Day: April 25, 2022

राणा ने लिखी लोकसभा स्पीकर को चिठ्ठी

दलित होने की वजह से पुलिसवालों ने मुझे पानी तक नहीं दिया- राणा ने लिखी लोकसभा स्पीकर को चिठ्ठी: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा विवाद में गिरफ्तार अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने लिखी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को चिठ्ठी, राणा ने स्पीकर को लिखे खत में महाराष्ट्र पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, राणा ने लिखा- ‘मुझे 23 अप्रैल 2022 को खार पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहां पूरी रात मैंने पुलिस स्टेशन में बिताई, मैंने पूरी रात पीने के लिए पानी मांगा लेकिन मुझे पानी तक नहीं दिया गया, मुझे हैरानी तब हुई, जब पुलिस स्टाफ ने कहा कि मैं अनुसूचित जाति से हूं लिहाजा वह उस ग्लास में नहीं देंगे मुझे पानी, मुझे सीधे तौर पर जाति के आधार पर दी गई गाली, मुझे पानी पीने जैसे बुनियादी मानवाधिकार से भी इस चीज को लेकर किया गया वंचित कि मैं अनुसूचित जाति से हूं, यह मेरा सच्चा विश्वास है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना स्पष्ट कारणों से अपने स्पष्ट हिंदुत्व सिद्धांतों से पूरी तरह से भटक गई’

Read More »
पायलट समर्थित विधायकों को HC ने भेजा नोटिस

परिवर्तन की अटकलों के बीच पायलट समर्थित विधायकों को HC ने भेजा नोटिस, सियासी सुगबुगाहट तेज: विधानसभा स्पीकर द्वारा सचिन पायलट सहित समर्थित 19 विधायकों को जारी किए नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती देने का मामला, राजस्थान में आये सियासी संकट के दौरान सचिन पायलट सहित उनके समर्थित 19 विधायकों को विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने भेजा था नोटिस, जिसके बाद पायलट समर्थित विधायकों ने खटखटाया था हाईकोर्ट का दरवाजा, अब इस मामले में HC ने सचिन पायलट सहित समर्थित सभी 19 विधायकों से मांगा जवाब, एक्टिंग सीजे एमएम श्रीवास्तव की खंडपीठ ने जारी किये नोटिस, अब इस मामले में 25 मई को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, सियासी घमासान के वक़्त जुलाई 2020 में पायलट एवं उनके समर्थित विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने भेजा था नोटिस, वहीं नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच हाईकोर्ट के इस फैसले से सियासी अटकलों का बाजार गर्म, सूत्रों का कहना है कि किसी सोची समझी रणनीति के तहत पायलट समर्थित विधायकों को जारी किये गए हैं नोटिस

Read More »
NCP नेता ने अमित शाह को लिखा पत्र

मुझे हमारे लाड़के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवास के बाहर नमाज पढ़ने की अनुमती दी जाये- NCP नेता: पुरे देश में हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गर्म, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता फहमीदा हसन खान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर नमाज सहित अन्य धर्म ग्रन्थ पढ़ने की मांगी इजाजत, मुंबई उत्तर जिला कार्यकारी अध्यक्ष फहमीदा हसन खान ने अमित शाह को लिखे अपने पत्र में लिखा- ‘मैं फहमीदा हसन खान कांदिवली मुंबई महाराष्ट्र से आपसे निवेदन करती हूं कि मुझे हमारे प्रिय भारत देश के लाड़के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के आवास के बाहर नमाज, हनुमान चालीसा, नवकार मंत्र, गुरु ग्रंथ और नोविनो पढ़ने की अनुमति दी जाए कृपया दिन और समय आप मुझे बताएं, इससे पहले शनिवार को अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की दी थी चेतावनी हालांकि शिवसैनिकों के हंगामे के बाद राणा दंपति को अपना फैसला लेना पड़ा था वापस

