक बढ़ाई गई पंजीकरण की तारीख: राजस्थान के संवेदनशील मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के नवीन एवं पुनः पंजीकरण की बढ़ाई गई तारीख, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में आमजन के रूझान से लगातार बढ़ रही पंजीकरण संख्या को देखते हुए योजना में पुनः एवं नवीन पंजीकरण की समय सीमा को 31 मई तक बढ़ाने का किया गया है फैसला, चिरंजीवी योजना में जुड़ने वाले परिवारों को 10 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा और 5 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा एवं परिवार की महिला मुखिया को मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत तीन साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ मिलेगा स्मार्टफोन, हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश का हर परिवार चिरंजीवी योजना से जुडे़ जिससे कभी बीमार होने या दुर्घटना होने पर परिवार को बडे़ आर्थिक खर्च की ना रहे चिंता’
7 May 2022
Read More »



