Day: April 25, 2022

239 RAS अधिकारियों के तबादले

गहलोत सरकार का एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 239 RAS और 2 IAS के किये तबादले: IAS अधिकरियों के तबादले के बाद अब आई RAS अधिकारीयों के तबादलों की बड़ी सूची, गहलोत सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 239 RAS अफसरों को किया इधर से उधर, वहीं 2 IAS अधिकारीयों के भी किये तबादले वहीं एक IAS ऑफिसर का तबादला किया निरस्त, कजोड़मल डूंडिया को लगाया अतिरिक्त आयुक्त पद (1) ईजीएस तो लेखराज तोसवाड़ा को बनाया अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन), वाणिज्य कर विभाग, पुखराज सेन को बनाया अतिरिक्त आयुक्त (वैट एंड आई टी), वहीं राजगढ़ के मंदिर ध्वस्त मामले के बाद SDM केशव कुमार मीणा पर गिरी गाज, किया सस्पेंड, वहीं मुख्यमंत्री के सचिव IAS गौरव गोयल को मिला राजस्थान स्टेट सर्विस डिलिवरी वार रूम का अतिरिक्त प्रभार, तो वहीं IAS राम प्रकाश को बनाया संयुक्त शासन सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, IAS हेमंत गेरा को दी कार्मिक विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग के साथ मंत्रिमंडल सचिवालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, कार्मिक विभाग ने जारी किये आदेश

Read More »
उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान

हमारे कार्यकर्ताओं को घंटाधारी से नहीं सीखना है हिंदुत्व, हम हैं गदाधारी हिन्दू- उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर शुरू हुआ घमासान नहीं ले रहा थमने का नाम, अब इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने साधा बीजेपी और निर्दलीय सांसद नवनीत राणा पर निशाना, कहा- ‘कहा जा रहा है कि हमने हिंदुत्व की अनदेखी की है, हिंदुत्व धोती है या क्या है? यदि आप हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहते हैं, तो कॉल करें और आएं घर, लेकिन अगर आप ‘दादागिरी’ का सहारा लेते हैं तो हम जानते हैं कि इसे कैसे तोड़ना है, शिवसेना प्रमुख बाला साहब ने हमें सिखाया है कि दादागिरी को कैसे तोड़ा जाता है, मैं जल्द से जल्द एक जनसभा करना चाहता हूं आयोजित और इन फर्जी हिंदू समर्थक कार्यकर्ताओं से करना चाहता हूं बात, मेरी कमीज से तुम्हारी कमीज भगवा कैसे है? मैं जल्दी ही इनका उतारूंगा इनका मुखौटा, हमारे कार्यकर्ताओं को घंटाधारी से हिंदुत्व नहीं सीखना, हम गदाधारी हिन्दू हैं, हमें घंटाधारी हिन्दू नहीं चाहिए’

Read More »
'पिता से मिलकर दे दूंगा अपना इस्तीफा'

मैंने किया सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान, जल्द अपने पिता से मिलकर दे दूंगा अपना इस्तीफा- यादव: बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल ने दिया चौंकाने वाला बयान, ट्वीट कर कहा- ‘मैंने किया अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने का काम, सभी कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान जल्द अपने पिता से मिलकर दूंगा अपना इस्तीफा,’ हालांकि तेजप्रताप ने नहीं किया स्पष्ट कि वो अपनी विधायकी, पार्टी या दोनों से देंगे इस्तीफा, हाल ही में रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल पार्टी कार्यकर्ता ने तेजप्रताप पर मारपीट का लगाया था आरोप, पार्टी कार्यकर्त्ता के अनुसार तेज प्रताप यादव ने उसके साथ बंद कमरे में जमकर की थी मारपीट और गाली गलौज, सूत्रों की माने तो इस कांड के बाद तेजप्रताप के खिलाफ पार्टी में उठी आवाज, वहीं लालू के दोनों लालों तेजस्वी ओर तेजप्रताप के बीच जमकर बहसबाजी की भी आ रही है खबर, माना जा रहा है कि इसी से आहत होकर तेजप्रताप ने उठाया ये कदम

