Day: April 20, 2022

'लाउडस्पीकर पर राष्ट्रीय नीति बनाएं पीएम मोदी'

हिम्मत है तो लाउडस्पीकर पर राष्ट्रीय नीति बनाएं पीएम मोदी, पहले गुजरात-दिल्ली में करें लागू- राउत: महाराष्ट्र से शुरू हुई लाउडस्पीकर पॉलिटिक्स को लेकर पुरे देश में सियासत गर्म, इसी बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की अपील, राउत ने कहा- ‘अपनी पार्टी की ओर से मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करता हूं अपील कि वह लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर एक राष्ट्रीय नीति बनायें और इसे सबसे पहले बिहार, दिल्ली और गुजरात जैसे राज्यों में करें लागू, इसके बाद शिवसेना स्वाभाविक रूप से इस नीति का करेगी पालन, क्योंकि वह देश के कानून का पालन करने के लिए है बाध्य, आप के लोग लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर कर रहे हैं विवाद उत्पन्न, इसलिए एक राष्ट्रीय नीति की है जरूरत, अगर आप में हिम्मत हैं तो लाउडस्पीकर के लिए क़ानून को बनाएं और उसे सख़्ती से कराएं लागू, गुजरात और उत्तर प्रदेश में अब तक नहीं हटाए गए हैं लाउडस्पीकर’ 

Read More »
img 20220420 201306

चीन ने बसा लिए हमारी सीमा में गांव लेकिन मजाल जो कोई बुलडोजर तो क्या दो शब्द बोल जाए- तेजस्वी यादव: यूपी और एमपी के बाद अब दिल्ली में शुरू बुलडोजर की राजनीति के बाद देश की सियासत में आया उबाल, दिल्ली के जहांगीरपुरी में आज हुई बुलडोजरों की कार्रवाई पर आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव का आया बड़ा बयान, तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा- ‘चीन ने हमारी सीमा में घुसकर बसा लिए दो गाँव, लेकिन बुलडोज़र तो दूर इनकी हिम्मत नहीं उसके बारे में बोल सकें दो शब्द भी, बुलडोजर सिर्फ जाति धर्म देख कर ही चलायेंगे या राष्ट्र की एकता, अखंडता व संविधान की भी करेंगे चिंता? अगर अवैध निर्माण है तो इतने वर्षों तक क्या कर रहा था शासन/प्रशासन?’ जहांगीरपुरी में आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक के आदेश के बावजूद 2 घण्टे तक चली पीले पंजे की कार्रवाई

Read More »
img 20220420 wa0245

आंदोलित कोविड स्वास्थ्य सहायकों को जबरन हटाया तो नहीं होगा बर्दाश्त- बेनीवाल की सरकार को चेतावनी: गहलोत सरकार के फैसले के खिलाफ राजधानी के शहीद स्मारक पर पिछले 20 दिनों से कोविड स्वास्थ्य सहायकों का धरना जारी, 28000 CHA द्वारा जारी इन धरने को गहलोत सरकार द्वारा जबरन कराया जा सकता है समाप्त, ऐसी संभावना को लेकर RLP प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दी गहलोत सरकार को चेतावनी, कहा- ‘मुझे ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है कि सरकार कोविड स्वास्थ्य सहायकों को जबरन धरना स्थल से हटाने को है आतुर, लेकिन सरकार ने यदि ऐसा कोई भी कदम इनके विरुद्ध उठाया तो नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, क्योंकि लोकतंत्र में सभी को है अपनी बात रखने का अधिकार, RLP खड़ी है इनके साथ,’ वहीं बेनीवाल ने आज अपने आवास पर जन सुनवाई में आए आगंतुकजनों की समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियो को किया निर्देशित

Read More »
img 20220420 wa0216

सोनिया के आवास पर बैठक खत्म, जल्द पार्टी में शामिल होंगे PK, वरिष्ठ नेता बताएं उपयुक्त पद या भूमिका: कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के आवास पर 5.30 घन्टे लंबी चली अहम बैठक हुई खत्म, सोनिया ने वरिष्ठ नेताओं को बताया कि प्रशांत किशोर जल्द होंगे पार्टी में शामिल और 2024 के लिए रणनीति बनाने का करेंगे काम, वरिष्ठ नेता पीके के लिए उपयुक्त पद या भूमिका का दें सुझाव, वहीं बैठक में प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेताओं को दिया 52 स्लाइड का प्रेजेंटेशन, जिसमें 18 स्लाइड कांग्रेस के कम्युनिकेशन स्ट्रेटजी से संबंधित तो 10 स्लाइड में ये बताया गया की किन राज्यों से बढ़ सकती है पार्टी की सीट, वहीं 4 स्लाइड में बताया गया किन राज्यों में पार्टी को तुरंत मजबूत करने की है जरूरत, तो वहीं 5 स्लाइड के जरिए 4–5 राज्यों में पार्टी गठबंधन को लेकर दिया गया प्रेजेंटेशन, बैठक में सीएम अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, केसी वेणुगोपाल, सहित कुछ वरिष्ठ नेता रहे मौजूद, बैठक के बाद सीएम गहलोत पहुंचे राजस्थान हाउस

Read More »
सिसोदिया का बड़ा बयान

गुंडागर्दी-लफंगाई को बंद करना है तो चला दो भाजपा मुख्यालय पर बुलडोज़र- सिसोदिया का बड़ा बयान: दिल्ली हिंसा के जहांगीरपुरी में हुए बुलडोजर एक्शन को लेकर आम आदमी पार्टी ने साधा बीजेपी पर निशाना, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘BJP ने पुरे देश में बना रखा है अराजकता का माहौल, भाजपा हर तरफ़ गुंडई और लफंगाई का बन गई है नाम, अगर ये गुंडागर्दी और लफंगाई को बंद करना है तो इसका है सबसे सरल तरीका कि भाजपा के मुख्यालय में चला दो बुलडोज़र, जिसके बाद लफंगों के मुख्यालयों में अपने आप चल जाएगा बुलडोज़र, बीजेपी आलाकमान से मैं ये कहना चाहूंगा कि वो एक लिस्ट जारी कर बताये कि आखिर उन्होंने किस किस शहर में बंगलादेश से आये रोहिंग्या मुसलामानों को दी है पनाह, बीजेपी जब ये लिस्ट करेगी जारी तो अपने आप स्वतः ही बता चल जाएगा की आखिर अगला दंगा और हिंसा किस शहर में होने वाली है’

Read More »