Day: May 6, 2022

कंगना ने साधा गहलोत पर निशाना

राजस्थान में होनी चाहिए बदलाव की शुरुआत, जरूरत पड़ी तो भेज सकती हूं यूपी से बुलडोजर- कंगना: राजस्थान में एक के बाद एक हुई साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर बीजेपी के निशाने पर गहलोत सरकार, वहीं अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी साधा राजस्थान सरकार पर निशाना, अपनी आगामी फिल्म धाकड़ के प्रमोशन के सिलसिले में जयपुर पहुंची कंगना रनौत ने कहा- राजस्थान में भी लाया जाना चाहिए बदलाव ताकि ऐसी सरकार लाई जा सके जो इस तरह के दंगों को कर सके नियंत्रित, अगर जरूरत पड़ी तो मैं आपको भेज सकती हूं यूपी से बुलडोजर,’ दरअसल राजस्थान में रामनवमी के मौके पर करौली में हुई हिंसा और उसके बाद ईद के मौके पर जोधपुर हिंसा को लेकर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार है विपक्ष के निशाने पर, वहीं कई बीजेपी नेता दोषियों के खिलाफ बुलडोजर से कार्रवाई करने की सीएम गहलोत से कर चुके हैं मांग, इसी सिलसिले में कंगना ने बुलडोजर भेजने की कही थी बात

Read More »
डॉ. रविन्द्र पाटिल

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा एक और झटका, रविंद्र पाटिल ने छोड़ा हाथ का साथ: कांग्रेस की मुश्किलें नहीं ले रही ख़त्म होने का नाम, गुजरात विधानसभा चुनाव में बचा है अब कुछ ही समय शेष, इससे पहले कांग्रेस के एक अन्य नेता ने छोड़ा पार्टी का दामन, कांग्रेस नेता डॉ रविंद्र पाटिल एक बार फिर अपनी पुरानी पार्टी भाजपा में लौटने की कर रहे हैं तैयारी, कांग्रेस के शहर प्रमुख नैषद देसाई को सौंपा अपना इस्तीफा, पाटिल ने अपने पत्र में कांग्रेस में अपने सभी पदों से इस्तीफा देने का किया जिक्र, कुछ दिनों पहले ही पाटिल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सीआर पाटिल से की थी मुलाकात, सूत्रों के अनुसार 8 मई को भाजपा में शामिल हो सकते हैं पाटिल, वर्ष 2017 तक वह लगातार 20 सालों तक रहे थे भाजपा से पार्षद, साथ ही मेयर के अलावा अलग-अलग कमेटियों के रह चुके हैं चेयरमैन, 2017 में शिवाजी महाराज के एक कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को किया था आमंत्रित, इसकी वजह से भाजपा ने उन्हें कर दिया था पार्टी से सस्पेंड

Read More »
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे शिवपाल

प्रसपा प्रमुख ने 9 प्रकोष्ठ अध्यक्षों का किया एलान, 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे शिवपाल: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भतीजे अखिलेश से नाराज चल रहे शिवपाल यादव ने किया बड़ा एलान, शुक्रवार को शिवपाल ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के 9 प्रकोष्ठ के अध्यक्षों का किया ऐलान, आशुतोष त्रिपाठी- प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा, नितिन कोहली- युथ ब्रिगेड, दिनेश यादव- छात्र सभा, मोहम्मद आलिम खान- लोहिया वाहिनी, अनिल वर्मा- पिछड़ा वर्ग, शम्मी वोहरा- महिला सभा, संगीता यादव- सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, अजित चौहान- अधिवक्ता सभा, रवि यादव को बनाया शिक्षा सभा का अध्यक्ष, गुरूवार को ही लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए शिवपाल ने दे दिए थे इसके संकेत, कहा था- ‘हम 2024 की चुनाव की तैयारी में जुटे हैं जल्दी हम नए प्रकोष्ठ और संगठन के पदाधिकारियों का करेंगे ऐलान, सियासी गलियारों में चर्चा अखिलेश से नाराजगी के चलते शिवपाल कर रहे हैं अपनी पार्टी के विस्तार की तैयारी

Read More »
गिरती रैंकिंग है भारतीय मीडिया की दुर्दशा का प्रतीक- गहलोत

प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2022 में भारत की रैंकिंग गिरना है भारतीय मीडिया की दुर्दशा का प्रतीक- गहलोत: प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारतीय मीडिया की गिरती रैंकिंग को लेकर बोले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत- ‘प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2022 में भारत की रैंकिंग 180 देशों में 150 वें स्थान पर पहुंचना है दुर्भाग्यपूर्ण, यह भारतीय मीडिया की दुर्दशा का है प्रतीक, 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद से ही मीडिया के दमन का ऐसा कुचक्र चला है कि मीडिया पूरी तरह चल रही है केन्द्र सरकार, भाजपा एवं RSS के इशारे पर, मीडिया में इतना भय व्याप्त हो गया है कि निष्पक्षता एवं तर्क के साथ सच दिखाने की बजाय ऐसी कवरेज की जाती है जिससे नाराजगी ना मोल लेनी पड़ जाए, आज महंगाई एवं बेरोजगारी के कारण जनता में हाहाकार मचा हुआ है परन्तु इस पर नहीं हो रही मीडिया में चर्चा, सिर्फ धर्म के नाम पर चलती है बहस, मीडिया को केन्द्र सरकार के दबाव में ना आकर देना चाहिए जनता का साथ, जब मीडिया आमजन के हित की करेगा बात तो जनता भी देगी मीडिया का साथ, केन्द्र सरकार की इतनी हिम्मत नहीं होगी कि वो मीडिया पर अंकुश लगा सके जैसा अभी लगाया हुआ है’