Read More »
पटेल का बड़ा बयान

मैं नहीं हूं राहुल-प्रियंका से नाराज लेकिन… बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच पटेल का बड़ा बयान: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत गर्म, कांग्रेस में जारी सियासी हलचल के बीच एक बार फिर गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने दिया बड़ा बयान, जब हार्दिक से बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को लेकर पूछा गया सवाल तो बोले हार्दिक- मैं लड़ रहा हूं कार्यकर्ताओं के हितों की लड़ाई, नाराजगी परिवार में रहती है, हकीकत में तबीयत खराब नहीं थी, लोगों ने पूछ पूछ कर खराब कर दी, हमें भी पावरफूल बनना पड़ेगा, मैं राहुल गांधी या प्रियंका गांधी से नहीं हूं नाराज, मैं प्रदेश नेतृत्व से हूं नाराज, मैं परेशान क्यों हूं? चुनाव आ रहे हैं और ऐसे समय में ईमानदार और मजबूत लोगों के साथ मिलकर करना चाहिए काम, उन्हें पद दिया जाना चाहिए,’ वहीं बीजेपी की तारीफ करने से जुड़े सवाल पर बोले पटेल- ‘तारीफ तो मैंने बाइडेन की भी की थी तो क्या मैं बाइडेन के साथ चला गया’

Read More »
शरद पवार ने साधा बीजेपी पर निशाना

पावर आती है और जाती है… कुछ लोगों ने चुनाव के वक़्त किया था वापसी का दावा लेकिन अब हैं बैचेन- पवार: महाराष्ट्र की राजनीति में लगातार हलचल जारी, हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर को लेकर शुरू हुआ विवाद नहीं ले रहा थमने का नाम, अब इस पुरे मामले में NCP चीफ शरद पवार की भी हो चुकी है एंट्री, शरद पवार ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा- ‘महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की धमकी हमेशा से दी जाती है, लेकिन इसका नतीजा कुछ नहीं निकलता, अगर आगे चुनाव वाले हालात बनते हैं तो हाल ही में हुए कोल्हापुर उपचुनाव जैसे नतीजे मिलेंगे देखने को, पावर आती है और जाती है… इसमें किसी भी तरह से बेचैन होने की नहीं है जरूरत, कुछ लोग बेचैन हो रहे हैं, मैं उन्हें गलत नहीं कह रहा हूं क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान दावा किया गया था कि हम दोबारा सत्ता में आ रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, यही सबसे बड़ा कारण है इनका बैचेन होने का,’ बता दें बीजेपी नेता लगातार महाराष्ट्र में कर रहे हैं राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

Read More »
पायलट फिर करेंगे सोनिया गांधी से मुलाकात

पायलट फिर करेंगे सोनिया गांधी से मुलाकात, 5 दिन में होने वाली दूसरी मुलाकात से सियासी बाजार गर्म: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज फिर करेंगे सोनिया गांधी से मुलाकात, पांच दिन में आज दूसरी बार मुलाकात करेंगे सचिन पायलट, ऐसे में एक बार फिर प्रदेश की सियासी सरगर्मियां हुईं तेज, इससे पहले 21 अप्रैल को हुई पायलट और सोनिया गांधी की मुलाकात के बाद चर्चाओं का बाजार हुआ था गर्म, राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन या पायलट को पीसीसी चीफ बनाने के लगे थे कयास, जिसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी आया था बड़ा बयान, कहा था- ‘कई अफवाहें चल रही हैं ये होगा वो होगा, लेकिन जब मुख्यमंत्री बदला जाएगा तो नहीं होगी किसी को कानों कान खबर तक, मेरा इस्तीफा तो 1998 से रखा है सोनिया गांधी के पास,’ वहीं दूसरी तरफ आज सचिन पायलट सहित 19 विधायकों को दिया हाइकोर्ट ने नोटिस, सियासी संकट के समय स्पीकर के नोटिस को चुनौती देने से जुड़ा है मामला, ऐसे में कुछ लोग आज की मुलाकात को जोड़कर देख रहे इस नोटिस से भी

Read More »