Day: February 19, 2022

राजकुमार बोले- अफसर नहीं कार्यकर्ता बनाते हैं सरकार

सीएम सलाहकार और मंत्री के निशाने पर नौकरशाही, राजकुमार बोले- अफसर नहीं कार्यकर्ता बनाते हैं सरकार: जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में प्रदेश कांग्रेस का अधिवेशन, सीएम गहलोत ने कांग्रेस नेताओं से लिए बजट को लेकर सुझाव, एक दिन के अधिवेशन के मैन ऑफ दी मैच रहे सीएम सलाहकार राजकुमार शर्मा, अपने दमदार भाषण से राजकुमार लूट ले गए ‘महफिल’, विधायक राजकुमार शर्मा के निशाने पर रही नौकरशाही, कहा- अफसरों से नहीं बनती है सरकार, कार्यकर्ताओं से बनती है सरकार, कार्यकर्ता ही बनाते हैं सरकार, अधिकारी नहीं बना सकते सरकार, हमें सुननी चाहिए कार्यकर्ताओं की बात’, अपने भाषण में राजकुमार शर्मा ने सुनाया किस्सा- ‘मैने पार्टी जिला अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं के साथ भेजा कलेक्टर के पास, कलेक्टर ने कहा- अध्यक्ष जी आप अपना काम करा लो, मैं तो जा रहा हूं मंत्रीजी के पास, इस तरह नौकरशाही हो रही है हावी, कार्यकर्ताओं की नहीं हो रही है सुनवाई’, वहीं गहलोत सरकार में मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने दी सलाह- ‘अफसरों को चुनाव के वक्त नहीं देनी चाहिए टिकट, जिंदगीभर नौकरी करते हैं और फिर टिकट ले जाते हैं’, मेघवाल ने नौकरशाहों को दी जा रही राजनीतिक नियुक्तियों पर भी उठाए सवाल

Read More »
कर्नाटक के हिजाब विवाद की गूंज तमिलनाडु में दी सुनवाई

हिजाब पहनकर वोट डालने गई मुस्लिम महिला, BJP बूथ एजेंट ने किया जमकर हंगामा, वीडियो वायरल: कर्नाटक के हिजाब विवाद की गूंज तमिलनाडु में दी सुनवाई, भारतीय जनता पार्टी के एक बूथ एजेंट ने शनिवार को तमिलनाडु में स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र में प्रवेश करते समय हिजाब पहनी मुस्लिम महिला का किया विरोध, बीजेपी के बूथ एजेंट ने किया जमकर हंगामा, पुलिस और अन्य राजनीतिक दलों के सदस्यों के हस्तक्षेप के बाद उस महिला ने की वोटिंग, घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, वीडियो फुटेज में भाजपा के मतदान बूथ समिति के सदस्य को हिजाब पहने महिला मतदाता के कमरे में प्रवेश करने के बाद जोर-जोर से आपत्तियां उठाते दे रहे दिखाई, बूथ एजेंट ने कथित तौर पर महिला से हिजाब उतारने के लिए कहा, इसके बाद, पुलिस कर्मियों और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के सदस्यों ने किया हस्तक्षेप