Read More »
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा

कुरुक्षेत्र से वापस बग्गा को दिल्ली ला रही है पुलिस, पंजाब पुलिस ने घर जाकर किया था गिरफ्तार: तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर बढ़ी खबर, बीजेपी नेता तेजिंदर पाल बग्गा को वापस कुरुक्षेत्र से दिल्ली ला है दिल्ली पुलिस, आप प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर विवादित टिपण्णी को लेकर पंजाब पुलिस ने बग्गा को दिल्ली से आज सुबह किया था गिरफ्तार, मोहाली ले जा रही है पंजाब पुलिस को कुरुक्षेत्र में रोक लिया था हरियाणा पुलिस ने, तो वहीं दिल्ली पुलिस ने बग्गा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस के खिलाफ किया अपहरण का मामला दर्ज, जिसके बाद दिल्ली पुलिस पहुंची कुरुक्षेत्र, अब दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर दिल्ली के लिए कुरुक्षेत्र से हो चुकी है रवाना, वहीं पंजाब पुलिस की प्रतिक्रिया भी आई सामने, पंजाब पुलिस ने कहा- ‘हमारे पास पंजाब स्टेट साइबर क्राइम की है एफआईआर, इसमें तेजिंदर पाल सिंह बग्गा हैं आरोपी, हमने इनको भेजे थे पांच नोटिस लेकिन हर बार उनका कोई इश्यू खड़ा हो गया, इसके बाद हमने उन्हें कानूनी रूप से दिल्ली से किया गिरफ्तार, हम पर लग रहे सभी आरोप हैं गलत’

Read More »
चंपावत उपचुनाव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी ठोकेगी ताल: उत्तराखंड उपचुनाव से जुड़ी बढ़ी खबर, 31 मई को होने जा रहे चम्पावत उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उतारा अपना उम्मीदवार, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ निर्मला गहतोड़ी को दिया है टिकट, हरीश रावत सरकार में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त और दो बार चंपावत में कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रह चुकीं निर्मला को कांग्रेस पार्टी ने दिया है टिकट, खटीमा से चुनाव हारने के बावजूद मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद धामी को विधानसभा सदस्यता के लिए चंपावत से चुनाव लड़ना है और करनी है जीत हासिल, 31 मई को होने वाले इस उपचुनाव का नतीजा 3 जून को आएगा, गौरतलब है कि चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने 21 अप्रैल को चंपावत सीट से इस्तीफा देकर धामी के लिए चुनाव लड़ने का रास्ता किया था साफ

Read More »
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई इलाहबाद हाई कोर्ट को फटकार

5 महीने से लंबित आजम खान की रिहाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई इलाहबाद हाई कोर्ट को फटकार: समाजवादी पार्टी नेता एवं उत्तरप्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट से विधायक आजम खान की जमानत से जुड़ी बड़ी खबर, करीब 90 आपराधिक मामलों में से 86 मामलों में जमानत मिलने के बाद भी जेल में बंद आजम खान की रिहाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट को लगाई फटकार, 5 महीने से आजम खान की जमानत के आदेश लंबित होने को SC ने बताया न्यायिक प्रक्रिया का मजाक, SC में आजम खान की तरफ से दायर की गई उनकी याचिका में बताया गया कि 86 मामलों में उन्हें मिल गई है जमानत, लेकिन हाई कोर्ट ने पिछले साल दिसंबर से एक मामले में जमानत पर आदेश रखा हुआ है सुरक्षित, कई बार आवेदन देने के बावजूद नहीं दिया गया आदेश, इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘जमानत मिलने के बाद आदेश सुरक्षित रखने का क्या मतलब है? 137 दिन से नहीं आया आदेश, यह है न्यायिक प्रक्रिया का मज़ाक, हम हाई कोर्ट के आदेश का कर रहे हैं इंतजार, अगर ज़रूरी लगा तो अगली सुनवाई में हम आदेश करेंगे पारित’

Read More »
कुमार की भगवंत मान को खरी खरी

पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है किसी बौने दुर्योधन को नहीं- कुमार की भगवंत मान को खरी खरी: आप प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयानबाजी करना बीजेपी नेता को पड़ा भारी, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, तो वहीं दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ दर्ज किया अपहरण का मामला, तजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली के जनकपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर मोहाली ले जा रही है पंजाब पुलिस को कुरुक्षेत्र में रोक लिया हरियाणा पुलिस ने, पंजाब सरकार की इस कार्रवाई को लेकर पूर्व आप नेता एवं मशहूर कवि कुमार विश्वास ने साधा भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर निशाना, कहा- ‘प्रिय छोटे भाई भगवंत मान ख़ुद्दार पंजाब ने 300साल में, दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताक़त से कभी नहीं दिया खेलने, पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है किसी बौने दुर्योधन को नहीं, पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों व उनकी पुलिस का अपमान मत करो, पगड़ी सम्भाल जट्टा’

Read More »