Day: April 21, 2022

fb img 1650558745912

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सतर्क हुई सरकार, सीएम गहलोत ने बुलाई आपात बैठक, दिए ये निर्देश: देश के कई राज्यों में एक बार फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के आमामलों को लेकर सतर्क हुई गहलोत सरकार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को बुलाई स्वास्थ्य विभाग की आपात बैठक, प्रदेश में कोविड संक्रमण की स्थिति और इससे निपटने की समीक्षा की, सीएम गहलोत ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा- देश के कुछ राज्यों और दुनिया के कई देशों में बढ़ने लगे हैं कोरोना के नए मामले, ऐसे में प्रदेश में भी बरती जाए पूरी एतिहात, इसके लिए राज्य में वैक्सीनेशन पर दिया जाए विशेष जोर, प्रदेश में सभी पात्र लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के साथ ही बूस्टर डोज लगाने के अभियान को भी दी जाए गति, विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लाना हो अनिवार्य, साथ ही भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की करवाई जाए पालना

Read More »
img 20220421 214654

मंत्रीजी के बयान पर भड़के कोविड सहायकों का आज रात दिल्ली कूच, सोनिया के बंगले के बाहर देंगे धरना: गहलोत सरकार द्वारा कोरोना काल में लगाए गए कोविड स्वास्थ्य सहायकों को हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के बयान से भड़के कोविड सहायकों ने अब दिल्ली कूच का किया ऐलान, कोविड सहायकों ने लगाया आरोप और कहा- हमसे मिलने आने वाले पक्ष और विपक्ष के तमाम नेताओं ने हमें दिया था आश्वासन, जिससे हमें उम्मीद थी कि सरकार हमारे पक्ष में करेगी कुछ सकारात्मक फैसला, लेकिन जिस तरह से चिकित्सा मंत्री ने बयान दिया कि कोविड खत्म तो कोविड सहायकों के पद भी खत्म, इससे साफ है कि सरकार 20 दिन से हमें कर रही थी गुमराह, जबकि सरकार की मंशा ही नहीं है कोविड सहायकों के पक्ष में निर्णय करने की, ऐसे में अब हम आज रात करेंगे दिल्ली कूच, कल से सोनिया गांधी के बंगले के बाहर करेंगे धरना-प्रदर्शन

Read More »
img 20220421 wa0225

बेनीवाल ने सीएम गहलोत से की कृषि और घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने की मांग: आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की मांग, बेनीवाल ने ट्वीट कर की प्रदेश के कृषि उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने की मांग, सांसद बेनीवाल ने कहा- ‘सरकार की घोषणा के क्रम में राज्य के कृषि उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही है पूरी बिजली, ऐसे में अभी खरीफ की फसल की बुवाई पर पड़ रहा है विपरीत असर, कुछ ऐसे ही हालत घरेलू उपभोक्ताओं के साथ भी आ रहे हैं नजर, घरेलू उपभोक्ताओं को भी नहीं मिल रही पूरी बिजली, जबकि भीषण गर्मी के चलते कृषि उपभोक्ताओं के साथ घरेलू उपभोक्ता भी कर रहे हैं इस संकट का सामना, एक तरफ नहीं मिल रही पूरी बिजली और जो विद्युत सप्लाई मिल रही है उसमें भी नहीं है भी निरंतरता,’ इसके साथ ही सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस मामले में ऊर्जा विभाग के शासन सचिव व चैयरमैन डिस्कॉम भास्कर ए सावंत से भी दूरभाष पर भी की वार्ता

Read More »
img 20220421 183711

मोदी बने रहे धृतराष्ट्र तो महाभारत से नहीं बचा सकता कोई, जिस दिन मुसलमान सड़कों पर आया…- तौकीर रजा: अक्सर विवादित बयानबाजी करने वाले कांग्रेस नेता मौलाना तौकीर रजा ने एक बार फिर भड़काऊ बयानबाजी करते हुए सीधे पीएम मोदी को दी चेतावनी, लाउडस्पीकर और अजान विवाद पर धमकी देते हुए तौकीर रजा ने कहा- जिस दिन मुसलमान सड़कों पर आएगा उस दिन फिर किसी के कब्जे में आने वाला नहीं, मैं हुकूमत को चेतावनी देना चाहता हूं, खासतौर पर नरेंद्र मोदी सरकार को कि तुरंत बदलें अपना तरीका और तोड़ें खामोशी, तुम सबके प्रधानमंत्री हो तुम्हारे मुल्क में इस तरह की बेइमानी हो रही है, पीएम मोदी को तुरंत आना चाहिए धृतराष्ट्र की भूमिका से बाहर और लेना चाहिए कोई ऐसा मजबूत निर्णय लेना चाहिए, जिससे इस तरह के माहौल को किया जा सके कंट्रोल, यदि मोदी बने रहे धृतराष्ट्र तो देश को महाभारत से नहीं बचा सकता कोई

