



Day: May 6, 2022


बग्गा को गिरफ्तार कर ले जा रही पंजाब पुलिस को रोका हरियाणा पुलिस ने, दिल्ली में हुआ अपहरण का केस दर्ज: भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तारी मामले में आया नया मोड़, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित धमकी देने के आरोप में भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ दर्ज किया अपहरण का मामला, तजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली के जनकपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर मोहाली ले जा रही है पंजाब पुलिस को कुरुक्षेत्र में रोक लिया हरियाणा पुलिस ने, सफेद रंग के बोलेरो गाड़ी में बैठ हुए हैं तेजिंदर बग्गा और उनके साथ तीन एसपी भी हैं मौजूद, बग्गा के साथ कुरुक्षेत्र के एसपी, करनाल के एसपी और पंजाब पुलिस के एसपी हैं मौजूद, बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद होगी तजिंदर पाल सिंह बग्गा की पेशी
6 May 2022
Read More »


2 करोड़ रुपए में बिके सीएम गहलोत के बुलडोजर, गदा, तलवारें और गांधी चरखे, जानिए क्या है वजह: जोधपुर में हुए सांप्रदायिक हिंसा के कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर स्थगित हुई स्मृति चिन्ह और उपहारों की नीलामी अब हुई गुरुवार को, इस ऑनलाइन नीलामी में मुख्यमंत्री कोष में जमा हुई करीब 2 करोड़ रुपए की राशि, इस दौरान स्मृति चिह्नों में अलग-अलग भगवानों की तस्वीर के साथ ही सीएम गहलोत को उपहार स्वरूप मिले बुलडोजर और चरखे की भी हुई नीलामी, इस नीलामी में राम मंदिर, स्वर्ण मंदिर और हनुमान की गदा के साथ ही बहुत सी तलवारें भी थीं शामिल, इन सभी स्मृति चिह्न की नीलामी रखी गई थी 25000 से 1 लाख रुपए तक, जबकि 1 लाख रुपए की कीमत रखे गए स्मृति चिन्हों की अधिकतम 11 लाख रुपए तक में की गई निलामी, नीलामी कार्यक्रम में सीएम गहलोत के साथ ही मंच पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और मुख्यमंत्री गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत भी रहीं मौजूद
6 May 2022
Read More »



