



Day: April 22, 2022


12 घंटे में बताओ 300 साल पुराना मंदिर क्यों तोड़ा- गहलोत सरकार ने BJP के निकाय बोर्ड को दिया नोटिस: अलवर जिले के राजगढ़ उपखंड में 300 साल पुराने एक शिव मंदिर को तोड़ने के बाद गरमाई सियासत, कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी, इसी बीच राज्य सरकार ने भाजपा नगरपालिका बोर्ड को थमाया कारण बताओ नोटिस, नोटिस का जवाब देने के लिए दिया गया है 12 घंटे का समय, नोटिस में सरकार ने पूछा- आखिर क्यों तोड़ा गया 300 साल पुराना मंदिर?’ वहीं गहलोत सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा- राजगढ़ नगरीय निकाय बोर्ड का चेयरमैन है भाजपा का, उन्हीं ने बोर्ड में प्रस्ताव लाकर सड़क चौड़ीकरण के लिए मंदिरों और घरों को गिराया, उन्हीं के इशारे पर ही तोड़ा गया है मंदिर को, हमारे कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा लगातार करते रहे मंदिर तोड़ने का विरोध, अगर कोई कानूनी अड़चन नहीं आई तो हम दोबारा बनवाएंगे मंदिर
22 Apr 2022
Read More »



अगर कांग्रेस पायलट को अगला सीएम उम्मीदवार नही करेगी घोषित तो एमपी की तरह हो जाएगी खत्म- KRK: प्रदेश से निकल कर अब राजस्थान की राजनीति पहुंची बॉलीवुड, अक्सर विवादों में रहने वाले अभिनेता KRK कमाल आर खान ने अब पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर किया ट्वीट, सोशल मीडिया पर ऑल टाइम एक्टिव रहने वाले KRK ने ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को दी सलाह, लिखा- ‘अगर कांग्रेस सचिन पायलट को राजस्थान का अगला सीएम उम्मीदवार नहीं करेगी घोषित, तो पार्टी एमपी की तरह हो जाएगी खत्म,’ KRK के ट्वीट को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा, ट्विटर पर विवादित पोस्ट्स के चलते हमेशा लोगो के निशाने पर रहने वाले KRK का राजस्थान की सियासत से क्या लेना? एक राजनीतिज्ञ ने की टिप्पणी- बॉलीवुड के अभिनेताओं और अभिनेत्रियों तक ही सीमित रहें KRK, नेताओं के लिए छोड़ दें राजनीति
22 Apr 2022
Read More »

अलवर में मंदिर तोड़ने के विरोध में डॉ किरोड़ी मीणा बैठे धरने पर, सीएम को फिर बताया ‘अब्दुल गहलोत खान’: अलवर के राजगढ़ में मास्टरप्लान के नाम पर कई मकान व दुकानों के साथ मंदिरों को ध्वस्त करने का मामला, राजगढ़ नगर निकाय ने बुलडोजर चला 300 साल पुराने शिव मंदिर को किया ध्वस्त, मंदिर तोड़ने की घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में आया सियासी बवाल, बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे राजगढ़, मंदिर तोड़े जाने की खबर मिलते ही दिल्ली से सीधे रवाना होकर राजगढ़ पहुंचे और थाने के सामने बैठे धरने पर, इस दौरान किरोड़ी मीणा ने सीएम अशोक गहलोत पर साधा निशाना, एक बार फिर सीएम गहलोत को बताया ‘अब्दुल गहलोत खान’, ट्वीट कर सांसद मीणा ने कहा- राजगढ़ में 300 वर्ष पुराने शिव मंदिर को तोड़ने के विरोध में मैं यहीं पुलिस थाने के सामने बैठा हूं धरने पर, यह मंदिर तोड़ा गया है सरकार की मिलीभगत से, मैंने कुछ दिन पहले कहा था कि “गहलोत” बन गया है अब्दुल गहलोत खान, आज उन्होंने फिर से साबित कर दिया कि वे बहुसंख्यक समाज के हैं खिलाफ
22 Apr 2022
Read More »

बिहार में सियासी खेला! राबड़ी देवी के आवास पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, तेजस्वी ने किया जोरदार स्वागत: बिहार का सियासी शुक्रवार, एक तरफ जहां चारा घोटाले मामले में लालू प्रसाद यादव को मिली हाईकोर्ट से जमानत, तो वहीं सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर हुआ दावत-ए-इफ्तार का सियासी आयोजन, इफ्तार कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की शिरकत, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुद गेट पर जाकर किया सीएम नीतीश का जोरदार स्वागत, इस दौरान नीतीश ने राबड़ी देवी एवं तेजस्वी की पत्नी राजश्री से भी की मुलाकात, राबड़ी के आवास पर हुई इस रोजा इफ्तार पार्टी में सूबे के कई सियासी दिग्गजों का भी रहा जमावड़ा, चिराग पासवान, मुकेश सहनी, जीतन राम मांझी सहित कई दिग्गजों के शामिल होने की बात आ रही सामने, तो वहीं नीतीश कुमार के इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लगने लगे सियासी कयास, क्या बिहार में होने जा रहा है सियासी खेला? NDA के अंदर बीजेपी और जदयू के बीच की खींचतान कई मौकों पर आ चुकी है सामने
22 Apr 2022
Read More »

