



Day: April 21, 2022



बुलडोजर से ही हटाए जा सकते हैं अवैध निर्माण, अतिक्रमण हटाने के अभियान पर नहीं लगा सकते रोक-SC: जहांगीरपुरी हिंसा मामले के बाद हुई बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज की सुनवाई हुई पूरी, सुनवाई के दौरान जस्टिस एल नागेश्वर राव ने की बड़ी टिपण्णी, कहा- ‘अतिक्रमण हटाने के अभियान पर नहीं लगा सकते रोक, बुलडोजर से ही हटाए जा सकते हैं अवैध निर्माण, फिलहाल कल का अंतरिम आदेश रहेगा प्रभावी,’ अब आगे दो हफ्ते बाद सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की शुरुआत करते हुए बोले कपिल सिब्बल- ‘देश भर में अतिक्रमण को बनाया जा रहा है मुद्दा, हम चाहते हैं कि इस कार्रवाई पर लगे रोक,’ वहीं जस्टिस राव के जवाब पर कपिल सिब्बल ने कहा- ‘मेरा मतलब इस तरह की कार्रवाई से पहले नोटिस जारी करने से है कि आप अतिक्रमण हटा लें या हम हटाएंगे,’ वहीं याचिकाकर्ता के वकील दुष्यंत दावे ने कोर्ट में दी दलील- ‘दिल्ली में 1731 अनधिकृत कॉलोनी है, लेकिन एक ही कॉलोनी को बनाया जा रहा है निशाना, आपने गरीबों को किया है टारगेट’
21 Apr 2022
Read More »

जयपुर जिला परिषद में हुआ बड़ा खेला, अब कांग्रेस का होगा जिला प्रमुख! BJP सदस्य अयोग्य घोषित: जयपुर से जुड़ी बड़ी खबर, सितम्बर 2021 में हुए जयपुर जिला प्रमुख के चुनाव में BJP ने जीती थी हारी हुई बाजी, लेकिन अब हो गया है बड़ा खेला, न्यायलय ने जयपुर जिला परिषद के वार्ड 22 का चुनाव परिणाम किया निरस्त, न्यायलय अपर वरिष्ठ सिविल जज क्रम 15 चाकसू ने जारी किये आदेश, न्यायालय ने वार्ड 22 से भाजपा सदस्य गायत्री देवी को अयोग्य किया घोषित, पंचायतीराज अधिनियम 1994 की धारा 43, व निर्वाचन नियम 80 के तहत किया गया अयोग्य घोषित, साथ ही न्यायालय ने याचिकाकर्ता सुमन हरसाना को किया विजयी घोषित, सुमन हरसाना की जिला प्रमुख चुनाव में 281 मतों से हुई थी हार, अब गायत्री देवी को अयोग्य घोषित किये जाने के बाद लगने लगे कयास, अब कांग्रेस का होगा जिला प्रमुख!, क्योंकि गायत्री देवी को अयोग्य घोषित किये जाने के बाद अब बीजेपी के रह गए हैं 25 सदस्य तो वहीं कांग्रेस के हैं 26 सदस्य
21 Apr 2022
Read More »

चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैलाश गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा: उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा सीट से लड़ेंगे उपचुनाव, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहने के लिए अब धामी को हर हाल में जीत करनी होगी हासिल, सीएम धामी के लिए चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया अपने पद से इस्तीफा, फरवरी विधानसभा चुनाव में 70 में से 47 सीट जीत कर बीजेपी ने रचा था इतिहास, लेकिन भाजपा की इस जीत अगुवाई करने वाले पुष्कर सिंह धामी खुद खटीमा सीट से हार गए थे चुनाव, लेकिन चुनाव हारने के बाद भी आलाकमान ने धामी पर जताया भरोसा और दोबारा उन्हें बनाया मुख्यमंत्री, बता दें कि चंपावत विधानसभा सीट मुख्यमंत्री धामी की परंपरागत सीट खटीमा से है लगी हुई, साथ ही विधानसभा के मैदानी क्षेत्र बनबसा व टनकपुर क्षेत्र में पिथौरागढ़ जनपद के रहने वाले मतदाताओं की संख्या है काफी अधिक
21 Apr 2022
Read More »

बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ का जन्मदिन आज, दिग्गजों ने दी बधाई तो समर्थकों ने किये जन सरोकार के कार्य: राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं अपने बेबाक अंदाज को लेकर मशहूर बीजेपी के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ का जन्मदिन आज, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सहित कई सांसदों एवं विधायकों ने ट्विटर के माध्यम से दी बधाई, ‘भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ जी को जन्मदिन की कोटिशः शुभेच्छाएं, बड़े भाई के रूप में तो मार्गदर्शन करते ही हैं, साथ ही जनता से उनका जुड़ाव और जन समस्याओं के निस्तारण में हैं वे बेजोड़, वे शतायु हों और पार्टी तथा राज्य की अनवरत सेवा करते रहें,’ वहीं राजेंद्र राठौड़ के समर्थकों ने कई जगह किये जन सरोकार के काम, साथ ही राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस पर प्रदेश के कई हिस्सों में लगाया गया विशाल रक्तदान शिविर, उन सभी लोगों का राजेंद्र राठौड़ ने हृदय की गहराइयों से आभार एवं अभिनंदन किया प्रकट
21 Apr 2022
Read More »