Read More »
कांग्रेसियों के मन की बात सुन रहे CM गहलोत

बजट से पहले कांग्रेसियों के मन की बात सुन रहे CM गहलोत, सीएम सलाहकार-विधायकों के निशाने पर ब्यूरोक्रेसी: प्रदेश का आम बजट इस बार 23 फरवरी को विधानसभा में होना है पेश, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट को दे रहे हैं फाइनल टच, मुख्यमंत्री कांग्रेस के प्रदेश अधिवेशन में नेताओं और कार्यकर्ताओं से ले रहे हैं सुझाव, कांग्रेस के प्रदेश अधिवेशन में एआईसीसी, पीसीसी मेंबर, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और पार्टी के वर्तमान विधायकों को किया गया है आमंत्रित, सीएम गहलोत के सामने रखे जा रहे हैं सुझाव, कांग्रेस अधिवेशन में ब्यूरोक्रेसी पर निशाना, सीएम सलाहकार राजकुमार शर्मा ने साधा निशाना- ‘अफसरों से नहीं बनती है सरकार, कार्यकर्ताओं से बनती है सरकार, हमें कार्यकर्ताओं की सुननी चाहिए’ कांग्रेस अधिवेशन में उठा प्रताप-अकबर युद्ध मामला, मंत्री प्रताप सिंह ने कहा- ‘यह धार्मिक लड़ाई नहीं थी, संघ व भाजपा देते हैं इसे धार्मिक रंग, जबकि यह स्वाभिमान की थी लड़ाई’, सियासी जानकारों का कहना- REET और पीसीसी चीफ डोटासरा के महाराणा प्रताप पर दिए गए बयान का साया पड़ा है इस अधिवेशन पर, प्रभारी अजय माकन खुद नहीं पहुंच पाए हैं अधिवेशन में

Read More »
दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई- किरोड़ी

नागौर के पीड़ित परिवार को मिले सरकारी नौकरी, 50 लाख मुआवजा, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई- किरोड़ी: नागौर के डीडवाना में दलित महिला की गैंगरेप के बाद मौत का मामला, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जयपुर के एसएमएस अस्पताल में बैठे धरने पर, मृतका के परिवारजनों के साथ बैठे धरने पर, किरोड़ी लाल मीणा का बयान- ‘यदि नागौर पुलिस समय पर करती कार्रवाई तो शायद नहीं घटती यह दुर्घटना, अशोक गहलोत सरकार से मेरी मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर करें सख्त कार्रवाई, बिना देरी के सरकार पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए का दे मुआवजा, घटना को अंजाम देने वाले प्रभावशाली लोगों के खिलाफ पुलिस ले तुरंत एक्शन’

Read More »
FICCI FLO अवॉर्ड्स में मैडम राजे ने लिया भाग

FICCI FLO अवॉर्ड्स में मैडम राजे ने लिया भाग, कहा- वंडरफुल, सक्सेसफुल वुमेन से मिलने का मिला मौका: दिल्ली में आयोजित हुए फिक्की फ्लो अवॉर्ड्स, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने ने लिया भाग, अवॉर्ड समारोह में टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में देश का परचम लहराने वाली अवनी लेखरा को वसुंधरा राजे ने किया सम्मानित, अवॉर्ड समारोह में मैडम राजे ने कहा-‘FLO पुरस्कार उन महिलाओं को सम्मानित करने के लिए हैं दिए जाते, जिन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से अन्य लोगों के लिए मिसाल पेश की हो या फिर समाज मे चेंजमेकर की निभाई हो भूमिका, जब वे राजस्थान आई थी तो महिलाओं के पास संसाधनों की थी कमी तथा आगे बढ़ने के नहीं थे अवसर, मुख्यमंत्री के रूप में मैंने राजस्थान की महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, देखभाल तथा उद्यम क्षेत्र में ऐसे कई अनेकानेक सुधार किए जो मैं कर सकती थी’, वसुंधरा राजे ने इस इवेंट के लिए ट्विटर पर भी पोस्ट करते हुए लिखा- ‘ये मेरे लिए बहुत सम्मान की है बात, मुझे इतनी सारी वंडरफुल, सक्सेसफुल वुमेन से मिलने का मिला मौका, राजस्थान की महिलाएं – रूमा देवी, अवनि लेखरा और निधि ठोलिया को अवॉर्ड देते हुए मुझे बहुत गर्व हो रहा है महसूस’

