Day: April 20, 2022

'यह भारत के संवैधानिक मूल्यों का हनन'

यह भारत के संवैधानिक मूल्यों का हनन- जहांगीरपुरी में बुलडोजर की कार्रवाई पर राहुल ने साधा निशाना: जहांगीरपुरी हिंसा के बाद बुधवार को हुई बुलडोजर की कार्रवाई ने पकड़ा राजनीतिक तूल, विपक्षी दलों ने खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी ने इशारों इशारों में संवैधानिक मूल्यों का जिक्र करते हुए बीजेपी पर साधा निशाना, राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा- ‘यह है भारत के संवैधानिक मूल्यों का हनन, यह गरीबों और अल्पसंख्यकों का राज्य प्रायोजित लक्ष्य है, भाजपा को इसके बजाय उनके दिलों में नफरत को करना चाहिए दूर,’ बहरहाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जहांगीरपुरी में बुलडोजर द्वारा अवैध निर्माणों पर की जा रही कार्रवाई पर लग गई है रोक, इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने जहांगीरपुरी में यथास्थिति बनाए रखने का दिया था आदेश, मगर आदेश की कॉपी न मिलने तक चलता रहा बुलडोजर, इसके बाद फिर से सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में मामला लाया गया पूरा मामला, जिसके बाद एनडीएमसी के मेयर और दिल्ली के पुलिस आयुक्त को भेजा कार्रवाई को रोकने का आदेश

Read More »
img 20220420 wa0186

20 दिन से धरना दे रहे कोविड स्वास्थ्य सहायकों को मिला सीएम गहलोत के करीबी हरीश चौधरी का साथ: कोरोना काल में सेवा करने वाले 25 हजार कोविड स्वास्थ्य सहायकों की सरकार ने कर दी थी छुट्‌टी, 31 मार्च को गगहलोत सरकार ने जिलों में कोविड सहायकों की सेवाएं कर दी थी समाप्त, सरकार के इस फैसले के विरोध में करीब 28000 CHA राजधानी के शहीद स्मारक पर दे रहे हैं धरना, पिछले 20 दिनों से जारी धरने में आज पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सीएम गहलोत के करीबी नेता हरीश चौधरी ने की शिरकत, साथ ही कोविड स्वास्थ्य सहायकों की जायज मांगो के लिए दिया अपना समर्थन, वहीं हक़ की इस लड़ाई में मजबूती से उनके साथ खड़े रहने का भी दिलाया विश्वास, चौधरी ने कहा- राजस्थान सरकार के संवेदनशील मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जल्दी ही इस सम्बंध में लेंगे महत्वपूर्ण निर्णय

Read More »
अखिलेश के निशाने पर भाजपा और मीडिया

भाजपा और उनके द्वारा नियंत्रित मीडिया को हिंदू मुस्लिम एकता नहीं है बर्दाश्त- अखिलेश यादव: दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई बुलडोजर की कार्रवाई के बाद शुरू हुई सियासत, विपक्षी दलों ने बीजेपी एवं केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जहांगीरपुरी में हुई बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल, साथ ही साथ मीडिया को भी लिया आड़े हाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा- ‘हिंदू मुस्लिम मिलकर एकसाथ रहते हैं ,हमेशा से आगे भी रहना चाहते हैं ,लेकिन भाजपा और भाजपा द्वारा नियंत्रित मीडिया को हिंदू मुस्लिम की यह एकता नहीं है बर्दाश्त, दिल्ली में MCD चुनाव होने वाले हैं ,भाजपा MCD चुनाव जीतने के लिए बना रही है यह माहौल, इस सबमें पीस रहा है तो वो है गरीब हिंदू-मुस्लिम’ 

Read More »
दिल्ली में बुलडोजर एक्शन पर बोले नकवी

अवैध निर्माण हटाए जाने की कार्रवाई को अलग रंग देना गलत- दिल्ली में बुलडोजर एक्शन पर बोले नकवी: दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुधवार को बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर शुरू हुई सियासत, विपक्षी दलों ने जहां इस कार्रवाई पर उठाए सवाल तो बीजेपी ने इसे बताया सही, भाजपा के दिग्गज नेता एवं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- ‘बुलडोजर से अवैध निर्माण हटाए जाने की कार्रवाई को अलग रंग देना गलत, कानून के तहत ही की गई है बुलडोजर की कार्रवाई,’ इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण पर चलाए जा रहे बुलडोजर पर लगा दी थी रोक, सुप्रीम कोर्ट में दूसरी बार दखल देने के बाद बुलडोजरों पर लगी थी रोक जिसके बाद कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम के मेयर और दिल्ली पुलिस आयुक्त को हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी में विध्वंस रोकने के का भेजा आदेश, सूत्रों के अनुसार MCD के करीब 7 बुलडोजरों ने 12 से ज्यादा अवैध दुकानों को किया ध्वस्त