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ली पंजाब कांग्रेस प्रधान पद की शपथ, पूर्व प्रधान सिद्धू रहे स्टेज से दूर: पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आज हुई नए कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की ताजपोशी, वड़िंग के साथ वर्किंग अध्यक्ष भारत भूषण आशु ने भी ली शपथ, पंजाब कांग्रेस प्रधान के इस शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे मौजूद, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा, मनीष तिवारी सहित पंजाब कांग्रेस के कई दिग्गज नेता रहे समारोह में मौजूद, वहीं पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू समारोह में तो रहे मौजूद लेकिन स्टेज से बनाई उन्होंने दुरी, सिद्धू के स्टेज पर ना जाने के बाद अटकलों का बाजार गर्म, वड़िंग को सूबे की कमान सोंपें जाने के कांग्रेस आलकमान के फैसले से सिद्धू नजर आ रहे हैं नाराज, इसी कारण उन्होंने बनाई स्टेज से दुरी, वड़िंग ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र- ‘अगर किसी पार्टी या कारोबार में अनुशासन नहीं है, वह आगे नहीं बढ़ सकती, अब किसी की मनमर्जी नहीं चलेगी कामयाबी के लिए लगन के साथ काम संभालना है बेहद जरूरी’
22 Apr 2022
Read More »

गहलोत सरकार ने की कुकर्मों की हद पार, जो है बेहद शर्मनाक- बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र को लेकर किरोड़ीवार: राजस्थान बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा के पॉलिटिकल साइंस के पेपर को लेकर मचा बवाल, गुरुवार को हुए 2 घंटे 45 मिनिट के इस पेपर में 6 सवाल सीधे जुड़े से प्रदेश की कांग्रेस सरकार से, वहीं एक सवाल बसपा से तो एक सवाल जुड़ा था कम्युनिस्ट पार्टी के विभाजन से, बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र में इस तरह के सवाल पूछे जाने पर गरमाई सियासत, बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस और गहलोत सरकार को लिया आड़े हाथ, ट्वीट कर कहा- कोई सोच भी सकता है कि राष्ट्रीय कांग्रेस गिर सकती है इस कदर भी, कि परीक्षा की पवित्रता को भी कलंकित करने से नहीं रुकेगी, बच्चों के मनो-मस्तिष्क पर कांग्रेस की काली छाया बनाए रखने के लिए कांग्रेस से जुड़े सवाल पूछकर गहलोत सरकार ने कुकर्मों की कर दी हद पार, जो है बेहद शर्मनाक
22 Apr 2022
Read More »

‘हानिकारक मोदी जाने वाले हैं’ नारों के साथ आगे बढ़ेगी कांग्रेस! PK ने की कांग्रेसी त्रिमूर्ति की भूमिका फिक्स: बीते 7 दिनों तक लगातार चुनावी रणनीतिककार प्रशांत किशोर की कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी के साथ हुई बैठकें, माना जा रहा है अब कभी भी PK के कांग्रेस में शामिल होने की हो सकती है औपचारिक घोषणा, वहीं सूत्रों की मानें तो प्रशांत किशोर ने 2024 को लेकर बनाई सॉलिड रणनीति, रणनीति के तहत कांग्रेस की त्रिमूर्ति सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भूमिका की फिक्स, PK ने तीनों नेताओं को पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ किसी अन्य चेहरे को उस कुर्सी पर लाने का दिया सुझाव, साथ ही सोनिया गांधी को यूपीएम की चेयरपर्सन, राहुल गांधी संसदीय बोर्ड के नेता और प्रियंका गांधी को महासचिव कॉर्डिनेशन की जिम्मेदारी दिए जाने का भी दिया सुझाव, इसके साथ ही पीके ने कांग्रेस को ‘हानिकारक मोदी’ और ‘मोदी जाने वाले हैं’ के नारे पर आगे बढ़ने का दिया सुझाव, कांग्रेस को गठबंधन की राजनीति पूरी आक्रामकता के साथ करने का सुझाव भी दिया PK ने
22 Apr 2022
Read More »