Read More »
नाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

CM चन्नी-मूसेवाला शाम 6 बजे बाद भी करते रहे प्रचार, चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज: मतदान से पहले मुश्किल में फंसे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस उम्मीदवार शुभदीप सिंह (सिद्धू मूसेवाला), चन्नी और मूसेवाला के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज, दोनों मानसा में शुक्रवार शाम छह बजे प्रचार की समय सीमा के बाद भी कर रहे थे प्रचार, सिटी-1 मानसा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला किया दर्ज, मूसेवाला के लिए घर-घर जाकर प्रचार करने की खातिर चन्नी शुक्रवार शाम पहुंचे थे मानसा, FIR के अनुसार, मानसा से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार डॉ विजय सिंगला ने चुनाव पर्यवेक्षक सीके यादव को सौंपी शिकायत, जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आचार संहिता का किया है उल्लंघन, उड़न दस्ते की टीम (FST) की ओर से स्पॉट वेरिफिकेशन के बाद, चुनाव अधिकारियों ने पाया कि चन्नी मनसा के नहीं थे मतदाता, एक अन्य निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार की आचार संहिता का किया उल्लंघन, मूसेवाला 400 से अधिक समर्थकों के साथ कर रहे थे प्रचार, जो परमिशन लिमिट से है ज्यादा

Read More »
नागौर गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठे 'बाबा'

डीडवाना गैंगरेप पीड़िता के परिजनों के साथ धरने पर बैठे किरोड़ी मीणा, शव लेने से किया इनकार: नागौर के डीडवाना में गैंगरेप और पीड़िता की मौत का मामला, जयपुर के SMS अस्पताल की मोर्चरी में रखा है पीड़िता का शव, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे SMS अस्पताल की मोर्चरी, डीडवाना की पीड़िता के परिवार से की मुलाकात, पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग, परिजन पुलिस पर मिलीभगत का लगा रहे हैं आरोप, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, विभिन्न मांगों को लेकर बैठे हैं धरने पर, अब धरने में शामिल हुए राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा, मांगे नहीं माने जाने तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन

Read More »
हरिदेव जोशी पत्रकारिात विश्वविद्यालय से जुड़ी बड़ी खबर

महामहिम विश्वविद्यालय बंद करने वालों की चिट्ठी पर अब बैठकों पर क्यों लगा रहे हैं ताला?- संयम लोढ़ा: हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से जुड़ी बड़ी खबर, राज्यपाल कलराज मिश्र ने कुलपति के नीतिगत निर्णय लेने पर लगाई रोक, कुलपति ओम थानवी की सेवानिवृत्ति में 2 सप्ताह का बचा है समय, इस संबंध में मावली विधायक धर्म नारायम जोशी ने दिया था ज्ञापन, इस पर सीएम सलाहकार और विधायक संयम लोढ़ा का आया बड़ा बयान- हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल के सदस्य के रूप में मैंने और विधायक प्रशान्त बैरवा ने संसदीय कार्य विभाग के पत्र 21 जनवरी 2022 के संदर्भ में बैठक की सहमति दे दी तो महामहिम राज्यपाल विश्वविद्यालय बंद करने वालों की चिट्ठी पर अब बैठकों पर क्यों लगा रहे है ताला? प्रबंध बोर्ड है सर्वोच्च संवैधानिक इकाई, कुलपति के कार्यकाल से उसका नहीं है कोई संबंध, विश्वविद्यालय का कामकाज चलना चाहिए निरंतर, उसे राजभवन करे बाधित, यह नहीं है संविधानसम्मत, रोक के आदेश में शासन के आदेश को किया गया है गलत कोट, आदेश के संलग्नक में अत्यावश्यक बैठक की है अनुमति, राजभवन के आदेश में एक भाजपा विधायक की शिकायत का है हवाला, पहले भी भाजपा नेताओं के हवाले से पत्रकारिता विश्वविद्यालय (जिसे पूर्व में भाजपा सरकार ने ही बंद किया था) के विरुद्ध राजभवन कर चुका है कार्रवाई, क्या अशोक गहलोत द्वारा एक विश्वविद्यालय को फिर खड़ा करना सुहा नहीं रहा? राज्यपाल ने सलाहकार परिषद की बैठक भी रद्द करने के दिए हैं आदेश, परिषद को नीतिगत निर्णय लेने का नहीं है अधिकार, इस परिषद में कोई विधायक भी नहीं होता, फिर उसकी बैठक क्यों की रद्द? वैसे सलाहकार परिषद के अध्यक्ष है पत्रकार शशि शेखर, जो राजभवन द्वारा ही बनाए गए थे अध्यक्ष’

Read More »