Read More »
ये महाराष्ट्र की बदनामी का है षडयंत्र

ये महाराष्ट्र की बदनामी का है षडयंत्र, किसी का हल्का सा खून बहा है…आप दिल्ली जा रहे हैं?- राउत: सोमैया पर हुए हमले को लेकर गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, बीजेपी और शिवसेना खुलकर आई आमने सामने, खुद पर हुए हमले के बाद सोमैया ने की केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला से मुलाकात, तो शिवसेना नेता संजय राउत ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- ‘2-4 लोगों का डेलिगेशन जा रहा है दिल्ली, ऐसा क्या हुआ है महाराष्ट्र में? किसी का हल्का सा खून बहा है…अगर आपको कोई समस्या है तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मिलिए…लेकिन आप दिल्ली जा रहे हैं, ये क्या है? यहां से कुछ लोग भागेंगे और दिल्ली में जाकर महाराष्ट्र को करेंगे बदनाम, इन लोगों ने तमाशा बना रखा है,’ दरअसल खार थाने में गिरफ्तार अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा से मिलने पहुंचे बीजेपी नेता किरीट सोमैया के काफिले पर कुछ लोगों ने कर द‍िया पथराव, जिसमें सोमैया को भी चोट लगी, इस हमले के बाद सोमैया ने केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात

Read More »
img 20220425 wa0161

बीजेपी सांसद बोले- भारतीय जनता पार्टी को फेंकना है उखाड़कर, नरेंद्र कुमार खीचड़ की फिर फिसली जुबान: खुद के अभिनंदन समारोह में झुंझुनूं के मंडावा कस्बे पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के सांसद नरेन्द्र कुमार खीचड़ की फिर फिसली जुबान, अपने सम्बोधन में खीचड़ ने कांग्रेस की जगह बीजेपी का नाम लेकर कहा- ‘सब को एकजुट होकर उखाड़ फेंकना है भाजपा को,’ यहां खास बात यह रही कि सांसद की जुबान फिसली तो उस वक्त उनके साथ मंच पर भाजपा के जिलाध्यक्ष और जिला प्रमुख समेत अन्य कई नेता भी थे मौजूद, लेकिन किसी ने भी खीचड़ को टोका तक नहीं, इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने खीचड़ का ये वीडियो कर दिया सोशल मीडिया पर वायरल, इससे पहले लोकसभा चुनाव के समय भी शराब बांट कर वोट मांगने की अपील करते हुए का एक विडियो नरेन्द्र कुमार खीचड़ का हुआ था वायरल

Read More »
img 20220425 wa0129

इस्तीफे की धमकी देना आलाकमान को ब्लैकमेल करने के समान- आचार्य प्रमोद ने साधा गहलोत पर निशाना: सोनिया गांधी से सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट की मुलाकातों के बाद लगने लगे कई तरह के सियासी कयास, इन्ही कयासों को लेकर सीएम गहलोत ने दिया जवाब, कहा- प्रदेश में बहुत सारी अफवाहें चल रही है कि अब मुख्यमंत्री बदलेगा, ये होने वाला है, अब ये बनेगा, अरे भाई जब मुख्यमंत्री बदलेगा तो किसी को नहीं लगेगी कानों कान खबर तक भी, जब सोनिया गांधी ने मुझे पहली बार 1998 मुख्यमंत्री बनने का दिया था चांस, तभी से मेरा इस्तीफा पड़ा है उनके पास,’ सीएम गहलोत के इस बयान के बाद उठने लगे सवाल, इसी बीच प्रियंका गांधी के नजदीक माने जाने वाले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्ण ने साधा गहलोत पर निशाना, ट्वीट कर कहा- इस्तीफ़ा देने से पहले “इस्तीफ़ा” देने की “धमकी” देना, पार्टी हाई कमान को ब्लैक मेल करने जैसा है मुख्यमंत्री जी’,

Read More »
img 20220425 081849

मई में होने वाले कांग्रेस के चिंतन शिविर में इस मुद्दे पर हुड्डा की अध्यक्षता में आलाकमान ने गठित की कमेटी: आगामी 13 से 15 मई तक उदयपुर में होने वाले कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर पार्टी ने तेज की तैयारियां, चिंतन शिविर में किसान और एग्रीकल्चर मुद्दे पर चर्चा के लिए विस्तृत रिपोर्ट बनाने को लेकर आलाकमान ने गठित की कमेटी, कमेटी में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, टी एस सिंह देव, शक्ति सिंह गोहिल, नाना पटोले, प्रताप सिंह बाजवा सहित कई नेताओं को किया गया है शामिल, 3 दिन तक चलने वाले चिंतन शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित देश भर से 400 नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा चिंतन शिविर में, हालांकि पहले चिंतन शिविर जयपुर या फिर उदयपुर में कराए जाने को लेकर पार्टी नेता बंटे हुए थे दो धड़ों में, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से दोनों स्थानों पर चिंतन शिविर के लिए भेजे गए प्रस्ताव में से सोनिया गांधी ने उदयपुर पर लगाई मुहर

Read More »