Day: April 23, 2022

img 20220423 wa0316

सोनिया गांधी इस्तीफा बाहर निकालो और प्रदेश को बख्शो- सीएम गहलोत के बयान पर पूनियां का बड़ा तंज: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दिया बड़ा बयान, कहा- प्रदेश में बार बार फिर मुख्यमंत्री बदलने को लेकर होती रहती हैं चर्चाएं, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि मेरा इस्तीफा तो जब मैं पहली बार 1998 में मुख्यमंत्री बन था तब से रखा है सोनिया गांधी के पास, जब सीएम बदलेगा तो किसी को कानों कान नहीं होगी खबर,’ सीएम गहलोत के इस ब्यान पर तंज कसते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने ट्वीट कर कहा- हे भगवान! प्रदेश की दुर्दशा Confusion के कारण है, जनता को भी 2018 में हो गया था Confusion, काठ की हांडी नहीं चढ़ेगी बार-बार, इस्तीफा सोनिया गांधी के पास पड़ा है और किसान, नौजवान, दलित, वंचित और सारी जनता रो रही है खून के आंसू, सोनिया गांधी इस्तीफा बाहर निकालो और प्रदेश को बख्शो’

Read More »
राणा दंपति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में राणा दंपति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फडणवीस से लगाई गुहार: महाराष्ट्र की सियासत से जुडी बड़ी खबर,अमरावती से निर्दलीय विधायक नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा के खिलाफ खार पुलिस थाने हुआ केस दर्ज, राणा दंपति पर विवादित बयान देने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने का लगा है आरोप, राणा दंपति को कल बांद्रा कोर्ट में किया जायेगा पेश, दोनों नेताओं पर धारा 153A के तहत की गई है कार्रवाई सांसद नवनीत राणा और रवि राणा ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का किया था एलान, जिसके बाद भारी संख्या में शिवसैनिकों ने राणा के आवास के बाहर दे दिया था धरना, हालांकि राणा दंपति ने शाम होते होते हनुमान चालीसा न पढ़ने का कर दिया था एलान, गिरफ्तारी के बाद राणा दंपति ने मांगी सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस से मदद

Read More »
img 20220423 wa0232

पूनियां के राजगढ़ दौरे के कुछ दिनों बाद बीजेपी निकाय बोर्ड के निर्देश पर तोड़े गए मंदिर- विश्वेन्द्र का बड़ा बयान: राजगढ़ में वर्षों पुराने मंदिरों को तोड़े जाने के बाद गर्माई सियासत, अब इस मामले पर गहलोत सरकार में पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह का आया बड़ा बयान, कहा- राजगढ़ में नगर पालिका क्षेत्र राजगढ़ के मेला चौराहा से गोल चक्कर तक मास्टर प्लान के तहत अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव हुआ था पारित, 35 में से 34 भाजपा पार्षदों वाली नगरपालिका के चेयरमैन सतीश दुहारिया ने सर्वसम्मति से पास करवाया था प्रस्ताव, अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण करने वाले लोगों को नोटिस और उसके बाद दिया गया था पर्याप्त समय, 17 एवं 18 अप्रैल को हुई कार्रवाई में हटाए गए सिर्फ अवैध निर्माण, दो सार्वजनिक और एक निजी मंदिर जो कि बना था नाले के ऊपर, भी हटाए गए इस मास्टर प्लान के कारण, मंदिर निर्माणकर्ताओं ने स्वयं मूर्तियों को हटाया, जिसके बाद मंदिर के ढांचे को हटाया गया, सभी मूर्तियों को हटाया गया सम्मानपूर्वक जिन्हें अब नवीन स्थान पर किया जाएगा पुनर्स्थापित, इस तरह ये पूर्णतया स्थानीय नगरपालिका का था फैसला, जिससे राज्य सरकार का नहीं है कोई सीधा संबंध, कुछ लोग तो ये भी कह रहे हैं कि 15-20 दिन पहले राजगढ़ गए थे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और अब वहां भाजपा के चेयरमैन के निर्देश पर हुई ऐसी कार्रवाई, तो कहीं ये भाजपा का बड़ा प्लान तो नहीं? जेपी नड्डा और पीएम मोदी से मिले निर्देशों का पालन करने के लिए खुद ही मंदिरों को तोड़कर अब कर रहे हैं तमाशा, ये कैसे भूल गए भाजपा की सरकार के दौरान इतने मंदिर तोड़े गए, कि RSS को इनकी सरकार के खिलाफ करना पड़ा था चक्काजाम