दिल्ली में बढ़ते कोरोना के आंकड़ों को देख DDMA का बड़ा फैसला, मास्क पहनना किया अनिवार्य: एक बार की कमी के बाद फिर से बढ़ते कोरोना के नए मामलों ने बढ़ाई चिंता, भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 13,433 के पार, वहीं राजधानी दिल्ली में बढ़ते आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, बुधवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बुलाई गई बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, दिल्ली में मास्क पहनना अनिवार्य, नियम तोड़ने पर होगा 500 रुपये जुर्माना, वहीं कोरोना के मद्देनजर स्कूलों के लिए नए सिरे से की जाएगी एसओपी जारी, आपको बता दें की स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 1,093 की बढ़ोतरी की गई है दर्ज, तो वहीं 56 लोगों की हो चुकी है मौत, जिसके बाद भारत में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 5,22,062 के पार
21 Apr 2022
Read More »

मैं पंजाब जाऊंगी और जो कहा है उस पर रहूंगी अडिग, डरने वालों में से नहीं हूं मैं- अलका लांबा का बयान: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भड़काऊ बयान देने पर कुमार विश्वास और बयान का समर्थन करने पर अलका लांबा को पंजाब ने दिया नोटिस, दोनों नेताओं को पूछताछ के लिए 26 अप्रैल को किया गया है पंजाब तलब, इस पर कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने कहा कि- ‘मैं डरने वाली नहीं हूं, पंजाब पुलिस द्वारा दिए गए कानूनी नोटिस के मुताबिक 26 अप्रैल मंगलवार सुबह 9 बजे एसआईटी के सामने पेश होने के लिए रूपनगर, पंजाब जरूर जाऊंगी, जो कहा है उस पर सदा रहूंगी अडिग, डरने वालों में से नहीं हूं मैं, ना ही AAP की तरह नशा माफियाओं से लिखित में माफी मांग कर डर कर घर बैठ जाने वालों में से हूं,’ पंजाब में रूपनगर के सदर थाने में 12 अप्रैल को दर्ज किया गया था मामला, कुमार विश्वास ने पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल पर अलगाववादियों का समर्थन करने का लगाया था आरोप, अलका लांबा ने विश्वास के बयान का किया था समर्थन
21 Apr 2022
Read More »

दिल्ली में घर के बाहर टहल रहे भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, गाजीपुर थाना इलाके की घटना: देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को भाजपा नेता की हत्या का सनसनीखेज मामला आया सामने, पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में भाजपा की मयूर विहार जिला इकाई का सचिव जीतू चौधरी की कर दी गई गोली मारकर हत्या, बीती रात 8.15 बजे के आसपास अपने घर के बाहर टहलने निकले थे जीतू चौधरी, तभी अज्ञात हमलावरों ने चौधरी पर कर दी गोलियों की बौछार, गोली लगने के बाद जमीन पर पड़े चौधरी को स्थानीय लोगों ने मेट्रो अस्पताल में करवाया भर्ती, लेकिन नहीं बचाई जा सकी बीजेपी नेता की जान, हत्या के कारणों का अभी नहीं हुआ खुलासा, पुलिस जुटी हत्यारों की तलाश में
21 Apr 2022
Read More »

RSS पर टिप्पणी करने के मामले में जिग्नेश मेवाणी हुए गिरफ्तार, देर रात सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता: गुजरात की वडगाम विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने पालनपुर सर्किट हाउस से बुधवार रात करीब 11:30 किया गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा कि पुलिस ने FIR की कॉपी भी नहीं कराई है उपलब्ध, जिग्नेश मेवाणी ने कहा- ‘मेरे किसी ट्वीट के सिलसिले में मुझे किया गया है गिरफ्तार, हालांकि, पुलिस ने मुझे नहीं दी है कोई सटीक जानकारी, मैं किसी झूठी शिकायत से नहीं डरता, मैं अपनी लड़ाई रखूंगा जारी’, वहीं मेवाणी के समर्थन में आधी रात को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर समेत कई अन्य विधायक पहुंचे अहमदाबाद एयरपोर्ट और जिग्नेश के समर्थन में व असम पुलिस के खिलाफ लगाए नारे, ठाकोर ने कहा कि जिग्नेश के खिलाफ आरएसएस पर ट्वीट करने की दर्ज कराई गई थी शिकायत, यह एक विधायक को डराने-धमकाने का है प्रयास, गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के बड़े दलित चेहरे मेवाणी की गिरफ्तारी से गरमाई सियासत
21 Apr 2022
Read More »