Read More »
सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला

सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, नए स्थानों पर लाउडस्पीकर और माइक लगाने पर लगाई रोक: देश में शुरू हुई लाउडस्पीकर पॉलिटिक्स नहीं ले रही थमने का नाम, इसी बीच उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाउडस्पीकर और माइक को लेकर किया बड़ा एलान, अब प्रदेश में बिना अनुमति के नहीं लगाया जा सकते लाउडस्पीकर और माइक, हालांकि पहले से अनुमति से लगे लाउडस्पीकर माइक चल सकते हैं, लेकिन आवाज नहीं आनी चाहिए बाहर, अपने इस फैसले को लेकर बोले योगी- ‘हर किसी को है अपनी उपासना पद्धति मानने की स्वतंत्रता, पूर्व से अनुमति से जहां माइक लगे हैं वहां माइक का प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन यह भी सुनिश्चित हो कि आवाज परिसर के बाहर ना आए, लाउडस्पीकर की आवाज से अन्य लोगों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा,’ बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ईद के त्योहार और अक्षय तृतीया के एक ही दिन पड़ने और आने वाले दिनों में कई अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहारों को देखते हुए दिए हैं ये निर्देश

Read More »
सोनिया गांधी-सचिन पायलट की आज अहम मुलाकात

सोनिया गांधी-सचिन पायलट की आज अहम मुलाकात, प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के लगे कयास: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट आज करेंगे कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात, प्रदेश के राजनीतिक हालातों पर होगी चर्चा, इससे पहले कल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की थी सोनिया गांधी से मुलाकात, मुलाकातों को लेकर लगाए जा रहे सियासी कयास, राजनीतिक नियुक्तियों, संभावित गहलोत मंत्रिमंडल फेरबदल और आगामी विधानसभा चुनाव में पायलट की भूमिका को लेकर हो सकता है मंथन, सियासी गलियारों में जबरदस्त चर्चा पीसीसी चीफ बनाए जा सकते हैं सचिन पायलट, क्योंकि हाल ही में सीएम गहलोत ने दिया बड़ा सियासी इशारा, डोटासरा, रघु शर्म और हरीश चौधरी के वापस मंत्रिमंडल में शामिल होने का इशारा, अगर डोटसारा होते है मंत्रिमंडल में शामिल तो छोड़ना होगा पीसीसी चीफ का पद, तो ऐसे में पायलट एकमात्र विकल्प है पीसीसी चीफ के लिए, लेकिन इन सब संभावनाओं पर राज्यसभा चुनाव के बाद ही लग सकेगी मुहर

Read More »
10 जनपथ पर लगातार बैठकों का दौर जारी

10 जनपथ पर लगातार बैठकों का दौर जारी, चिदंबरम, रमेश और अंबिका सोनी के साथ सोनिया कर रहीं मंथन: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर लगातार छठे दिन बैठकों का दौर जारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, अंबिका सोनी और पी चिदंबरम पार्टी पहुंचे सोनिया गांधी के आवास, सियासी दिग्गजों के बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर द्वारा पेश किये गए प्रेजेंटेशन पर चल रही है चर्चा, बीते रोज बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य दिग्गजों के साथ 5.30 घंटे लम्बी चली थी बैठक, बैठक में सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेताओं से पीके के लिए उपयुक्त पद या भूमिका का सुझाव देने की कही थी बात, बुधवार को हुई बैठक में खुद प्रशांत किशोर भी थे मौजूद, अब गुरूवार को 10 जनपथ पर चल रही सियासी दिग्गजों की बैठक को लेकर लग रहे सियासी कयास

Read More »