



Day: April 24, 2022


गुजरात में कांग्रेस को लगा फिर बड़ा झटका, कैलाश गढवी सहित 300 पदाधिकारियों ने थामा आप का हाथ: साल के अंत में होने वाले गुजरात चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस को लगा एक और झटका, कांग्रेस के बड़े नेता कैलाश गढ़वी आज रविवार को थाम लिया आम आदमी पार्टी (आप) का हाथ, इस दौरान गढवी ने कहा- वह राज्य में ‘अहंकारी’ भाजपा सरकार से लड़ना रखेंगे जारी, गुजरात में भाजपा सरकार लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा और रोजगार प्रदान करने में रही है विफल, सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने अपने 27 साल के शासन के दौरान राज्य को बना दिया ‘राजनीति की प्रयोगशाला’, बीते रोज शनिवार को कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता गढ़वी ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से की थी मुलाकात, इस मुलाकात के एक दिन बाद कांग्रेस के करीब 300 पदाधिकारियों के साथ गढ़वी ने ली आप की सदस्यता, वहीं आप पार्टी के गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह राजपूत ने कहा- यह उत्साहजनक संकेत है कि भाजपा और कांग्रेस के नेता उनकी पार्टी में हो रहे हैं शामिल
24 Apr 2022
Read More »

इंस्टेंट नूडल्स की तरह लोग करते हैं तुरंत इंसाफ की उम्मीद, इससे रियल जस्टिस का होगा नुकसान- CJI रमना: मद्रास हाइकोर्ट के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना ने कहा- न्याय देना न केवल एक संवैधानिक कर्तव्य है, बल्कि है एक सामाजिक दायित्व भी, इसलिए जजों के लिए सामाज की वास्तविकताओं से अवगत होना है जरूरी, साथ ही उन्हें बदलती सामाजिक जरूरतों और उम्मीदों पर भी देना चाहिए ध्यान, दुनिया बहुत तेजी से बढ़ रही है आगे और जीवन के हर क्षेत्र में हम देख रहे हैं इस बदलाव को, इस दौर में हम पांच दिवसीय टेस्ट मैच से 20-20 फॉर्मेट में चले गए हैं, हम 3 घंटे की लंबी फिल्म की तुलना में कम अवधि के मनोरंजन को दे रहे हैं प्रॉयरिटी, जमाना फिल्टर कॉफी से बढ़ रहा है इंस्टेंट कॉफी की ओर, इंस्टेंट नूडल्स के इस दौर में लोग करते हैं तुरंत इंसाफ की उम्मीद, लेकिन उन्हें नहीं है इस बात का एहसास की अगर हम तत्काल न्याय के लिए प्रयास करते हैं तो रियल जस्टिस का होगा नुकसान, जजों को सलाह दी कि फैसला सुनाने से पहले मापदंडों पर करें गौर
24 Apr 2022
Read More »

शिवपाल के पहले दांव से ही मची सपा में खलबली, आजम ने किया अखिलेश के विधायक दूत से मिलने से मना: यूपी चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी में मचा सियासी तूफान, चाचा भतीजे के बीच जारी सियासी अदावत में इस बार शिवपाल पड़ रहे भारी, शिवपाल यादव की आजम खान से मुलाकात के बाद संभावित डेमेज को कंट्रोल करने अखिलेश ने चला दांव, अखिलेश का दूत बनकर विधायक रविदास मेहरोत्रा के साथ सपा का डेलिगेशन आजम से मिलने पहुंचे सीतापुर जेल, एक घन्टे तक सपा का डेलिगेशन वेटिंग रूम में करता रहा इंतजार, लेकिन बार बार आग्रह करने के बाद भी आजम नहीं हुए मिलने को तैयार,
स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर आजम ने किया मिलने से इनकार, जबकि अभी दो दिन पहले ही अखिलेश से नाराज शिवपाल यादव ने की थी आजम खान से मुलाकात, यही नहीं इस बार आर-पार के मूड में उतरे शिवपाल यादव में पहली बार किया मुलायम सिंह ओट सीधा वार, ऐसे में शिवपाल के इस पहले ही दांव से मची सपा में बेचैनी
24 Apr 2022
Read More »


शिवसेना और मातोश्री से मत उलझना, 20 फीट गहरा गाड़ दिया जाएगा- संजय राउत की सीधी चेतावनी: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पर जारी विवाद के बीच संजय राउत ने विरोधियों को दी सीधी चेतावनी, शनिवार को वाडनेरा से निर्दलीय विधायक रवि राणा और उनकी पत्नि सांसद नवनीत राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की बनाई थी योजना, इसी को लेकर जब मीडिया एजेंसी ने सवाल किया तो राउत ने कहा शिवसेना और मातोश्री से दूर रहो या भुगतो परिणाम, संजय राउत ने कहा- ‘मैं यह कहना चाहता हूं कि शिवसेना और मातोश्री से न उलझें, आपको 20 फीट गहरा गाड़ दिया जाएगा, मैं यह कैमरे के सामने कह रहा हूं, शिवसेना के सब्र का इम्तिहान मत लो, दूसरे सियासी दलों की तरफ से किया जा रहा है राणा का इस्तेमाल,’ वहीं मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को ही नवनीत और रवि राणा को कर लिया था गिरफ्तार
24 Apr 2022
Read More »

उद्धव ठाकरे ने फिर किया मेरी जान लेने का प्रयास, पुलिस दर्ज नहीं कर रही मेरी FIR- सोमैया ने किया दावा: हनुमान चालिसा विवाद मामले में पुलिस की ओर से गिरफ्तार सांसद नवनीत राणा और रवि राणा से मुलाकात करने के लिए खार थाने पहुंचे किरीट सोमैया का दावा शिव सैनिकों ने किया मुझ पर हमला, कहा- ‘शिवसेना गुंडों ने खार पुलिस स्टेशन पर किया भारी पथराव, मेरी कार की खिड़की का टूट गया है शीशा, मैं घायल हो गया हूं और पहुंच गया हूं बांद्रा पुलिस स्टेशन,’ वहीं पुलिस स्टेशन से बाहर आकर फिर बोले सोमैया- मुंबई पुलिस ने मेरी प्राथमिकी दर्ज करने से कर दिया है इनकार, पुलिस ने मेरी एफआईआर दर्ज करने के बजाय, केवल पत्थर फेंकने की फर्जी एफआईआर की है दर्ज, जबकि 70-80 शिव सैनिकों ने मुझ पर किया था हमला, खार पुलिस ने हमले की सूचना के बावजूद नहीं की कोई कार्रवाई, उद्धव ठाकरे ने मेरी जान लेने का किया है यह तीसरा प्रयास, पहले वाशिम, फिर पुणे और अब खार में मुझ पर हमला करवाया है ठाकरे ने
24 Apr 2022
Read More »


