Day: April 23, 2022

राहुल का केंद्र पर निशाना

पीएम मोदी के ‘मास्टरस्ट्रोक’ ने आपकी मेहनत की कमाई को कर दिया है ध्वस्त- राहुल का केंद्र पर निशाना: देश भर में बढ़ती महंगाई से आम आदमी बेहाल, बढ़ती महंगाई और FD की घटती ब्याज दर पर कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना, राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘मु्द्रास्फीति दर हो गई है 6.95 फीसदी, जबकि एफडी ब्जाज दर घटकर पहुंच चुकी है 5 फीसदी पर, अब जनता अपने बैंक खातों में 15 लाख जमा करना भूल जाए क्योंकि पीएम मोदी के ‘मास्टरस्ट्रोक’ ने आपकी मेहनत की कमाई को ध्वस्त कर दिया है, साल 2022 में दो लाख रुपये फिक्स करने पर 11,437 रुपये मिलते हैं, जबकि साल 2012 में इससे कहीं ज्यादा 19,152 रुपये मिलते थे, यह केंद्र सरकार की जनधन लूट योजना है’

Read More »
मंदिर की टूटी मूर्तियों को देख भावुक हुए बाबा!

मंदिर की टूटी मूर्तियों को देख भावुक हुए बाबा! कहा- ऐसी बेकद्री और क्रूरता पहले कभी नहीं देखी: अलवर के राजगढ़ में मंदिरों और मकानों पर चला बुलडोजर तो गरमाई सियासत, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा का मंदिर तोड़ने के विरोध में धरना जारी, मिली जानकारी के अनुसार मंदिर की टूटी मूर्तियों को देख भावुक हो गये बाबा, धरना स्थल पर पत्रकारों से बात करते हुए बोले किरोड़ी- ‘भगवान की मूर्तियों की इस तरह की बेकद्री और क्रूरता पहले नहीं देखी थी, प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार सर्वधर्म समभाव का भरती है स्वांग, करौली में तुष्टिकरण कर वोट साधे, राजगढ़ में शिव मंदिर तोड़ने में दिखाई फुर्ती, मैंने श्रद्धालुओं के साथ की हैं यहां आरती, अब जब तक मंदिर नहीं बनेगा, यहीं बैठे रहूंगा धरने पर, मन्दिर धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यों के हैं संपादन-स्थल, मानसोल्लास में है कि मन्दिर को देखकर श्रद्धा प्रकट करनी चाहिए न कि घृणा,’ वहीं सांसद मीणा ने घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती और बालकनाथ को पूरी घटना से करवाया अवगत

Read More »
मान सरकार का नया आदेश

184 पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और अन्य नेताओं को अब नहीं मिलेगी सुरक्षा, मान सरकार का नया आदेश: पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद प्रदेश की मान सरकार के हौसले बुलंद, इसी कड़ी में सूबे की भगवंत मान सरकार ने एक नया फरमान किया जारी, पंजाब पुलिस की ओर से 184 पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और अन्य नेताओं की सुरक्षा हटाने का दिया गया आदेश, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) की ओर से 20 अप्रैल को जारी एक पत्र में दी गई है इस बात की जानकारी, हालांकि इस पत्र में दिए गए आदेश में का आधार अदालत के विशेष आदेश को बताया गया है, पंजाब में यह दूसरी बार हुआ है जिसमें पूर्व मंत्रियों और विधायकों से ली गई है सुरक्षा वापस, इससे पहले मान सरकार ने पंजाब में सत्ता में आने के ठीक एक दिन बाद 11 मार्च को 122 पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा वापस लेने का दिया था आदेश, जिसमें भारत भूषण आशु, मनप्रीत सिंह बादल, राज कुमार वेरका, ब्रह्म मोहिंद्रा और संगत सिंह गिलजियान सहित कई नेताओं से ली गई थी सुरक्षा वापस

Read More »
img 20220423 104935

चिराग ने छुए नीतीश के पैर तो सीएम ने पूछा- कब ले चलेगा अपनी बारात? ठहाकों से गुंजा लालू निवास: वर्षों से चली आ रही लालू निवास पर रोजा इफ्तार की पार्टी में इस बार दिखे कई रोचक सियासी नजारे, लालू यादव की अनुपस्थिति में राबड़ी ने दी इफ्तार की पार्टी में पैदल ही पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी ने पूरी गर्मजोशी से किया नीतीश का स्वागत, तभी चिराग पासवान ने सीएम नीतीश के पैर छूकर लिया आशीर्वाद तो तेजस्वी ने नीतीश द्वारा चिराग से पूछा दिया– कब ले चलेगा अपनी बारात? तेजस्वी की तरफ से नीतीश द्वारा चिराग से पूछे गए इस सवाल ने इफ्तार की इस दावत को और बना दिया खुशनुमा, नीतीश कुमार से लेकर राबड़ी देवी, मीसा भारती और यहां तक की तेजस्वी की पत्नी राजश्री ने भी इस सवाल पर लगाया जोर का ठहाका, वहीं चिराग ने अपने राजनीतिक चाचा नीतीश कुमार से शरमाते हुए कहा- कम से कम आप तो मुझे बचाइए इस मुद्दे से, चिराग का इतना भर कहना था कि नीतीश कुमार फिर से मुस्कुराते आए नजर, जबकि राबड़ी और मीसा भारती ने कहा– हां, अब तो देर मत करो, जल्दी दुल्हनिया को ले आओ घर, तब चिराग ने कहा- यह है मम्मी का काम, वो ही करेंगी इस काम को

Read More »
img 20220423 095605

धीरे-धीरे पैर पसारता कोरोना कहीं नई लहर की दस्तक तो नहीं, दिल्ली में 1024 नए मामलों के साथ 2 की मौत: देश में कोरोना महामारी की बढ़ती रफ्तार ने फिर बढ़ाई दहशत, इसी तरह अगर बढ़ती रही रफ्तार तो एक नई लहर की चपेट में फिर आ सकता है देश, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2527 नए मामले आए हैं सामने, वहीं इस दौर 1656 लोगों ने इस महामारी को दी है मात, हालांकि देश में फिलहाल 15079 एक्टिव केस हैं, जो कि हैं महज 0.04 प्रतिशत, राहत देने वाली बात यह भी है कि रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत के है करीब, अभी तक 4,25,17,724 मरीजों ने इस महामारी को दे दी है मात, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक बढ़ रहे हैं कोरोना के नए मामले, बीते 24 घण्टे में दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1,042 नये मामले आए सामने, इसके साथ ही इस महामारी से एक ही दिन में दो लोगों की हुई मौत भी

Read More »