



Day: April 22, 2022


बीजेपी ने मंदिरों पर ही चलवा दिया बुलडोजर, हमने वापस विधिवत मूर्ति स्थापना दे दिए हैं निर्देश- डोटासरा: राजस्थान के अलवर में हुई बुलडोजर की कार्रवाई के बाद गरमाई प्रदेश की सियासत, बीजेपी जहां कांग्रेस सरकार पर है हमलावर तो कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- भाजपा सरकार के समय भी राजस्थान में तोड़े गए थे मंदिर, वहीं अलवर वाले मामले में बीजेपी गलत तथ्यों के साथ दे रही है बयान, ये प्रक्रिया भाजपा सरकार के समय अतिक्रमण को हटाने के साथ हुई थी शुरू, वर्तमान में भी राजगढ़ नगरपालिका में बीजेपी के बोर्ड की ओर से मंदिर को हटाने का प्रस्ताव किया गया था पारित, सतीश पूनियां की कथनी ओर करनी में हैं अंतर, बीजेपी ने राजस्थान के मंदिरों पर ही चलवा दिया बुलडोजर, अब बीजेपी नेताओं को दिल्ली से पड़ी है डांट, इसलिए दे रहे हैं उल्टे-सीधे बयान, अलवर मामले में गहलोत सरकार की नहीं है कोई भूमिका, जिला कलेक्टर से फोन पर बात कर मंदिर की मूर्तियों के वापस विधिवत स्थापना के दे दिए गए हैं निर्देश
22 Apr 2022
Read More »

बहुत जल्द होगा दिल्ली की सड़कों पर ट्रैक्टर-बुलडोजर के बीच आमने सामने का मुकाबला- टिकैत: दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद हुई बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर गरमाई देश की सियासत, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिग्गज किसान नेता राकेश टिकैत ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘जिस तरह से एक धर्म विशेष के लोगों के ऊपर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है वह हिंदुस्तान के भविष्य के लिए है बेहद खराब, ऐसी घटनाओं से भारत की दुनियाभर में हो रही है बदनामी, देश में हो रही हिंसा भी रुकनी चाहिए, इस तरह की घटनाओं से रुकता है देश का विकास, फैलती है आपस में नफरत और होती है सांप्रदायिक घटनाएं, बुलडोजर तो ठीक है वह सही काम कर रहा है लेकिन बुलडोजर नफरत की वजह से ना चले, बुलडोजर तो रास्तों को सही करने के लिए चलना चाहिए, बुलडोजर तो एक ही चला है और लेकिन ट्रैक्टर तो चार लाख चले थे, जिससे दिल्ली में बड़े-बड़े घबराए थे, सरकार 10 साल पुराने ट्रैक्टरों को बंद करने की बात कह रही है लेकिन बहुत जल्द ही ट्रैक्टर सड़कों पर आएंगे और ट्रैक्टर बुलडोजर का आमने-सामने का होगा मुकाबला’
22 Apr 2022
Read More »

देश की बन रही ‘अल्पसंख्यक विरोधी’ छवि भारतीय बाजार को पहुंचा सकती है नुकसान- रघुराम राजन: पिछले कुछ दिनों से देश में बिगड़ रहे साम्प्रदायिक माहौल के बीच RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का बड़ा बयान, राजन ने कहा- ‘दुनिया में देश की बन रही ‘अल्पसंख्यक विरोधी’ छवि, जो भारतीय प्रोडक्ट्स के लिए बाजार को पहुंचा सकती है नुकसान, भारत की ऐसी इमेज बनने के चलते विदेशी सरकारें राष्ट्र पर भरोसा करने में हिचकिचा सकती है, हो सकता है कि निवेशक आपको एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में न देखें, लोकतंत्र हमेशा आसान नहीं होता, इसे नेविगेशन की होती है आवश्यकता, लोकतंत्र में समय समय पर सभी पक्षों से बातचीत करने और जरूरत पड़ने पर बदलाव की करनी पड़ती है कवायद, रूस और चीन में चेक और बैलेंस नहीं होने के कारण उठाना पड़ता है काफी नुकसान, अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार दुनियाभर में एक बुरी तस्वीर पेश करता है, हो सकता है कि निवेशक आपको एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में न देखें’
22 Apr 2022
Read More »

पीएम मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे से पहले आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, 6 आतंकी हुए ढेर: जम्मू कश्मीर से इस वक़्त की बड़ी खबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे से ठीक दो दिन पहले हुए दो आतंकी हमले, पहला हमला जम्मू जिले के सुंजवां इलाके में आतंकियों ने बस पर कर दिया ग्रेनेड से हमला, जिससे हमले में एक जवान हो गया घायल, वहीं जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने दोनों आतंकियों को कर दिया ढेर, वहीं बारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर है जारी, जिसमें 4 आतंकी मारे गए, जवानों और आतंकियों के बीच यहां पिछले 72 घंटों से मुठभेड़ जारी है, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा- ‘पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों ने बड़ी साजिश को कर दिया है नाकाम, सुंजवां आर्मी कैंप भी हो सकता था आतंकियों के निशाने पर, लेकिन दोनों आतंकियों को जवानों ने मार गिराया, मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में बरामद किया गया है गोला-बारूद,’ बता दें पीएम मोदी 24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के सांबा में पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
22 Apr 2022
Read More »


आरजेडी सुप्रिमो लालू यादव को बड़ी राहत, चारा घोटाले के डोरंडा मामले में झारखंड हाइकोर्ट ने दी जमानत: चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत, जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में हुई सुनवाई, कोर्ट ने लालू की जमानत याचिका को मंजूरी देते हुए कहा- वह लगभग 40 महीने गुजार चुके हैं जेल में, जो आधी सजा 30 महीने से भी हैं ज्यादा, लालू यादव को 21 फरवरी को पांच साल की सुनाई गई थी सजा, जमानत मिलने के बाद बोले लालू यादव के वकील- आधी सजा पूरी करने और स्वास्थ्य समस्याओं के आधार पर झारखंड हाईकोर्ट ने दी है लालू यादव को जमानत, ऐसे में अब जल्द ही रिहा किया जाएगा लालू यादव, एक लाख रुपये की जमानत राशि और 10 लाख रुपये जुर्माने के तौर पर जमा करने होंगे लालू यादव
22 Apr 2022
Read More »

सीएम गहलोत की एक और बड़ी सौगात, फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट के लिए 672.5 करोड़ रुपए की दी मंजूरी: प्रदेश के युवाओं को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी एक और बड़ी सौगात, राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिए 672.5 करोड़ रूपये की संशोधित राशि को दी मंजूरी, 66 बीघा भूमि में जोड़6में स्थापित किया जाएगा यह संस्थान, सीएम गहलोत ने वर्ष 2021-22 की बजट घोषणा में फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिए आवंटित किये गये थे 400 करोड़ रुपए, स्टेट ऑफ द आर्ट के रूप में विकसित किया जायेगा इस संस्थान को, शून्य अपशिष्ट, शून्य बिजली और शून्य पानी के साथ नेट जीरो कैंपस होगा संस्थान का परिसर, राजस्थान राज्य में अपनी तरह का पहला पर्यावरण हितैषी भवन होगा यह, स्मार्ट क्लासरूम, ट्यूटोरियल रूम, लेक्चर थिएटर, फ्लिप क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, कंप्यूटर सेंटर, सेंट्रल लाइब्रेरी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, सेमिनार हॉल बोर्ड रूम, 1,000 छात्रों के लिए ऑडिटोरियम, खेल सुविधाएं आदि होंगी संस्थान में
22 Apr 2022
Read More »