Read More »
मेवानी की गिरफ्तारी पर सीएम गहलोत ने उठाए सवाल

PM के विरोध में ट्वीट करने पर मेवाणी की गिरफ्तारी है सत्ता का दुरूपयोग, ऐसे तो कम पड़ जाएंगी जेलें- गहलोत: गुजरात से कांग्रेस समर्थित निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने का मामला, गुरूवार देर रात पालमपुर के गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया था मेवाणी को, अब ट्रांजिट रिमांड पर ले जाया गया असम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक ट्वीट करने के मामले में मेवाणी के खिलाफ असम में दर्ज हुई थी प्राथमिकी, जिग्नेश मेवाणी की गिरफ्तारी पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उठाए सवाल, ट्वीट कर लिखा- गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को प्रधानमंत्री के विरोध में ट्वीट करने पर असम पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना है सत्ता का दुरुपयोग, केंद्र और भाजपाई सरकारों का यह तानाशाही रवैया संविधान के विरुद्ध लोकतंत्र पर है काले धब्बे की तरह, यदि राजनेताओं को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों के विरोध में बयान देने पर किया जाएगा गिरफ्तार तो देश में शायद जेलों की संख्या पड़ जाएगी कम’

Read More »
BJP की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का हुआ विरोध

राजगढ़ पहुंचीं BJP की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का हुआ विरोध, मंत्री जी बोले- जल्दी कर गई भाजपा: अलवर के राजगढ़ में 300 साल पुराने शिव मंदिर सहित कई दुकानों और मकानों पर हुई बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर गरमाई सियासत, सत्तधारी कांग्रेस और प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी हुई आमने सामने, तो वहीं राजगढ़ पहुंची बीजेपी की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, यहां तक कि सांसद बालकनाथ की तरफ वहां मौजूद महिलाओं ने फेंकी चूड़ियां, इस पर बोले गहलोत सरकार में खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास- ‘आज बीजेपी की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का राजगढ़ में हुआ है विरोध, मैं बीजेपी के लोगों से कहूंगा कि बीजेपी जल्दी कर गई, माहौल बिगाड़ने में इन लोगों ने जल्दबाजी कर दी अरे भाई चुनाव में तो अभी डेढ़ साल है, अगर 6 महीने रहते तब तो ये लोग कामयाब शायद हो भी जाते, लेकिन अब कांग्रेस हर मोर्चे पर जवाब देगी, बीजेपी की सरकार ने मंदिर हटाए, लेकिन फिर से नहीं बनाए, केवल वही मंदिर वापस बनाया गया, जिसके लिए मैंने आंदोलन किया था’

Read More »
राणा ने लिया यूटर्न

राणा दंपति ने लिया यु टर्न, मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करने का किया एलान: महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने लिए यु टर्न, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करने का किया एलान, कहा- मैं मातोश्री के बाहर जाकर नहीं करूंगी हनुमान चालीसा का पाठ, मातोश्री के बाहर भक्तों ने किया पाठ हमारा उद्देश्य हुआ पूरा, महाराष्ट्र में भी बन गए हैं पश्चिम बंगाल जैसे हालात, हम अपना विरोध लेते हैं वापस,’ इससे पहले निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने अपने विधायक पति रवि राणा के साथ मातोश्री के बाहर शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने का किया था एलान, राणा के इस एलान के बाद भारी संख्या में शिवसैनिक पहुंच गए राणा दंपति के आवास के बाहर, जिसके बाद राणा दंपति ने लगाया था आरोप- ‘शिवसैनिकों ने एक सांसद और विधायक को कर लिया है घर मैं कैद,’ वहीं अबसे कुछ देर पहले अपने बयान पर यूटर्न लेते हुए राणा ने मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ ना करने का किया था एलान

Read More »