Read More »
महाराष्ट्र की सियासत में बाहर निकला फ़ोन टैपिंग का जिन्न

2 महीने तक राउत-खड़से का फोन हुआ था टेप, असामाजिक तत्व की लिस्ट में शामिल थे दिग्गज- मुंबई पुलिस: महाराष्ट्र की सियासत में अब बाहर निकला फोन टैपिंग का जिन्न, मुंबई पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के कार्यकाल में शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत और NCP नेता एकनाथ खड़से का किया गया था फोन टेप, असामाजिक तत्व मानते हुए कराई गई थी उनके फोन की टैपिंग, पुलिस ने कहा- ‘स्टेट इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने कुछ और लोगों के नाम डाल दिए थे असामाजिक तत्वों की लिस्ट में, पुयह लिस्ट गृह विभाग को भेजी गई थी और उसके बाद दी गई थी फोन टैपिंग की मंजूरी, गृह विभाग से मंजूरी मिलने के बाद मंजूरी मिलने के बाद खडसे का 67 दिनों तक तो राउत का 60 दिनों तक हुआ था फोन टेप, इस मामले में तत्कालीन विभाग प्रमुख रश्मि शुक्ला के खिलाफ किया गया था केस दर्ज,रश्चिम शुक्ला के खिलाफ सेक्शन 165 और आईपीसी के सेक्शन 26 के तहत किया गया था केस दर्ज

Read More »
img 20220420 wa0153

सीएम गहलोत दिल्ली में, सोनिया से मीटिंग से पहले पीके को लेकर दिया बड़ा बयान, कटारिया को बताया MD: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे दिल्ली, सोनिया गांधी के आवास पर होने वाली2अहम बैठक में लेंगे भाग, एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत सीएम गहलोत ने प्रशांत किशोर के सवाल पर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘प्रशांत किशोर बन चुके हैं देश में एक बड़ा ब्रांड, विपक्ष को एकजुट करने में उनकी रणनीति कारगर होगी साबित,’ सीएम गहलोत ने आगे कहा- देश की हालत को लेकर पीएम को चाहिए कि जनता को करें संबोधित, महंगाई को कंट्रोल करने में केंद्र सरकार हुई नाकाम,’ वहीं गुलाब चंद कटारिया के माता सीता को लेकर दिए बयान बोले गहलोत- लगता है मेंटली डिस्टर्ब (MD) हो गए हैं गुलाबचंद कटारिया, उनकी बोली जो है उसको लेकर मैंने कई बार उनको समझाने का किया है प्रयास

Read More »
img 20220420 103155

केजरीवाल पर बयान देना विश्वास को पड़ा भारी, पंजाब पुलिस पहुंची द्वार, कुमार ने सीएम मान को दी चेतावनी: आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और राष्ट्रीय कवि कुमार विश्वास के घर पर सुबह सुबह पहुंची पंजाब की पुलिस, खुद कुमार विश्वास ने ट्वीट कर दी इसकी जानकारी और सीएम भगवंत मान को दी चेतावनी, कहा- सुबह-सुबह पंजाब पुलिस पधारी है द्वार पर, एक समय मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को कर रहा हूँ आगाह, तुम दिल्ली में बैठे जिस आदमी को पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो, वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी देगा धोखा, देश मेरी चेतावनी रखे याद,’ हालांकि अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है कि कुमार विश्वास के घर पर किस मामले में पहुंची है पंजाब की पुलिस, लेकिन माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले विश्वास के एक बयान को लेकर पुलिस पहुंची है उनके द्वार, जिसमें विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर कट्टरपंथियों से मिलीभगत होने का लगाया था आरोप

Read More »
img 20220420 094658

CM गहलोत हुए दिल्ली रवाना, सोनिया के साथ अहम बैठक में लेंगे भाग, पीके और चिंतन शिविर पर होगा मंथन: पिछले तीन दिनों से दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पर जारी सियासी हलचलें हुईं तेज, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर सहित पार्टी के शीर्ष दिग्गजों के साथ सियासी चर्चाओं का दौर लगातार जारी, इसी कड़ी में आज होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी होंगे शामिल, प्रदेश में अगले माह होने वाले चिंतन शिविर सहित कई अन्य गम्भीर मुद्दों मर होगा मंथन, वहीं राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर प्रशांत किशोर दे सकते हैं आज प्रेजेंटेशन, इसके साथ ही पीके की पार्टी में भूमिका और प्रदेश के अन्य सियासी मुद्दों पर सोनिया से गहलोत की अलग से हो सकती है चर्चा

Read More »
img 20220420 092033

2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- बदल देंगे 30 साल का इतिहास: विधायक की बेटी की शादी में शिरकत करने बयाना पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का बड़ा बयान, पायलट ने कहा- ‘आगामी वर्ष 2023 में राजस्थान में होने वाले हैं चुनाव, राजस्थान का इतिहास रहा है कि बीते 30 वर्षों में किसी सरकार ने रिपीट नहीं किया, लेकिन इस बार हम प्रयास करेंगे कि इस बार के चुनाव में राजस्थान में रिपीट हो हमारी कांग्रेस सरकार, इसके लिए हम सही दिशा में कर रहे हैं प्रयास,’ बयाना विधायक अमर सिंह जाटव की पुत्र की शादी में शामिल होने भरतपुर पहुंचे सचिन पायलट का हुआ जोरदार स्वागत, पायलट को देखने सुनने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों का लगा जमावड़ा

Read More »